प्रभास रंजन|Darbhanga News| दरभंगा पुलिस मिशन क्राइम कंट्रोल पर….अनुसंधान चलता रहेगा| जहां, दरभंगा जिले (Darbhanga Police Mission on Crime Control) के प्रतिवेदित कांडों की तुलना में लंबित कांडों की संख्या काफी अत्यधिक है। अब इस लंबित कांडों पर दरभंगा पुलिस की नजर है। जहां, research will continue।
जानकारी के अनुसार, प्रतिवेदित कांडों की तुलना में 2.5 गुणा से कम लंबित कांडों का मानक प्रतिस्थापित करने के उद्देश्य से वरीय पदाधिकारी की ओर से अनुसंधान की गुणवत्ता एवं कांडों के त्वरित निष्पादन कराने की दृष्टिकोण से दरभंगा जिला के सभी थानों पर अनुसंधान मीटिंग का आयोजन किया गया।
इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 ने लहेरियासराय थाना पर अनुसंधान मीटिंग की। इसमें थानाध्यक्ष एवं अन्य अनुसंधानकर्ता शामिल थे। परिक्ष्माण पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार की ओर से नगर थाना पर अनुसंधान मीटिंग किया गया।
इसमें थानाध्यक्ष एवं अन्य अनुसंधानकर्ता शामिल थे। पुलिस निरीक्षक उमा शंकर राय की ओर से सदर थाना पर अनुसंधान मीटिंग किया गया। इसमें थानाध्यक्ष एवं अन्य अनुसंधानकर्ता शामिल थे। वहीं,अन्य सभी थानों पर थानाध्यक्ष की ओर से अनुसंधानकर्ता के समक्ष अनुसंधान मेटिंग किया गया।

















