Darbhanga News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद अवैध शराब का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा दरभंगा न्यूज़ सामने आई है, जहां पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी थाना क्षेत्र के फुलथुआ गांव में हुई, जहां भारी मात्रा में नकली शराब बनाने के उपकरण और सामग्री जब्त की गई।
सिंहवाड़ा थाना इलाके में भी खुलेआम शराब की सज रही महफ़िल | पुलिस को पता है -मगर ?
हालांकि ! सिंहवाड़ा के कई इलाकों में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है और सिंहवाड़ा पुलिस को इसकी जानकारी भी है। एक सप्ताह पहले सिंहवाड़ा पुलिस से ग्रामीणों ने शिकायत भी की है, लेकिन सिंहवाड़ा पुलिस से संरक्षण और सफेद पोश से मिली भगत का खामियाजा स्थानीय लोग उठा रहे हैं।
इधर। सिमरी थाना पुलिस को बुधवार की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि फुलथुआ गांव निवासी गगन सहनी के घर में नकली शराब का उत्पादन हो रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। पुलिस की गाड़ी देखते ही मुख्य आरोपी गगन सहनी अंधेरे और संकरी गलियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसका काफी पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने विधिवत तरीके से घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बरामदे के कोने और घर के अंदर रैक में छिपाकर रखी गई कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुईं। सिमरी थाने के पुअनि शशि शंकर कुमार के आवेदन पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद की गई वस्तुओं की सूची इस प्रकार है:
58 पीस ऑफिसर चॉइस ब्रांड की 180 एमएल टेट्रा पैक का रैपर
बियर का खाली रैपर
01 लोहे की इलेक्ट्रिक सील मशीन
159 पीस अलग-अलग नंबरों वाले बार कोड
प्लास्टिक के बोरे में रखी 11 पीस खाली कांच की बोतलें
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जाएगा।
दरभंगा पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नकली शराब का यह कारोबार ना सिर्फ सरकार के राजस्व को चूना लगा रहा है, बल्कि इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
Bihar Self Employment: बिहार के जाले स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में 26 ग्रामीण युवक-युवतियों ने चार दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण पूरा किया। अब ये युवा कम पूंजी में अपना व्यवसाय शु#BiharSelfEmployment,#RuralLivelihood,#CandleMaking
Jale Kali Puja: जाले के बसंत गांव में इस साल काली पूजा का स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जा रहा है। 50वें वर्ष पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों और महाकाल की झांकी के साथ भव्य तैयारिय#JaleKaliPuja,#BasantVillage,#BiharCulture
Bihar NDA Meeting: बिहार में चुनाव नतीजों के बाद NDA की समीक्षा बैठक में JDU ने भीतरघात का सनसनीखेज आरोप लगाया है। गोपालगंज जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल ने सबूत पेश करने और दोषियों पर क#BiharNDAMeeting,#JDU,#Bhitarghaat
Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि बिहार विधान परिषद के निर्दलीय सदस्य बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता समाप्त होना तय है। उन्होंने इसे गैर-संवैधानिक बताते#PrashantKishor,#BiharPolitics,#MLCMembership