spot_img

Darbhanga News: DMCH में बड़ा फसाद, परिजन को पीटा, पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की, 40 जूनियर डॉक्टरों पर FIR

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: दरभंगा में डीएमसीएच विवाद। डॉक्टरों की ओर से पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की। मारपीट। बहन का इलाज (DMCH of Darbhanga, FIR against many junior doctors) कराने आए केशव मिश्रा की बुरी तरह जूनियर डॉक्टरों की ओर से पिटाई का रंग गहरा गया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

बेंता थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी ने एफआईआर दर्ज करते तहकीकात

इस मामले में तीस से चालीस अज्ञात जूनियर डॉक्टर लपेटे में आ गए हैं। इनपर एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर एसडीपीओ अमित कुमार की तहकीकात और गहन अनुसंधान के बाद दर्ज हुई है। जहां, बेंता थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी ने एफआईआर दर्ज करते तहकीकात को और तेज कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा हेल्थ सिस्टम में हड़कंप! स्वास्थ्य विभाग ने अचानक सील किए 2 प्राइवेट अस्पताल, देखें लिस्ट | क्यों हुई यह कार्रवाई?

पटौरी थाना मोरो के अरविंद कुमार मिश्रा के पुत्र केशव मिश्रा को पकड़ा गया था

जानकारी के अनुसार, डीएमसी और डीएमसीएच में मंगलवार सत्रह सितंबर को बड़ा फसाद हो गया। यहां, जूनियर डॉक्टरों ने मरीज के परिजन की पिटाई कर दी। करीब ग्यारह बजे कैदी वार्ड में कार्यरत पुअनि रत्नेश चौधरी आईसीयू वार्ड मेडिसिन विभाग से एक अज्ञात पुरुष की लाश का पोस्टमार्टम के लिए डेथ सार्टिफिकेट रिपोर्ट तैयार कर लौट रहे थे। इसी दौरान इमरजेंसी के पास डीएमसीएच सुरक्षा गार्ड की ओर से एक लड़का पटौरी थाना मोरो के अरविंद कुमार मिश्रा के पुत्र केशव मिश्रा को पकड़ा गया था।

कैदी वार्ड के पास भारी संख्या में डॉक्टर जमा हो गए

सुरक्षा गार्ड से पूछने पर बताया गया कि डॉक्टर को मारकर भाग रहा था। सुरक्षा गार्ड की ओर से उक्त केशव मिश्रा को कैदी वार्ड में रखा गया था। इसी बीच कैदी वार्ड के पास भारी संख्या में डॉक्टर जमा हो गए। उनकी ओर से बोला गया कि उस व्यक्ति को मेरे हवाले कर दिया जाए। इसे हम अपने तरीके से सुलझाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga College Strike दरभंगा का ये कॉलेज सोमवार से रहेगा बंद! कर्मचारियों ने कर दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा!

पुअनि रत्नेश चौधरी ने कहा कि लिखित आवेदन दीजिए

तब पुअनि रत्नेश चौधरी ने कहा कि लिखित आवेदन दीजिए। उचित कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टर का उग्र रूप देखकर उस व्यक्ति को कैदी वार्ड में रखकर बाहर से ताला बंद कर दिया गया। लेकिन, वहां मौजूद 30-40 डॉक्टरों की ओर से कैदी वार्ड के सुरक्षा गार्ड से बलपूर्वक चाबी छीनकर उक्त कैदी वार्ड का मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर केशव मिश्रा के साथ मारपीट की गई।

पुलिस कर्मी के साथ धक्का-मुक्की भी की गई

इतना ही नहीं, पुलिस कर्मी के साथ धक्का मुक्की भी की गई। इसी बीच अन्य कार्य के लिए आए अन्य पुलिसकर्मी और भीड़ को देखकर सभी डॉक्टर कैदी वार्ड से निकलकर चले गए। घटना के संबंध में बेंता थाना में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से डीएमसीएच परिसर का माहौल सही नहीं है।

केशव मिश्रा अपनी बहन का इलाज कराने डीएमसीएच पहुंचे थे

हालांकि, मिली जानकारी के अनुसार, केशव मिश्रा अपनी बहन का इलाज कराने डीएमसीएच पहुंचे थे। वह अपनी बहन का इलाज करने के लिए डॉक्टरों से अनुरोध कर रहे थे। केशव मिश्रा ने बताया कि उनकी बहन का चारा काटने वाली मशीन से हाथ कट गया था। मगर, अनुरोध करने के बावजदू जूनियर डॉक्टरों ने उन्हें पीटा। बाद में वह अपनी बहन को लेकर बहादुरपुर पहुंचे। इधर, डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड में करीब छह घंटे तक इलाज ठप कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut दरभंगा वालों के लिए बड़ी खबर! कल सुबह इतने घंटे गुल रहेगी बिजली, लिस्ट में देखें अपना इलाका

पुलिस की तहकीकात काफी तेज

इधर, पुलिस की तहकीकात काफी तेज हो गई है। सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। उसके आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान की जाएगी। वहीं, पुलिस कैदी वार्ड में तैनात पुलिस कर्मियों से पूछताछ करेगी। पीड़ित पक्ष और पुलिसकर्मी से हंगामा करने वालों की पहचान कराई जाएगी।

एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया

पता लगाया जाएगा कि आखिर डॉक्टरों ने कैदी वार्ड में तैनात पुलिस कर्मियों को धक्का-मुक्की कर हाजत की चाबी कैसे छीनी और कैसे हाजत में घुसकर पिटाई की वारदात को अंजाम दिया गया। एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पुलिस अज्ञात डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दोषियों की पहचान होते अज्ञात को ज्ञात में बदल दिया जाएगा। फिर नामजद एफआई दर्ज की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics पटना में बड़ा एक्शन- Tej Pratap Yadav गिरफ्तार! सेंट्रल मॉल से पकड़े गए तेजप्रताप| पुलिस पर हमले-दंगा भड़काने के संगीन FIR

Tej Pratap Yadav: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को पटना में दंगा फैलाने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कुल 209 लोग हिर#TejPratapYadav,#BiharNews,#PatnaPolice

DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी के सुरक्षित हाथों में Darbhanga | उपद्रव को रोकना जिन्हें आता है| पढ़िए – 3 दिनों के...

Bihar Police: दरभंगा में हिंसा मामले में नामजद डिप्टी मेयर नाजिया हसन नगर निगम की बैठक में पहुंचीं, लेकिन पुलिस की दबिश से पहले ही निकल गईं। एसएसपी ने साफ कहा है कि एफआईआर मे#BiharPolice,#DarbhangaNews,#NaziaHasan

Bihar Sub Registrar Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 15 जिलों के सब रजिस्ट्रार बदले, जानिए आपकी पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Sub Registrar Transfer: बिहार में बड़े पैमाने पर सब रजिस्ट्रार के तबादले किए गए हैं। कुल 15 जिलों में नए अधिकारियों की पोस्टिंग हुई है, जो जून से लंबित थी। जानें कौन कहां गया।#BiharNews,#SubRegistrarTransfer,#PatnaUpdate

बिहार बंद में बवाल: 423 छात्र गिरफ्तार, सीवान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, जानें क्या हुआ? |मुजफ्फरपुर और औरंगाबाद में बहाल हुई...

Bihar Band: नीट पेपर लीक के विरोध में शनिवार को हुए बिहार बंद के दौरान राज्य में हिंसा हुई. पुलिस ने 423 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. सीवान में 24 घंटे के लिए इंटरने#BiharBand,#NEETPaperLeak,#SiwanNews