spot_img

पवन सिंह की पत्नी ज्योति का फूटा दर्द! ‘एक मां ने बेटा पैदा कर दिया’ पोस्ट से मचा हड़कंप

Bihar Pawan Singh: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है. इस पोस्ट को उनके पति के साथ चल रहे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए शिकायत दर्ज की है.

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

Bihar Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद भावुक स्टोरी साझा की है, जिसे लोग पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं. इस पोस्ट में ज्योति ने

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

मां-बेटी के रिश्ते का जिक्र करते हुए अपने दिल का दर्द बयां किया है, जिसमें शिकायत का भाव भी साफ झलक रहा है.

‘मैं अपनी मां से बड़े फक्र से कहा करती थी- दुनिया में कोई मां ऐसी बेटी पैदा नहीं कर पाई, जो तेरी बेटी को बर्बाद कर पाए. फिर एक मां ने बेटा पैदा कर दिया.’

ज्योति सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में किसी का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया है, लेकिन बिहार समेत पूरे भोजपुरिया समाज में उनके और पवन सिंह के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को देखते हुए, सोशल मीडिया यूजर्स इसे अभिनेता पर सीधा निशाना मान रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  पटना में मिलावटखोरों पर टूटा कहर! खाद्य विभाग ने 10 लाख का सामान जब्त कर कई दुकानें सील कीं

पहले भी छलका है ज्योति सिंह का दर्द

यह पहला मौका नहीं है, जब ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है. कुछ समय पहले उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था. उस वीडियो में उन्होंने कहा था कि उन्हें ’10 जगह मुंह मारने वाला पति नहीं चाहिए.’ इस वीडियो के बाद अब यह नई इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, जहां लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics लालू परिवार में बगावत! तेज प्रताप ने 'चरवाहा विद्यालय' से साधा CM Samrat पर निशाना, खोली अंदरूनी कलह की पोल!

पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते में तनाव

पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते में तनाव काफी समय से बना हुआ है. दोनों के तलाक का मामला भी लगातार सुर्खियों में रहा है. ज्योति की यह ताजा पोस्ट एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है. फिलहाल, इस भावुक पोस्ट पर पवन सिंह की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें:  बिहार में शिक्षक बनना अब और मुश्किल! BPSC TRE-4 में 33 हजार पदों पर 10 लाख से ज्यादा आवेदन, देखें पूरा गणित

अक्षरा सिंह को लेकर भी चर्चा में रहे पवन सिंह

ज्योति सिंह के इस पोस्ट के बीच पवन सिंह का एक पुराना स्टेज वीडियो भी फिर से चर्चा में आ गया है. यह वीडियो नवरात्र के दौरान मुंगेर में आयोजित एक कार्यक्रम का है, जहां पवन सिंह ने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का जिक्र करते हुए मंच से माफी मांगी थी. ज्योति सिंह के लगातार वायरल हो रहे सोशल मीडिया पोस्ट ने एक बार फिर उनके निजी जीवन को सार्वजनिक बहस का हिस्सा बना दिया है.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News मोमबत्ती बनाएगी आत्मनिर्भर! दरभंगा के जाले में 26 युवाओं को मिला रोजगार का मंत्र, घर बैठे होगी लाखों की कमाई

Bihar Self Employment: बिहार के जाले स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में 26 ग्रामीण युवक-युवतियों ने चार दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण पूरा किया। अब ये युवा कम पूंजी में अपना व्यवसाय शु#BiharSelfEmployment,#RuralLivelihood,#CandleMaking

Darbhanga – Jale Kali Puja |50 साल से जाले के बसंत गांव में काली पूजा का ऐतिहासिक जश्न!स्वर्ण जयंती समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से...

Jale Kali Puja: जाले के बसंत गांव में इस साल काली पूजा का स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जा रहा है। 50वें वर्ष पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों और महाकाल की झांकी के साथ भव्य तैयारिय#JaleKaliPuja,#BasantVillage,#BiharCulture

‘अपनों के घात’ | NDA की बैठक से पहले JDU ने अचानक खोल दिया मोर्चा, कहा- ‘हमारे खिलाफ हुआ धोखा, सबूत लेकर आया हूं!’

Bihar NDA Meeting: बिहार में चुनाव नतीजों के बाद NDA की समीक्षा बैठक में JDU ने भीतरघात का सनसनीखेज आरोप लगाया है। गोपालगंज जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल ने सबूत पेश करने और दोषियों पर क#BiharNDAMeeting,#JDU,#Bhitarghaat

Bihar Politics| प्रशांत किशोर का ऐलान: ‘बंशीधर-राहुल राज की सदस्यता खत्म, कोई नहीं बचा सकता!’

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि बिहार विधान परिषद के निर्दलीय सदस्य बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता समाप्त होना तय है। उन्होंने इसे गैर-संवैधानिक बताते#PrashantKishor,#BiharPolitics,#MLCMembership