spot_img

Darbhanga में 30 साल बाद…11 KM की मुश्किलों में मिली किसान संघर्ष को जीत…ये तीन गांव, इतिहास के साथ बदलेगा भूगौल…ऐतिहासिक

spot_img
- Advertisement -

सतीश चंद्र झा। Darbhanga | बेनीपुर | बिहार मंत्रिमंडल के हालिया निर्णय के तहत भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग ने अलीनगर अंचल के तीन मौजा – श्रीपुर जगत, मोहम्मदपुर और सीमा बलहा को फिर से बेनीपुर अंचल में शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस खबर के बाद स्थानीय किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -

1993 में अलीनगर अंचल में कर दिए गए थे शामिल

👉 1993 में तत्कालीन सरकार ने नए प्रखंड और अंचल के गठन के दौरान इन मौजों को बेनीपुर से हटाकर 11 किलोमीटर दूर अलीनगर अंचल में जोड़ दिया था।
👉 इससे किसानों और आम नागरिकों को भूमि-राजस्व से जुड़ी प्रक्रियाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे वे परेशान थे।
👉 पिछले कई वर्षों से स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इसे लेकर आंदोलन किए, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga KSDSU दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के आचार्य द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर के छात्रों की बल्ले-बल्ले! 93% हुए पास, जानिए अपना रिजल्ट

सरकार के फैसले से राहत

4 फरवरी 2025 को बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में इन तीनों मौजों को फिर से बेनीपुर अंचल में शामिल करने का निर्णय लिया गया।
17 फरवरी 2025 को भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग ने पत्रांक 112 के तहत अधिसूचना जारी कर तत्काल प्रभाव से इसे लागू करने का निर्देश दिया।
अब इन मौजों के किसान अपने भूमि-राजस्व और सरकारी कार्यों के लिए बेनीपुर अंचल में ही आवेदन कर सकेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime शिक्षिका के बंद घर से लाखों के जेवर गायब! बिना ग्रिल खोले - खुल गई कमरे की कुंडी| पढ़िए - कैसे पुलिस को चोरों ने दी चुनौती

स्थानीय लोगों में उत्साह

👉 इस फैसले के बाद तीनों मौजों के ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली और सरकार का धन्यवाद किया।
👉 ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें कागजी कार्यों के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
👉 बेनीपुर के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अब क्षेत्र में राजस्व कार्यों की प्रक्रिया और अधिक सुगम हो जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नेपाल से खतरा! बिहार के 4 अंचलों अरेराज, पहाड़पुर, संग्रामपुर और केसरिया में हाई अलर्ट, गंडक में छोड़ा गया 1.5 लाख क्यूसेक पानी |अधिकारियों...

Bihar Flood Alert: नेपाल में नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद वाल्मीकिनगर बैराज से 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पूर्वी चंपारण के अरेराज, पहाड़पुर, संग्रामपुर, केसरिया अंचलों में ह#BiharFloodAlert,#GandakRiver,#EastChamparan

समस्तीपुर में देर शाम सनसनीखेज वारदात! युवक को ताबड़तोड़ 3 गोली मारकर भागे पांच हथियारबंद बदमाश

Samastipur Crime: समस्तीपुर में बुधवार देर शाम विभूतिपुर के महथी बांध पर बाइक सवार 5 बदमाशों ने युवक आदित्य वत्स को 3 गोलियां मारीं। गंभीर हालत में युवक बेगूसराय रेफर, इलाके में#SamastipurCrime,#BiharNews,#VibhutipurFiring

Swine Flu Bihar बिहार समेत देश के कई हिस्सों में स्वाइन फ्लू H1N1 का बढ़ा खतरा! जानिए – IMA की गंभीर चेतावनी

Swine Flu Bihar: मानसून के दौरान बिहार समेत देश के कई हिस्सों में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने इसे लेकर एक महत्वपूर्ण स्#SwineFluBihar,#IMAAdvisory,#H1N1Symptoms

बिहार में राजस्व कर्मचारियों को झटका! अब हर 5 साल में बदल जाएगा आपका जिला | जानिए -नई नीति

Bihar Revenue Employees: बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए नई ट्रांसफर नीति लागू हो गई है। अब हर 5 साल में उन्हें जिले से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा।#BiharRevenueEmployees,#BiharTransferPolicy,#BiharNews