spot_img

Madhubani News | फल गोदाम में लगी भीषण आग, 30 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक…

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक फल गोदाम में आग लग गई। फल गोदाम में प्लास्टिक के कैरेट में अंगूर, सेब, नारंगी, केला, अनार सहित कई प्रकार के फलों में लगी आग की तपिश महसूस होने के बाद गोदाम में सोए स्टाफ की नींद खुल गई। इसके बाद आग की लपटें देख स्टाफ भाग खड़ा हुआ।

- Advertisement -

Madhubani News | ठेलों, फलों, नकदी

वहीं देखते ही देखते आग फलों से भरे प्लास्टिक के कैरेट के टोकरियों,फल के फ्रिजों , एसी,कूलर सहित अलमारियों और फर्नीचरों, कैश काउंटर में रखे नकद एक से डेढ़ लाख रुपए को रख करते हुए चार पहिया वाले ठेलों में फैल कर आग की बड़ी-बड़ी लपटों में गोदाम से सटे राजेश चौधरी के घर को भी अपने चपेट में ले लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NEET और JEE छात्रों के लिए आई सबसे बड़ी खबर! अब बोर्ड के नंबरों से तय होगा भविष्य, मिलेंगे कई मौके

Madhubani News | राजेश चौधरी के घर एयर कंडीशनर, कूलर, फ्रिज ,लैपटॉप कुछ भी नहीं बचा

इसमे राजेश चौधरी के घर एयरकंडीशनर,कूलर, फ्रिज ,लैपटॉप ,पंखा अलमीरा, फर्नीचर कपड़े, पलंग सहित फल गोदाम और राजेश चौधरी के घर,फल गोदाम के मालिक दिलीप कुमार के तकरीबन एक लाख 50 हजार नगद व 30 लाख के आसपास की सम्पत्ति धू धूकर जल गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सफल स्पीड ट्रायल: बेतिया-मझौलिया रेलखंड पर दौड़ी 120 KM/H की रफ्तार से ट्रेन, अब सुरक्षित होगा सफर!

Madhubani News | ज्योतिषाचार्य सुनील श्रीवास्तव के घर के कई मंजिलों पर खिड़कियों के शीशे चटके

आग के लपटों के कारण पड़ोस में रहने वाले ज्योतिषाचार्य सुनील श्रीवास्तव के घर के कई मंजिलों पर खिड़कियों के शीशे चटक गए।आग की सूचना पर आधा दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और आग की लपटों को फैलने से रोका गया।वहीं बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी का बेटा बना 'गोल्डन बॉय'! राष्ट्रीय पेंचक सिलाट में जीता स्वर्ण, DM Anand Sharma भी हुए कायल

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति लागू! VC लक्ष्मीनिवास पांडेय का कड़ा निर्देश, जानें छात्रों पर क्या होगा असर

Kameshwar Singh Darbhanga Sanskrit University: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने नए#BiharEducation,#DarbhangaNews,#NEP2020

पटना IGIMS में ‘1700 बेड’ का अस्पताल! स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने खुद संभाली कमान, अब मिलेगी बड़ी राहत

Bihar IGIMS: बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने शुक्रवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में चल रहे 1700 बेड के अस्पताल और अन्य विस्तार कार#BiharHealth,#IGIMSPatna,#HospitalProject

Araria Smuggling: नेपाल बॉर्डर पर SSB का छापा! 288 किलो चाइनीज सेब पकड़ा

Araria Smuggling: अररिया के जोगबनी में सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 288 किलोग्राम तस्करी का चाइनीज सेब जब्त किया है। यह सेब नेपाल से भारत लाया जा रहा था।#ArariaNews,#SSBACTION,#SmugglingBihar

Bihar Tax: बिहार के गांवों में भी अब देना होगा नया टैक्स! हर घर पर ₹1200 का पड़ेगा बोझ?

Bihar Tax: बिहार के गांवों में अब शहरी तर्ज पर टैक्स लगेगा! 16वें वित्त आयोग की सिफारिश पर हर घर से सालाना औसतन 1200 रुपये वसूले जाएंगे. पंचायती राज विभाग के प्रस्ताव को व#BiharTax,#GramPanchayat,#BiharNews