spot_img

Madhubani News | Benipatti News | बेनीपट्टी पुलिस का एक्शन…, 1 फरवरी को चोरी गईं बाइक, आठ फरवरी को बाइक के साथ पुलिस ने 3 अपराधियों को दबोचा

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | Benipatti News | बेनीपट्टी पुलिस का एक्शन देखिए…, एक फरवरी को चोरी गईं बाइक। आठ फरवरी को बाइक के साथ पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोच लिया है। खबर, बेनीपट्टी से बड़ी है जहां चोरी की एक बाइक के साथ तीन युवकों को पुलिस ने अकौर से गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Madhubani News | Benipatti News | अकौर सब्जी बाजार से चोरी हो गई थी ग्लैमर

बताया जाता है कि एक फरवरी को अकौर सब्जी बाजार से ग्लैमर बाइक की चोरी कर ली गयी थीं। जैसा कि आप देशज टाइम्स की तस्वीर में देख रहे हैं, बेनीपट्टी थाना परिसर में बरामद बाइक के साथ कांड के आईओ सह एएसआई  मुकेश कुमार पूरी तहकीकात में जुटे हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Madhubani News | Benipatti News | हरलाखी के तीन युवकों की गिरफ्तारी

स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अकौर से एक चोरी की बाइक के साथ तीन युवक को धर दबोचा है़। गिरफ्तार युवकों की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के सोठगांव मधुबनी के मो. मोख्तार, अमन कुमार झा एवं रघुवीर कुमार सहनी के रूप में की गयी है़।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका! कमाई कम, खर्च ज्यादा... CAG रिपोर्ट में सामने आया बड़ा वित्तीय संकट, पढ़िए

Madhubani News | Benipatti News | पुलिस बाइक और बाइक चोर की तलाश में जुटी हुई थी,मिली कामयाबी

प्राप्त जानकारी के अनुसार अकौर गांव के रामकुमार राय के बीआर 07 डब्लू 8036 नंबर वाली लाल रंग के ग्लैमर बाइक की 1 फरवरी को अकौर सब्जी बाजार से चोरी कर ली गयी थी। बाइक मालिक ने थाने में आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की गुहार लगायी थी। जहां आवेदन के आलोक में कांड संख्या 25/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। तब से पुलिस बाइक और बाइक चोर की तलाश में जुटी हुई थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका! कमाई कम, खर्च ज्यादा... CAG रिपोर्ट में सामने आया बड़ा वित्तीय संकट, पढ़िए

Madhubani News | Benipatti News | आवेदन में अंकित बाइक नंबर और बरामद बाइक के नंबर में है अंतर

गुरुवार को अकौर में बाइक देखे जाने की सूचना थाना पुलिस को मिली। जहां थाना पुलिस की टीम अकौर पहुंच बाइक जप्त और तीनों युवक को हिरासत में लेकर थाने लायी और पूछताछ शुरू कर दी है़। हालांकि, आवेदन में अंकित बाइक नंबर और पुलिस की ओर से बरामद बाइक के नंबर में अंतर है़।

यह भी पढ़ें:  Bihar की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका! कमाई कम, खर्च ज्यादा... CAG रिपोर्ट में सामने आया बड़ा वित्तीय संकट, पढ़िए

Madhubani News | Benipatti News | कांड के आईओ सह एएसआई मुकेश कुमार ने बताया

कांड के आईओ सह एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि बाइक की चोरी कर नंबर बदल उपयोग किया जा रहा था। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है़। संभवतः और भी तथ्य निकलकर सामने आ सकते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका! कमाई कम, खर्च ज्यादा… CAG रिपोर्ट में सामने आया बड़ा वित्तीय संकट, पढ़िए

Bihar Revenue Deficit: कभी राजस्व बचत दिखाने वाला बिहार अब राजस्व घाटे वाले राज्यों में शामिल हो गया है। कैग रिपोर्ट ने वेतन, पेंशन और कल्याणकारी योजनाओं पर बढ़ते खर्च को इसका मुख्य क#BiharNews,#BiharRevenueDeficit,#CAGReportBihar

Weather Warning: बिहार में IMD का बड़ा अलर्ट! इन जिलों में लू, भारी बारिश और वज्रपात का डबल खतरा, 4 जुलाई तक रहें सतर्क

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में मानसून के जल्द पहुंचने और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानें आपके#BiharWeather,#MonsoonBihar,#IMDAlert

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya