spot_img

Darbhanga News| Ghanshyampur News| थानेदार साहेब, मेरा बेटा शराबी है, पकड़ लीजिए…

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Ghanshyampur News| थानेदार साहेब, मेरा बेटा शराबी है, पकड़ लीजिए…। आखिर भारी मन से एक पिता ने अपने शराबी बेटे को पुलिस को सुपुर्द करने का फैसला कर ही लिया। पिता अपने शराबी बेटे की करतूत से इतना तंग हो गया आखिरकार पिता ने कड़ा कदम उठाते हुए बेटे पर एफआईआर दर्ज कराई। उसे पुलिस को सौंप दिया।

- Advertisement -

Darbhanga News| Ghanshyampur News| पिता से रहा ना गया, दिल पर पत्थर रखकर उठाया बड़ा फैसला

जानकारी के अनुसार, घनश्यामपुर के शिवनगरघाट निवासी देवचंद्र झा ने अपने पुत्र गोपाल कुमार झा को आखिरकार पुलिस हिरासत में भेजवाने पर मजबूर हो ही गए। वजह बनी शराब। शराब पीने की लत और गोपाल का बार-बार शराब पीकर हंगामा खड़ा करना आखिरकार उसे महंगा पड़ गया। पिता देवचंद्र झा ने पीने और हल्ला करने से तंग आकर स्थानीय थाना में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

Darbhanga News| Ghanshyampur News| थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने देशज टाइम्स को बताया

जानकारी के अनुसार, पिता देवचंद्र झा  के आवेदन पर पुलिस ने शराबी गोपाल कुमार झा को अपने गांव से गिरफ्तार कर लिया। न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने देशज टाइम्स को बताया, शराबी गोपाल कुमार झा पर पिता ने ही एफआईआर दर्ज कराई है। उसी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। तत्काल उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मोहर्रम से पहले भागलपुर में हाई अलर्ट! DM-SSP ने खुद संभाली सुरक्षा की कमान, जानिए क्या हैं तैयारी

Bihar Moharram: मोहर्रम पर्व को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने संवेदनशील मार्गों का निरीक्षण#BiharMoharram,#BhagalpurSecurity,#LawAndOrder

श्रावणी मेला से पहले रेलवे का मास्टरप्लान: भागलपुर में शंटिंग लाइन, सुल्तानगंज में 5 मिनट ज्यादा रुकेंगी ट्रेनें, जानें आपको क्या फायदा?

Shravani Mela Bihar: श्रावणी मेला से पहले बिहार में रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भागलपुर स्टेशन पर शंटिंग लाइन का काम जुलाई तक पूरा होगा, सुल्तानगंज में ट्रेनों का ठहराव 5 मिनट#ShravaniMelaBihar,#BhagalpurRailway,#SultanganjStation

भागलपुर में जलजमाव से मिलेगा छुटकारा? नगर निगम ने दिए 24 घंटे में समाधान के कड़े निर्देश!

Bhagalpur News: भागलपुर में जलजमाव और निर्माणाधीन पुलों के कार्यों में लापरवाही पर नगर निगम सख्त हो गया है। नगर आयुक्त ने रेलवे और पुल निर्माण निगम को 24 घंटे में समस्या सुलझान#BhagalpurNews,#BhagalpurWaterlogging,#BiharDevelopment

भागलपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अब नशे के खिलाफ न्यायपालिका भी मैदान में! जानें क्या ली शपथ?

Bhagalpur Drug Awareness: भागलपुर व्यवहार न्यायालय में विश्व मादक द्रव्य निषेध दिवस पर नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। न्यायिक पदाधिकारियों और कर्मियों ने नशे से दूर रहने व समाज को जागरूक करन#BhagalpurNews,#DrugFreeBihar,#NashaMukti