spot_img

Darbhanga News | Benipur News| Bahera PHC | बहेड़ा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र…यहां मरहम पट्टी करवाइए, दरभंगा रेफर हो जाइए…या इलाज ही चाहिए…फर्श पर लेट जाइए

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Benipur News| Bahera PHC | बहेड़ा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र…यहां मरहम पट्टी करवाइए, दरभंगा रेफर हो जाइए…या इलाज ही चाहिए…फर्श पर लेट जाइए। बेनीपुर अनुमंडल में स्वास्थ्य की कैसी व्यवस्था कैसी है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Benipur News| Bahera PHC | सरकार के दावे और हकीकत में कितना फासला है, इसकी बानगी है यह पीएचसी

सरकार के दावे और हकीकत में कितना फासला है। इसकी बानगी देखनी हो तो एकबार इलाज नहीं सिर्फ झांकनें आइए, बहेड़ा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Primary Health Center of Bahera)। इसकी सेहत हर दिन बिगड़ रही। इसमें कतई कुछ भी सुधार नहीं दिख रहा। हालात, मरीजों की सुविधा के नाम पर बहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र की हालत बदतर होते जा रहे हैं। पढ़िए DeshajTimes.com की यह exclusive report…

- Advertisement -

Darbhanga News | Benipur News| Bahera PHC | कितनी आबादी है इसपर निर्भर यह जरा सोचिए

बहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र अस्पताल पर शहरी समेत ग्रामीण इलाकों के लगभग 70 हजार की आबादी वाले दर्जनों गांवों के लोग निर्भर हैं। यह अस्पताल केवल मरीजों को मरहम पट्टी कर दरभंगा रेफर करने वाला अस्पताल बनकर रह गया है। यहां आनेवाली गर्भवती महिलाओं की संख्या जब बढ़ती है तो बेड के अभाव में उन्हें जमीन पर लिटा के इलाज किया जाता हैं।।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Kusheshwarsthan Power Cut: कुशेश्वरस्थान में बुधवार को 1 घंटे गुल रहेगी बिजली, तुरंत निपटा लें ये काम!

Darbhanga News | Benipur News| Bahera PHC |  नाम अस्पताल, मगर, एक भी एमबीबीएस डॉक्टर नहीं

आखिर क्यों नहीं सुधर पा रहा बहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के हालात। यह अस्पताल बिना एमबीबीएस डॉक्टर के सहारे ही चल रहा हैं। स्वास्थय केंद्र में डॉक्टरों, नर्सो एंव संसाधनों की घोर कमी के कारण मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में आंगनवाड़ी कायाकल्प की तैयारी! DM Kaushal का डैशबोर्ड एंट्री पर बड़ी सख्ती -पोषण माह और काम में ढिलाई नहीं, कल तक रिपोर्ट!

Darbhanga News | Benipur News| Bahera PHC |  नाम के अस्पताल में उधार के डॉक्टर करते हैं जैसे-तैसे इलाज

जानकारी के अनुसार, इस अस्पताल में 6 बेड हैं। इस अस्पताल में 7 डाक्टरों का पद स्वीकृत है। वर्तमान में हाबीभौआर उपस्वास्थय केंद्र के एक आयुष डॉक्टर एजाज अहमद व रमौली अतरिक्त प्राथमिक स्वास्थय केंद्र के एक डॉक्टर अनिकेत कुमार मरीजों का जैसे तैसे इलाज कर रहे हैं।

Darbhanga News | Benipur News| Bahera PHC |  अतिरिक्त प्रभार, आती हैं कभी-कभार

बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. कुमारी भारती बहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अतरिक्त प्रभार में हैं। और, यह डॉ. कुमारी भारती बहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कभी कभर ही आती हैं। वे दो किलोमीटर की दूरी पर बेनीपुर में प्राइवेट प्रैक्टिस चलाने में व्यस्त रहती हैं।

Darbhanga News | Benipur News| Bahera PHC | अस्पताल में बराबर कुव्यवस्था का आलम

बहेडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित इस अस्पताल के अधीन चलने वाले कुल चौदह उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर 34 ए एन एम का पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में मात्र 23 ए एन एम को रहने तथा अधिकांश एएनएम को स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर नहीं जाने के कारण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह चरमराई हुई हैं। अस्पताल में बराबर कुव्यवस्था का आलम बना रहता है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दबंगई नहीं चली! शराबबंदी के बीच पुलिस ने दबोचा फरार तस्कर, घर से मिली हजारों लीटर शराब

Darbhanga News | Benipur News| Bahera PHC | अस्पताल में पर्याप्त दवा, खंडहर में तब्दील तस्वीर

अस्पताल के आउटडोर में 55 एंव इंडोर में 80 प्रकार दवा रहने की बात कही गयी है।अस्पताल के डाक्टरों एंव नर्सो का सरकारी आवास हैं खंडहर में तब्दील। अस्पताल में डाक्टरों एंव नर्सों का सरकारी आवास खंडहर में तब्दील रहने के कारण डाक्टरों को रात में ड्यूटी करने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अमरनाथ झा की ओर से कई बार क्षतिग्रस्त सरकारी आवास के संबध में वरीय पदाधिकारी को लिखा भी गया लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।

Darbhanga News | Benipur News| Bahera PHC | प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कहती हैं…बस

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कुमारी भारती का कहना हैं कि डॉक्टरों और नर्सों की कमी के संबंध में कई बार सिविल सर्जन को लिखा गया हैं। उपलब्ध संसाधन और डॉक्टरों को लेकर मरीजों का इलाज किया जा रहा हैं। अस्पताल में दवा की कोई कमी नहीं हैं। बस…

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेगूसराय की घटना पर तेजस्वी का फूटा गुस्सा: ‘बिहार में हैवानों का राज’, CM Samrat और PM Modi पर तल्ख़ी| “मारब सिक्सर की छहो...

Bihar Law and Order: बेगूसराय में एक युवती से दुष्कर्म और मारपीट की जघन्य घटना सामने आने के बाद बिहार में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की #BiharNews,#BegusaraiCrime,#TejashwiYadav

Madhepura Crime ‘गोली चल जाएगी…’ कहते ही दोस्त ने गर्दन में उतार दी गोली! 20 हजार का विवाद बना जानलेवा

Madhepura Crime News: मधेपुरा में दोस्त ने दोस्त को 20 हजार रुपये के मामूली विवाद में गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने से युवक राहुल कुमार की हालत गंभीर है, आरोपी अखिलेश फरार है। #MadhepuraCrime,#BiharNews,#FriendshipBetrayal

सहरसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सस्पेंड ! शिक्षा विभाग का DPO अजित अमर पर बड़ा एक्शन | 4 साल में कमाए करोड़ों – निलंबित

Bihar Education Corruption: बिहार में शिक्षा विभाग के भ्रष्ट DPO अजित अमर को आय से 72.35% अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित कर दिया गया है। आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी में साढ़े चार साल #BiharEducation,#CorruptionInBihar,#AjitAmar

अब गया में हद हो गई! महिला मित्र के साथ घूमने गए युवक से कथित बदसलूकी! Video Viral, क्या कर रही पुलिस...

Gaya Viral Video: गया में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। एसएसपी सुशील कुमार ने पुष्टि करते हुए हमलावरों की पहचान की बात कही ह #GayaNews,#BiharPolice,#ViralVideo