Patna | Bihar के 35 जिलों में बनेगा Medical College, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार | बिहार के 38 जिलों में से 35 जिलों में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को विधान परिषद में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में फिलहाल 13 मेडिकल कॉलेज कार्यरत हैं, जबकि 22 नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया जा रहा है।

मेडिकल कॉलेजों में NMC के मानकों के अनुरूप सुविधाएं
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सभी मेडिकल कॉलेजों में नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के मानकों के अनुरूप सुविधाएं दी जा रही हैं।
- Advertisement -🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें1
खुशखबरी! बिहार के लाखों स्कूली बच्चों को अब सीधे मिलेंगे सरकारी योजनाओं के पैसे, हुआ ये बड़ा ऐलान2
बिहार में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताली पर गिरी गाज! सरकार ने दिया हटाने का आदेश, डोंगल भी जब्त3
बिहार में 10 जनवरी से शुरू होगी जनगणना! घर बैठे दे सकेंगे जानकारी, जानें आपके शहर बदलने की वजह भी पूछी जाएगी या नहीं4
मधुबनी गोलीकांड: फरार ASI की तलाश में BIHAR से देश – NEPAL तक | 12 SPECIAL TEAM कर रही छापेमारी | 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बिहार पुलिस पर उठे सवाल का जल्द जवाब देगी Madhubani Police !5
Bihar National Highway बिहार के हाईवे पर अब नहीं देना होगा फालतू टोल, NHAI ला रहा ये धांसू सिस्टम, बचेंगे आपके पैसे!6
Bihar Jail Raid सीवान जेल में अचानक DM-SP की बड़ी रेड! 4 घंटे तक अखिर क्या हुआ सुबह 4 बजे!मानकों को पूरा करने के बाद ही मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दी जाएगी।
- Advertisement -इससे बिहार के चिकित्सा क्षेत्र में सुधार होगा और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।
10 जिलों में ब्लड सेपरेटर यूनिट लगेगी
बक्सर, सीवान, गोपालगंज, किशनगंज, सारण और सहरसा सहित 10 जिलों में ब्लड सेपरेटर यूनिट लगाई जाएगी।
मोतिहारी सदर अस्पताल में 2025-26 तक ब्लड कॉम्पोनेंट यूनिट स्थापित की जाएगी।
पूर्वी चंपारण में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा ब्लड कॉम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट पहले से कार्यरत है।
बिहार में 1.09 लाख से अधिक कैंसर रोगी
देवेश कुमार के सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि बिहार में 1,09,274 कैंसर मरीज हैं।
बेगूसराय में सबसे अधिक 213 मरीज, गया में 194, भागलपुर में 180, पूर्णिया में 1467 मरीज हैं।
2022-23 में 2,10,148 व्यक्तियों की जांच में 3,076 कैंसर रोगी मिले।
2023-24 में 9,11,520 जांचों में 1,581 मरीज, जबकि 2024-25 में 8,21,714 जांचों में 1,467 मरीजों में कैंसर की पुष्टि हुई।
राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुधार की दिशा में काम कर रही है। नए मेडिकल कॉलेज और ब्लड सेपरेटर यूनिट से प्रदेश के लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।







