Darbhanga News दरभंगा में सड़क पर मौत का तांडव! कार-बाइक की भीषण टक्कर में BPSC अभ्यर्थी युवक की मौत, 4 घंटे जाम रही सड़क
Darbhanga News: मंगलवार को बहेड़ी-लहेरियासराय मुख्य मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय राजीव कुमार की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात ठप रहा.
Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया. बहेड़ी थाना क्षेत्र के दुबौली हनुमान मंदिर के पास बहेड़ी-लहेरियासराय मुख्य सड़क पर बाइक और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने की टक्कर में 24 वर्षीय राजीव कुमार की मौत हो गई. इस दुर्घटना में एक अन्य युवक प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है.
राजीव की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे से शव के साथ दुबौली गांव के समीप बहेड़ी-लहेरियासराय मुख्य पथ को जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीण प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध जता रहे हैं।
हादसे के बाद स्थानीय लोग भड़क उठे और उन्होंने मुख्य सड़क को करीब चार घंटे तक जाम रखा. प्रदर्शनकारी दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.
जानकारी के अनुसार, बहेड़ी थाना क्षेत्र के प्रेमनाथ मंडल के पुत्र राजीव कुमार अपने साथी प्रिंस कुमार के साथ बाइक से बहेड़ी से दरभंगा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दरभंगा से बहेड़ी की तरफ आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार से दुबौली हनुमान मंदिर के समीप उनकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
राजीव और प्रिंस दोनों दोस्त थे और बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। दोनों एक ही बाइक से बहेड़ी बाजार स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने गए थे और वहां से घर लौट रहे थे।
- Advertisement -
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी पहुंचाया गया. वहां से गंभीर रूप से घायल राजीव को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया. हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया, लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही राजीव ने दम तोड़ दिया. वहीं, पवरा गांव निवासी मिथलेश मंडल के पुत्र प्रिंस कुमार का इलाज फिलहाल डीएमसीएच में जारी है.
4 घंटे तक सड़क जाम, प्रशासन के आश्वासन पर खुला रास्ता
हादसे के बाद कार चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बहेड़ी-लहेरियासराय मुख्य सड़क को जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदर्शनकारी दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग कर रहे थे.
सूचना मिलने पर सीओ रविकांत और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा. अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया. करीब चार घंटे तक चले जाम के बाद सीओ रविकांत और पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया. सीओ ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है. घटनास्थल पर एसआइ अमित कुमार, भगीरथ झा, महादेव साह, अंकित कुमार, विनय कुमार सिंह और उपेंद्र सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे. इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.
Kusheshwar Asthan News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में ग्रामीणों की बहादुरी ने एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे को ई-रिक्शा चालक द्वारा अगवा होने से बचा लिया। ग्रामीणों ने पीछा कर आरोपी को पकड़#KusheshwarAsthan,#ChildRescue,#BiharCrime
India Iran Strait of Hormuz: ईरान ने भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आवाजाही पर लगी पाबंदियों से छूट दे दी है। इस फैसले से भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और व्यापारिक राहें आसान होंगी।#IndiaIran,#StraitOfHormuz,#EnergySecurity
Bihar Foreign Nationals: गोपालगंज में तीन दशक पुराने विदेशी नागरिकों के आगमन का मामला फिर सुर्खियों में है. 1990 से 2015 के बीच पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और रूस से आए 173 नागरिकों की वापस#BiharNews,#GopalganjPolice,#ForeignNationals
Aleenagar Fire Safety: दीपावली और छठ महापर्व पर आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग सक्रिय हो गया है। अलीनगर में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षा के उपाय बताए गए, साथ#AleenagarNews,#BiharFireSafety,#DiwaliChhathSafety