spot_img

Vande Bharat Express: Rani Kamlapati Station, Bhopal से Delhi जाने वाली बड़े हादसे का शिकार होने से बची Vande Bharat Express, हुआ धमाका

spot_img
- Advertisement -

Bhopal के Rani Kamlpapati Station से Delhi जाने वाली Vande Bharat Express बुधवार को मुरैना के पास बड़े हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गई। Morena Railway Station के पास Vande Bharat Express वेल्डिंग बेल्ट से टकरा गई। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। इस घटना के बाद करीब 40 मिनट तक Vande Bharat Express Morena Station के पास खड़ी रही। इस दौरान यात्री परेशान होते रहे।

- Advertisement -

Vande Bharat Express News: रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से सुबह 5:40 बजे रवाना हुई

हादसा बुधवार को सुबह करीब 10 बजे हुआ। ट्रेन अपने तय समय से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से सुबह 5:40 बजे रवाना हुई और झांसी, ग्वालियर होते हुए ट्रेन करीब 10.10 बजे मुरैना रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी, तभी वेल्डिंग बेल्ट से टकरा गई।

- Advertisement -

Vande Bharat Express News: …मच गया हड़कंप

उसके टकराते ही एक जोरदार धमाका हुआ और ट्रेन रुक गई। इस धमाके से ट्रेन में बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुरैना स्टेशन पर मौजूद रेलवे अधिकारी, पुलिस और तकनीकी अमला मौके पर पहुंच गया। घटना के कारणों का पता लगाया गया।

- Advertisement -

 

मौके पर पहुंचे तकनीकी स्टाफ ने पूरी ट्रेन की जांच की। उन्हें वेल्डिंग बेल्ट दिखाई दिया। उन्होंने उसे हटाया और पूरी गाड़ी की जांच की। तकनीकी स्टाफ ने हर जगह जांच की, जहां उन्हें गड़बड़ी का अंदेशा था। इस वजह से ट्रेन को उसी जगह 40 मिनट खड़ा किया गया। तकनीकी स्टाफ जब संतुष्ट हो गया कि अब आगे कोई गड़बड़ी नहीं होगी, तब जाकर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास: 13 साल बाद मिली पहले मुकाबले में शानदार जीत!

Mumbai Indians: अरे वाह! आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका मुंबई इंडियंस के...

मुंबई इंडियंस ने 13 साल के सूखे को खत्म कर रचा इतिहास, KKR को 6 विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस: क्रिकेट प्रेमियों! जिस पल का इंतजार आप सालों से कर रहे थे,...

Vivo V70 FE: 200MP कैमरे, 7000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ एंट्री तय, क्या बनेगा नया गेम चेंजर?

Vivo V70 FE: Vivo V70 FE के आने से मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक...

Hyundai Exter बनाम Grand i10 Nios: जानें SUV और हैचबैक के रोमांचक मुकाबले में कौन है बेहतर विकल्प?

Hyundai Exter: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी एंट्री-लेवल सेगमेंट की बात आती है,...