spot_img

Rural SP Alok Kumar की अगुवाई में… कुशेश्वरस्थान, बिरौल और बहेड़ा में सब शांति-शांति है…

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga | Rural SP Alok Kumar की अगुवाई में… कुशेश्वरस्थान, बिरौल और बहेड़ा में सब शांति-शांति है… | रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर कुशेश्वरस्थान, बिरौल और बहेड़ा में सुरक्षात्मक उपाय व अफवाह से लोगों को बचाने की अपील के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। बहेड़ा में ग्रामीण एसपी आलोक कुमार वहीं, कुशेश्वरस्थान थाना अध्यक्ष हरिद्वार शर्मा जबकि बिरौल में एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी के साथ ग्रामीण एसएसपी आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मार्च निकाला।

- Advertisement -

शांति बनाए रखने के लिए कुशेश्वरस्थान पूर्वी में रूट मार्च

कुशेश्वरस्थान पूर्वी थाना अध्यक्ष हरिद्वार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने शुक्रवार को रूट मार्च निकालकर स्थानीय लोगों से रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। रूट मार्च थाना परिसर से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस थाना पहुंचा।

- Advertisement -

इस दौरान थाना अध्यक्ष ने लोगों से अनुरोध किया कि किसी भी प्रकार के भड़काऊ नारे न लगाएं, जुलूस के दौरान तय मार्ग का ही पालन करें और हथियारों का प्रदर्शन न करें। पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस रूट मार्च में थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, पुरुष और महिला पुलिस बल शामिल रहे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार की सियासत में भूचाल! केके पाठक से टकराव- राजनीति में एंट्री | शिक्षामित्र से MLC बने बंशीधर ब्रजवासी के किस फैसले ने बढ़ाई हलचल?

बहेड़ा थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च, पुलिस का एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन

दरभंगा जिले में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ग्रामीण एसपी आलोक कुमार ने बहेड़ा थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च आयोजित हुआ, जिसमें बहेड़ा थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने इलाके में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और लोगों को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें:  निर्दलीय MLC के भाजपा समर्थन पर JDU नेता श्याम रजक ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

वहीं, ग्रामीण एसपी आलोक कुमार के नेतृत्व में बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च कर एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल मनीष चंद्र चौधरी, थानाध्यक्ष बिरौल एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/ कर्मी उपस्थित रहे।

रामनवमी को लेकर प्रशासनिक सख्ती, दरभंगा में एसएसपी की बैठक

रामनवमी पर्व 2025 के अवसर पर दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें शहरी क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हुए। बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए:

बाउंड डाउन अधिक से अधिक करने के निर्देश – यानी संभावित उपद्रवियों पर पहले से कार्रवाई की जाएगी।

प्रिवेंटिव अरेस्टिंग (रोकथाम गिरफ्तारी) की सख्ती – किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें:  छठ और दीपावली पर रेलवे का बड़ा ऐलान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी – ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद को समय पर रोका जा सके।

डीजे संचालकों पर कार्रवाई – ध्वनि प्रदूषण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचने के लिए डीजे के उपयोग पर नियंत्रण रखा जाएगा।

डायल 112 और अन्य पुलिस बल की सतर्कता – आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल को हर समय तैयार रखा जाएगा।

क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को अलर्ट मोड में रखने का निर्देश – किसी भी आकस्मिक घटना पर त्वरित कार्रवाई के लिए जिला कंट्रोल रूम में QRT को तैनात किया जाएगा।

रामनवमी जुलूस के मार्गों का मैप के माध्यम से निरीक्षण – यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकले और कोई बाधा उत्पन्न न हो।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि रामनवमी पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी और पहले से ही उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जुलूस मार्ग पर लगे अखाड़ों में हो रहे अभ्यास पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में मौसम का यू-टर्न: रात का पारा धड़ाम, जानिए अगले 48 घंटे कैसा रहेगा हाल

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम ने करवट ली है। कई जिलों में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, और अरवल सबसे ठंडा रहा।

भोजपुर में बड़ा हादसा टला: मछली पकड़ने के जाल में फंसा 7 फीट लंबा घड़ियाल, देखने उमड़ी भीड़

Bhojpuri News: भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र के कपुर दियारा में मछली पकड़ने के दौरान जाल में सात फीट लंबा घड़ियाल फंस गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू किया।

दीपावली और छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने इन रूटों पर घोषित कीं स्पेशल ट्रेनें

Bihar special train: दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। लुधियाना-पूर्णिया और टाटानगर-कटिहार के बीच स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया गया है।

Bihar MLC Election: जेडीयू की हार और बागी निर्दलीयों के पाला बदलने से गरमाई बिहार की सियासत

Bihar MLC election results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद जेडीयू की हार और निर्दलीय पार्षदों के बीजेपी के साथ आने से एनडीए में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानिए अंदरखाने की पूरी रिपो