back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 30, 2026
होम Bihar Darbhanga Darbhanga News: देखें VIDEO | स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया जाले...

Darbhanga News: देखें VIDEO | स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया जाले में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनता को समर्पित

Darbhanga News: देखें VIDEO | स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया जाले में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनता को समर्पित
Darbhanga News: देखें VIDEO | स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया जाले में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनता को समर्पित

आंचल कुमारी के साथ जाले ब्यूरो की रिपोर्ट। जाले रेफ़रल अस्पताल परिसर में छह करोड़ 14 लाख 98 हजार एक सौ पैंतीस रुपए से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत उद्घाटन स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने फीता काटकर किया।

मौके पर राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता, जाले विधायक जीवेश कुमार, नगर विधायक संजय सरावगी, जदयू के जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल सहित कई वरीय पार्टी कार्यकर्ता मंचासीन रहे। आगत अतिथियों का पाग चादर और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें:  यूपी में सियासी भूचाल! MLC चुनाव के नतीजों ने बढ़ाई 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल, BJP-SP को बड़ा संदेश | पढ़िए छह -पांच का क्षेत्रीय सियासी समीकरणों की बड़ी झलक

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि 2005 से पहले लोग सरकारी अस्पताल जाने के लिए तैयार नहीं होते थे, आज स्थिति यह है कि लोग अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी घर जाने को तैयार नहीं होते। क्योंकि अब अस्पतालों की स्थिति में बहुत बदलाव हो गया है।

चिकित्सक इलाज करते हैं, दवाइयां मिलती है। साफ सफाई की व्यवस्था की जाती है. लाइफ स्पोर्ट सिस्टम से युक्त एम्बुलेंस की सेवा उपलब्ध होती है। मंत्री ने कहा कि अब बिहार बदल रहा है। इस बदलते बिहार में स्वास्थ्य सेवा ही नहीं सड़कें भी बेहतर हुई है। सभी क्षेत्रों में काम हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर जेल में आधी रात हड़कंप! DM-SSP ने 150 जवानों संग मारा छापा, फिर क्या हुआ?

उन्होंने कहा कि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 234 तरह की दवाइयां मिलेगी. एपीएचसी में भी 151 तरह की दवाइयां मिलती है. उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके कुशल मार्गदर्शन में पूरे देश में अस्पतालों में दवाइयां पहुंचाने के मामले में पहली बार नम्बर एक पर पहुंचा है. उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि सिंहवाड़ा प्रखंड में भी जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि 2005 से पहले स्वास्थ्य सेवा की स्थिति बदतर थी, आज अस्पताल में इलाज होता है, दवाइयां मिलती है। जाले विधायक जीवेश कुमार ने मंत्री के प्रति अपना उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 21 में जिस अस्पताल को आपने मंत्रित्व काल में दिया था, उसका उद्घाटन भी आज आपने किया. आपके रहते यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाले और आसपास के लोगों के लिए एम्स साबित हो. इसके लिए चिकित्सक और नर्सों के आवास की व्यवस्था कर दीजिए।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics | JDU में छिड़ी खुली जंग ...'सवाल ही पैदा नहीं होता है' ! बौखलाए नीरज कुमार क्या बोले- 'कर्ज सूद समेत लौटाऊंगा', | पढ़िए -ललन सिंह, छोटे सरकार |मुलाकात नामंजूर - बीपी हाई

छह करोड़ 14 लाख 98 हजार एक सौ 35 रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन में पुराने भवन की अपेक्षा मरीजों के लिए कई तरह की नयी सुविधा उपलब्ध होगी. भूतल में पंजीकरण काउंटर सहित छह ओपीडी, माइनर ओटी, आपातकालीन वार्ड एवं दवाखाना है। प्रथम तल पर दो बेड वाला चार प्रसव कक्ष है।

नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए न्यूबॉर्न चाइल्ड केयर युनिट की बेहतर सुविधा है। पैथोलॉजी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड की भी व्यवस्था है। ऑपरेशन थियेटर, महिला एवं पुरुषों के लिए प्री एवं पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड सहित आईसोलेशन वार्ड की सुविधा है। बताया जाता है कि एक ही कक्ष में छह ओपीडी चिकित्सक होने से मरीजों को अपने इच्छा के अनुसार चिकित्सक से इलाज करवाने की सुविधा मिलेगी।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
सारण में खौफनाक वारदात: शिव चर्चा करने वाले पुजारी के कनपटी में मारी गोली, ईंटों के ढेर के पास मिली लाश ● बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 10 हजार कर्मचारियों के लिए अब नया नियम, कहीं आपका नाम तो नहीं? ● Samastipur Crime खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश! समस्तीपुर में क्या हुआ था उस रात? ● दरभंगा में पुलिस की नाव डुबोई! RAID मारने गई थी टीम, फिर जो हुआ? - पढ़िए ● मां को संपत्ति के लिए कमरे में बंद किया, बदबू से खुला राज! रक्सौल में पूर्व पार्षद की पत्नी आभा पांडेय और बेटी की साजिश! ● Samastipur Police Encounter समस्तीपुर में पुलिस से भिड़ा टॉप-10 अपराधी, गोलियों की आवाज से दहला इलाका, एक पैर से लंगड़ा! ● पटना में बड़ा बवाल! दारोगा भर्ती रद्द होते ही सड़कों पर उतरे हजारों अभ्यर्थी, बेली रोड पर महिला की हत्या | पढ़िए -ठंड भी गरम ● Bihar Assistant Professor: बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे हजारों शोधार्थियों के लिए बड़ी खबर!| पढ़िए -9560 पदों पर शीघ्र भर्ती पर Big Update ● Begusarai Road Accident बेगूसराय में दिल दहला देने वाला हादसा! महिला का हाथ शरीर से अलग, पति ने जो किया, जानकर आंखें नम हो जाएंगी ● मुजफ्फरपुर जेल में आधी रात हड़कंप! DM-SSP ने 150 जवानों संग मारा छापा, फिर क्या हुआ? ● Darbhanga Election Result दरभंगा में 60 घंटे बाद आया बड़ा फैसला! RJD के अनिल झा ने NDA सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया, जानें पूरे आंकड़े ● Darbhanga News अंडर-17 बालक वर्ग में ऐतिहासिक जीत ! मधेपुरा में दरभंगा के लाल आदित्य आनंद ने जीता GOLD🥇, बिहार टेबल टेनिस में लहराया परचम! ● चुनावी जंग के बाद जीतते ही अनिल झा ने किया कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान! वीडियो वायरल ● मोतिहारी में शिक्षक की घिनौनी करतूत: नाबालिग छात्रा को नेपाल ले जाने की कोशिश, फिर जो हुआ... ● Bhagalpur News : 2.49 करोड़ मंजूर, फिर भी नगर पंचायत 'बेघर'! डेढ़ साल से अटका भवन ● Samastipur Railway News रेलवे पेंशनरों की झंझट खत्म! नवंबर में घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण-पत्र |दरभंगा समेत नरकटियागंज, मोतिहारी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, स्टेशनों पर लगेंगे शिविर ● Darbhanga News पलभर में राख हुआ आशियाना! दरभंगा में भीषण आग से लाखों का नुकसान, महिला झुलसी -मवेशी की मौत ● भागलपुर के इस गांव में बदल रही तस्वीर! सामुदायिक भवन से ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा सहारा, जानिए क्या और क्यों है यह भवन खास? ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर: RJD को मिलीं 2 सीटें, NDA को लगा झटका, जन सुराज ने भी दिखाया दम! ● Bihar JDU Conflict | जदयू की रार: अनंत सिंह के पर क्यों कतरे, ललन सिंह-संजय झा पर चुप्पी क्यों? | पढ़िए -बात निकली है दूर तलक जाएगी ! ● सारण में खौफनाक वारदात: शिव चर्चा करने वाले पुजारी के कनपटी में मारी गोली, ईंटों के ढेर के पास मिली लाश ● बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 10 हजार कर्मचारियों के लिए अब नया नियम, कहीं आपका नाम तो नहीं? ● Samastipur Crime खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश! समस्तीपुर में क्या हुआ था उस रात? ● दरभंगा में पुलिस की नाव डुबोई! RAID मारने गई थी टीम, फिर जो हुआ? - पढ़िए ● मां को संपत्ति के लिए कमरे में बंद किया, बदबू से खुला राज! रक्सौल में पूर्व पार्षद की पत्नी आभा पांडेय और बेटी की साजिश! ● Samastipur Police Encounter समस्तीपुर में पुलिस से भिड़ा टॉप-10 अपराधी, गोलियों की आवाज से दहला इलाका, एक पैर से लंगड़ा! ● पटना में बड़ा बवाल! दारोगा भर्ती रद्द होते ही सड़कों पर उतरे हजारों अभ्यर्थी, बेली रोड पर महिला की हत्या | पढ़िए -ठंड भी गरम ● Bihar Assistant Professor: बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे हजारों शोधार्थियों के लिए बड़ी खबर!| पढ़िए -9560 पदों पर शीघ्र भर्ती पर Big Update ● Begusarai Road Accident बेगूसराय में दिल दहला देने वाला हादसा! महिला का हाथ शरीर से अलग, पति ने जो किया, जानकर आंखें नम हो जाएंगी ● मुजफ्फरपुर जेल में आधी रात हड़कंप! DM-SSP ने 150 जवानों संग मारा छापा, फिर क्या हुआ? ● Darbhanga Election Result दरभंगा में 60 घंटे बाद आया बड़ा फैसला! RJD के अनिल झा ने NDA सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया, जानें पूरे आंकड़े ● Darbhanga News अंडर-17 बालक वर्ग में ऐतिहासिक जीत ! मधेपुरा में दरभंगा के लाल आदित्य आनंद ने जीता GOLD🥇, बिहार टेबल टेनिस में लहराया परचम! ● चुनावी जंग के बाद जीतते ही अनिल झा ने किया कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान! वीडियो वायरल ● मोतिहारी में शिक्षक की घिनौनी करतूत: नाबालिग छात्रा को नेपाल ले जाने की कोशिश, फिर जो हुआ... ● Bhagalpur News : 2.49 करोड़ मंजूर, फिर भी नगर पंचायत 'बेघर'! डेढ़ साल से अटका भवन ● Samastipur Railway News रेलवे पेंशनरों की झंझट खत्म! नवंबर में घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण-पत्र |दरभंगा समेत नरकटियागंज, मोतिहारी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, स्टेशनों पर लगेंगे शिविर ● Darbhanga News पलभर में राख हुआ आशियाना! दरभंगा में भीषण आग से लाखों का नुकसान, महिला झुलसी -मवेशी की मौत ● भागलपुर के इस गांव में बदल रही तस्वीर! सामुदायिक भवन से ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा सहारा, जानिए क्या और क्यों है यह भवन खास? ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर: RJD को मिलीं 2 सीटें, NDA को लगा झटका, जन सुराज ने भी दिखाया दम! ● Bihar JDU Conflict | जदयू की रार: अनंत सिंह के पर क्यों कतरे, ललन सिंह-संजय झा पर चुप्पी क्यों? | पढ़िए -बात निकली है दूर तलक जाएगी ! ●