Shocking: NH-227 के पास, ‘लावारिस’ – बेहोश ‘ कौन ‘ ? , पुलिस जुटी जांच में
Madhubani | हरलाखी | हरलाखी प्रखंड के फुलहर कुशवाहा चौक के पास एनएच-227 के दक्षिण एक अधेड़ व्यक्ति बेहोशी की हालत में पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने जब उसे सुनसान स्थान पर लावारिस अवस्था में पड़ा देखा, तो तुरंत मुखिया प्रतिनिधि रंजीत ठाकुर को सूचना दी।
डायल 112 पुलिस पहुंची मौके पर
➡ सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। ➡ घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ➡ अब तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।