spot_img

Darbhanga Crime News | दरभंगा में खाली घर… शैतान का घर

नए गैंग हैं। होली में फांका। अप्रैल में शैतानी। चाक-चौबंद पुलिसिंग के बीच।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime News | दरभंगा में खाली घर… शैतान का घर। जहां कहते हैं। खाली दिमाग शैतान का घर होता है। लेकिन, दरभंगा में खाली घर यानि शैतान का घर….कारण, दरभंगा में फिर चोर घुस आए हैं। ये खाली घरों को निशाना बना रहे। खाली घरों में इत्मिनान से अपना डेरा डालते हैं। कई दिनों तक उसकी रैकी करते हैं। बात समझ में आते ही उस घर में आकर शैतान अपना डेरा जमा लेते हैं। ऐसा दरभंगा शहर ही नहीं प्रखंडों के घरों में भी हो रहा।

- Advertisement -

Darbhanga Crime News | यह है एकदम ताजा दिग्धी पश्चिमी से सिंहवाड़ा तक शैतान

जहां, ताजा मामला…कोतवाली थाना के दिग्धी पश्चिमी के प्रोफसर कॉलनी का है। दूसरा सिंहवाड़ा का है। हालांकि, दोनों में एक अंतर फिलहाल है। प्रोफेसर कॉलनी में चोरी की शिकायत पुलिस तक पहुंच चुकी है। सिंहवाड़ा की भीषण चोरी अभी पुलिस रिकार्ड में उस स्तर की शायद नहीं है, जैसी भयावह चोरी हुई है। इसकी एक खास वजह भी है…पढ़िए पूरी खबर, बनें रहें हमारे साथ..इस संकल्प के साथ…खाली घर छोड़ना नहीं…शैतान…।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुफ्त कानूनी सलाह, 12 दिसंबर को लोक अदालत से सुलझेंगे आपके मामले!

Darbhanga Crime News | दरभंगा के हस्ती में शुमार डॉ.विद्यानाथ झा के बंद घर…शैतान

प्रोफेसर कॉलनी में पूर्व प्राचार्य दरभंगा के हस्ती में शुमार डॉ.विद्यानाथ झा के बंद घर को शैतानों ने निशाना बनाया। तीन मंजिले मकान के हर कमरे को शैतानों ने खंगाला। इस दौरान, गृहस्वामी पुत्र के इलाज के लिए पंद्रह दिनों पहले ही सपरिवार दिल्ली गए थे। जब लौटे घर का मुख्य दरवाजा खुला था। अंदर शैतानों ने सभी कमरों को पूरी तरह खंगाल सारे पसंद के आइटम लेकर जा चुके थे। कमरा अस्त-व्यस्त् था। गुल्लक तक शैतानों ने बच्चों के लिए नहीं छोड़ा। लाखों की चोरी है। बाकी की बातें आपको पता हैै।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में विकास की रफ्तार हुई तेज, DM Kaushal के एक फैसले से बदल जाएगी शहर की तस्वीर! पढ़िए - दिल्ली मोड़ बस स्टैंड और मदारपुर नाला पर Big Update

Darbhanga Crime News | दिसंबर और जनवरी में…शैतानी

वैसे, इससे पहले भी, 17 दिसंबर को दिग्धी पश्चिमी में ही लालबाबू साह के घर उस दौरान शैतान घुस आए जब गृहस्वामी सपरिवार चिकित्सकीय कार्य से ही बाहर गए हुए थे। वहीं, बीस जनवरी को बेंता थाना के गंगासागर तालाब के पश्चिम भिंडा पर डॉ.अजितेंद्र नारायण के बंद घर में शैतान घुसे। सवा लाख की संपत्ति बंटोरी। चलते बने।

मगर ये चतुर चालाक शैतान हैं। होली पर शैतानी छोड़ गए थे। मतलब, ये शैतान शहर से लेकर गांव में नए हैं। नए घुस आए हैं। अब देखिए ना, केवटी प्रखंड मुख्यालय रनवे स्थित सीएचसी परिसर से मरीज के परिजन की बाइक चोरी हो गई। यह हाल-फिलहाल में नहीं दिख रहा था। काफी सख्ती थी। बेहतर पुलिसिंग है, हर जगह। गश्ती भी भरपूर है। मगर, गैंग नए हैं।

यह भी पढ़ें:  LNMU छात्रों के लिए बड़ी खबर! ग्रेजुएशन में दाखिले का आखिरी मौका, 20 हजार से ज्यादा को मिली कॉलेज सीट

Darbhanga Crime News | मगर, यहां बंद घर के भीतर भीषण शैतानी की वारदात हुई है

अब अंत में बात उस घर की जो करीब एक महीनें से अधिक समय से बंद था। मामला सिंहवाड़ा का है। अभी नाम खोलना उचित नहीं है। मगर, यहां बंद घर के भीतर भीषण शैतानी की वारदात हुई है। शैतान कई दिनों तक अपना कब्जा इस बंद घर पर जमाए रखा। जी भर सामान बंटोरा। अब क्या ले गया। यह तो गृहस्वामी के लौटने के बाद पता चलेगा। पुलिस तक बात पहुंचेगी या नहीं, यह गृहस्वामी के दिल्ली से लौटने के बाद पता चलेगा। फिलहाल, आप सतर्क रहिए। जागरूक रहिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में मधुबनी पुलिस की गाड़ी का ‘डबल एक्सीडेंट’! बोलेरो दो बार डिवाइडर पर चढ़ी! तीज और चौरचन पर्व को लेकर थी बड़ी भीड़

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय बस स्टैंड पर मधुबनी पुलिस की एक बोलेरो गाड़ी दो बार डिवाइडर पर चढ़ गई। तीज और चौरचन पर्व के कारण भीड़भाड़ वाले इलाके में हुए इस हादसे ने स#DarbhangaNews,#MadhubaniPolice,#RoadSafety

भारतीय हॉकी ने रचा इतिहास! लगातार दूसरी बार जूनियर एशिया कप जीता, अब विश्व कप की बारी

Junior Asia Cup Hockey: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब लगातार दूसरी बार जीत लिया है। फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर टीम ने अगले साल होने वाले एफ#JuniorAsiaCup,#IndianHockey,#FIHWorldCup

बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर 18 स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

Bihar Puja Special Trains: त्योहारों में घर लौटने की सोच रहे बिहार के लाखों यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के लिए 18 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंग#BiharNews,#PujaSpecialTrains,#IndianRailways

अररिया में भयानक हादसा! मिट्टी में दबे चार मासूम, दो की मौत, NH-27 पर ग्रामीणों का भारी बवाल

Bihar News: अररिया के नरपतगंज में अवैध मिट्टी कटाई से पूर्वी कोसी नहर का बांध धंस गया, जिससे 8 और 7 साल के दो बच्चों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-27 जाम कर मुआवजे#BiharNews,#ArariaAccident,#IllegalMining