spot_img

Madhubani News | बेनीपट्टी में सरकारी और सार्वजनिक स्थलों से उतरने लगे Flags और Posters

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | बेनीपट्टी में सरकारी और सार्वजनिक स्थलों से उतरने लगे Flags और Posters जहां,अनुमंडल पदाधिकारी मनीषा ने सभी अधिकारियों को तत्काल सरकारी, अर्द्ध सरकारी और सार्वजनिक स्थलों पर लगे झंडा, बैनर,पोस्टर को हटवाने के आदेश दिए हैं।

- Advertisement -

Madhubani News | बीडीओ, सीओ और एसएचओ को मिला टास्क

लोकसभा आम निर्वाचन के घोषणा के उपरांत सोमवार को बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय स्थित टीपीसी भवन में आदर्श आचार संहिता, विधि व्यवस्था के सख्ती से अनुपालन करने एवं सिंगल विंडो सिस्टम के सुचारू संचालन के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी मनीषा की अध्यक्षता में बीडीओ, सीओ और एसएचओ की बैठक हुई।

- Advertisement -

Madhubani News | संहिता का उल्लंधन करने वाले होंगे एफआईआर की जद में

बैठक में एसडीएम की ओर से सभी थानाध्यक्षों, एसएसटी एवं एफएसटी को निर्देशित किया गया कि वे सभी सरकारी, अर्ध सरकारी एवं सार्वजनिक स्थल पर लगे झंडा, बैनर, पोस्टर को हटवाना सुनिश्चित करें। साथ ही अगर किन्ही की ओर से आदर्श आचार संहिता का उलंघन किया जाता है तो तत्क्षण उनपर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करायें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी का बेटा बना 'गोल्डन बॉय'! राष्ट्रीय पेंचक सिलाट में जीता स्वर्ण, DM Anand Sharma भी हुए कायल

Madhubani News | सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से

एसडीएम ने निर्देशित किया कि एसएसटी एवं एफएसटी अपने दायित्वों का ठीक प्रकार से निर्वहन करते हुए इससे संबंधित दैनिक प्रतिवेदन अनुमंडल कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करेंगे। सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से सभी प्रकार अनुमति समय सीमा के अंदर दी जायेगी। इसके लिए सभी विभाग तत्परता से इसका निष्पादन करेंगे।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी का बेटा बना 'गोल्डन बॉय'! राष्ट्रीय पेंचक सिलाट में जीता स्वर्ण, DM Anand Sharma भी हुए कायल

Madhubani News | इन्हें मिला खास निर्देश

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों को एसडीएम, एसडीपीओ और डीसीएलआर ने अन्य कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। बैठक में एसडीपीओ दिवेश कुमार, डीसीएलआर राजू कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद व बेनीपट्टी, बिस्फी, हरलाखी, मधवापुर तथा कलुआही के बीडीओ, सीओ के अलावे पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष गौतम कुमार, अरेर के नेहा निधि, खिरहर के सुप्रिया कुमारी, साहरघाट के अरविन्द कुमार तथा ललित कुमार ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी का बेटा बना 'गोल्डन बॉय'! राष्ट्रीय पेंचक सिलाट में जीता स्वर्ण, DM Anand Sharma भी हुए कायल

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति लागू! VC लक्ष्मीनिवास पांडेय का कड़ा निर्देश, जानें छात्रों पर क्या होगा असर

Kameshwar Singh Darbhanga Sanskrit University: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने नए#BiharEducation,#DarbhangaNews,#NEP2020

पटना IGIMS में ‘1700 बेड’ का अस्पताल! स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने खुद संभाली कमान, अब मिलेगी बड़ी राहत

Bihar IGIMS: बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने शुक्रवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में चल रहे 1700 बेड के अस्पताल और अन्य विस्तार कार#BiharHealth,#IGIMSPatna,#HospitalProject

Araria Smuggling: नेपाल बॉर्डर पर SSB का छापा! 288 किलो चाइनीज सेब पकड़ा

Araria Smuggling: अररिया के जोगबनी में सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 288 किलोग्राम तस्करी का चाइनीज सेब जब्त किया है। यह सेब नेपाल से भारत लाया जा रहा था।#ArariaNews,#SSBACTION,#SmugglingBihar

Bihar Tax: बिहार के गांवों में भी अब देना होगा नया टैक्स! हर घर पर ₹1200 का पड़ेगा बोझ?

Bihar Tax: बिहार के गांवों में अब शहरी तर्ज पर टैक्स लगेगा! 16वें वित्त आयोग की सिफारिश पर हर घर से सालाना औसतन 1200 रुपये वसूले जाएंगे. पंचायती राज विभाग के प्रस्ताव को व#BiharTax,#GramPanchayat,#BiharNews