spot_img

Madhubani News | Khajauli News | किराना दुकान में भीषण आग, 15 लाख का कारोबार जलकर राख

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | Khajauli News | किराना दुकान में भीषण आग लगने से 15 लाख का कारोबार जलकर राख हो गया है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मामला, खजौली के स्थानीय बाजार के एक किराना दुकान का है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Madhubani News | Khajauli News |  दो अग्निशमन वाहनों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

स्थानीय खजौली बाजार स्थित एक किराना दुकान में बुधवार की रात शार्ट सर्किट से अचानक लगी आग में करीब 15 लाख रुपये के किराना सामान सहित अन्य वस्तुएं जलकर राख हो गए। सूचना पाकर पहुंची दो अग्निशमन वाहन के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

- Advertisement -

Madhubani News | Khajauli News | खजौली बाजार के इनरवा पंचायत भवन के सामने स्थित विजय किराना स्टोर्स पूरी तरह बना राख

जानकारी अनुसार स्थानीय खजौली बाजार के इनरवा पंचायत भवन के सामने स्थित विजय किराना स्टोर्स में रात के करीब डेढ़ बजे शर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी।

- Advertisement -

Madhubani News | Khajauli News | किराना सामग्री, फ्रीज, मोटर साइकिल, साइकिल सहित करीब 15 लाख रुपये का सामान खाक

अगलगी की इस घटना में दुकान में रखे किराना सामग्री, फ्रीज, मोटर साइकिल, साइकिल सहित करीब 15 लाख रुपये का सामान जल गया। वहीं आग ने बगल स्थित रास बिहारी साह के मशाला मिल को भी अपने आगोश में ले लिया। इस क्रम में मशाला मिल में रखे करीब 20 हजार रुपये मूल्य के मसाले भी जलकर खाक हो गए।

Madhubani News | Khajauli News | दुकान के संचालक सन्नी कुमार ने देशज टाइम्स को बताया

दुकान के संचालक सन्नी कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि आग इतनी तेजी से फैली की दुकान से कोई भी सामान नहीं निकाला जा सका। दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों द्वारा स्थानीय थाना को सूचना दी गई। स्थानीय थाना द्वारा भी तत्काल कलुआही थाना के अग्निशमन वाहन को घटना की सूचना दी गई।

Madhubani News | Khajauli News | अंचल कार्यालय खजौली के कर्मी ले रहे नुकसान का जायजा

कलुआही से पहुंची दमकल वाहन द्वारा आग पर नियंत्रण नहीं होता देख मधुबनी अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। पुनः दोनों अग्निशमन वाहन एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। इधर अंचल कार्यालय खजौली से पहुंचे कर्मियों द्वारा आगलगी से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है। इस सिलसिले में स्थानीय अंचल कार्यालय को भी आवेदन दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका! कमाई कम, खर्च ज्यादा… CAG रिपोर्ट में सामने आया बड़ा वित्तीय संकट, पढ़िए

Bihar Revenue Deficit: कभी राजस्व बचत दिखाने वाला बिहार अब राजस्व घाटे वाले राज्यों में शामिल हो गया है। कैग रिपोर्ट ने वेतन, पेंशन और कल्याणकारी योजनाओं पर बढ़ते खर्च को इसका मुख्य क#BiharNews,#BiharRevenueDeficit,#CAGReportBihar

Weather Warning: बिहार में IMD का बड़ा अलर्ट! इन जिलों में लू, भारी बारिश और वज्रपात का डबल खतरा, 4 जुलाई तक रहें सतर्क

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में मानसून के जल्द पहुंचने और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानें आपके#BiharWeather,#MonsoonBihar,#IMDAlert

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya