Madhubani News| Benipatti News | शुक्रवार को बेनीपट्टी पहुंच रहे राज्यपाल यहां Mega Agri Expo के तीन दिवसीय महोत्सव का श्रीगणेश करेंगे। वहीं, विदेशी मेहमान भी बढ़ाएंगें कार्यक्रम की शोभा जहां केवीके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई है। मंच, पंडाल निर्माण व बांस बल्ले से बैरिकेटिंग कार्य पूर्ण हो चुका है।
Madhubani News | Benipatti News | गुरुवार से विदेशी नागरिकों का आगमन भी शुरू हो चुका है
गुरुवार से विदेशी नागरिकों का आगमन भी शुरू हो चुका है। आयोजकों ने कार्यक्रम की भव्य स्वागत तैयारी की है। देशज टाइम्स की तस्वीर में आप देख सकते हैं कैसे बेनीपट्टी के केवीके परिसर में पंडाल, मंच व स्टॉल बनकर तैयार हैं। कैसे, सुरक्षा इंतजाम कड़े किए जा रहे हैं। बेनीपट्टी के चानपुरा बसैठ में कार्यक्रम स्थल व मार्ग का जायजा लेते दरभंगा के सिटी एसपी, बेनीपट्टी एसडीएम-एसडीपीओ व अन्य जुटे हैं।






Madhubani News | Benipatti News | तीन दिवसीय कृषि शिक्षा स्वास्थ्य अमृत महोत्सव सह मेगा एग्री एक्सपो कार्यक्रम की तैयारी पूरी
खबर बेनीपट्टी से है जहां प्रखंड के बसैठ चानपुरा में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आज से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कृषि शिक्षा स्वास्थ्य अमृत महोत्सव सह मेगा एग्री एक्सपो कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी। कार्यक्रम के प्रथम दिन आज बिहार के राज्यपाल कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करेंगे।
Madhubani News | Benipatti News | शुक्रवार को 11:25 बजे पूर्वाह्न सड़क मार्ग से राज्यपाल कृषि विज्ञान केंद्र कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे
कार्यक्रम को लेकर पंडाल, मंच का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है़। आज 11:25 बजे पूर्वाह्न सड़क मार्ग से राज्यपाल कृषि विज्ञान केंद्र कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल, मंच सहित विभिन्न स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से बांस बल्ले से बेरेकेटिंग की गयी है़। साथ ही मंच के समीप डी एरिया का निर्माण किया गया है़। जिसमें सुरक्षा कर्मियों के अलावा अन्य लोगों का जाना निषेध होगा।
Madhubani News | Benipatti News | दरभंगा से मधुबनी के बसैठ में कार्यक्रम स्थल तक विभिन्न स्थानों, कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्यद्वार हर जगह तैयारी, सुरक्षा के नजारे दिख रहे
इसके अलावे दरभंगा से मधुबनी के बसैठ में कार्यक्रम स्थल तक विभिन्न स्थानों, कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्यद्वार, केवीके कार्यालय कक्ष, मंच, स्टॉल व पंडाल परिसर सहित अन्य स्थानों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बलों को तैनात किया गया है़।
Madhubani News | Benipatti News | स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम को भी प्रतिनियुक्त किया गया है़
साथ ही वीडियोग्राफर को भी लगाया गया है़। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम को भी प्रतिनियुक्त किया गया है़। साथ ही राज्यपाल के लिए निर्धारित खाद पदार्थ की जांच के लिए भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगाया गया है़।
Madhubani News | Benipatti News | दरभंगा के City SP Shubham Arya, बेनीपट्टी एसडीएम व एसडीपीओ के साथ ले रहे हैं सुरक्षा का जायजा
जानकारी के अनुसार, गुरुवार से कार्यक्रम स्थल पर विदेशी नागरिकों का आगमन शुरू हो गया। जिनका आयोजकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उधर, दरभंगा के City SP Shubham Arya ने बेनीपट्टी एसडीएम व एसडीपीओ के साथ संयुक्त रूप से राज्यपाल के आगमन को लेकर दरभंगा से बसैठ कार्यक्रम स्थल तक मार्ग व कार्यक्रम स्थल व मजिस्ट्रेट नियुक्ति स्थल का जायजा लिया और मौजूद कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये
Madhubani News | Benipatti News | राज्यपाल के आगमन की यूं है रूपरेखा
राज्यपाल के कृषि विज्ञान केंद्र आगमन की रूपरेखा इस प्रकार है़। दरभंगा सर्किट हाउस से 10:45 बजे पूर्वाह्न में केवीके के लिए प्रस्थान, सड़क मार्ग द्वारा 11:25 में केवीके आगमन, 11:30 में कार्यक्रम का उद्घाटन व 2:45 बजे अपराह्न् में सड़क मार्ग से मुजफ्फपुर के लिए प्रस्थान
Madhubani News | Benipatti News | इन जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल प्रतिनियुक्त
सादुल्लहपुर चौक जिला सीमा, दुधैल चौक, रघौली हनुमान मंदिर चौक, रघौली लचका, रघौली भोला चौक, बैंगरा चौक, कमतौल थाना के पास, हीरोपट्टी चौक, जग्वन, बेनीपट्टी थाना सीमा मुख्य पथ, मेघवन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघवन, महालक्ष्मी धर्म कांटा पुल, बसैठ गांव-1, बसैठ गांव-2, बसैठ चौक, बसैठ लोहा पुल के पास, बसैठ चानपुरपट्टी गली, बसैठ सामुदायिक भवन के पास, चानपुरा कॉलेज मोड़, कॉलेज गेट मुख्यद्वार, पोर्टिको, सभास्थल के आमजनों का प्रवेशद्वार, सभास्थल का वीआईपी प्रवेश द्वार, कार्यक्रम
Madhubani News | Benipatti News | मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बलों को प्रतिनियुक्त
स्थल, पुराना भवन के समीप, नया भवन के पास सेफ हाउस, सभास्थल के पीछे प्रतिनियुक्त स्थल, संपूर्ण परिसर, बसैठ उच्च विद्यालय के गेट, दर्शक दीर्घा, केवीके पब्लिक पार्किंग स्थल, पब्लिक पार्किंग मोर पर ड्रॉप गेट, पावर सबग्रिड परिसर व वीआईपी पार्किंग स्थल सहित अन्य जगहों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बलों को प्रतिनियुक्त किया गया है़।








