spot_img

फेंकला थाना में 3 का फेरा…थानाध्यक्ष मोती कुमार सस्पेंड, 3 दिन पहले बने, 1 साल में तीसरे SHO जो हुए suspend

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन, फेकला (दरभंगा), देशज टाइम्स। फेकला थानाध्यक्ष मोती कुमार को एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद उन्हें पुलिस लाइन में योगदान देने का आदेश दिया गया है। थानाध्यक्ष पर एक ड्राइवर को जातिसूचक गाली देने और थप्पड़ मारने का गंभीर आरोप लगा था, जिसकी जांच के बाद एसएसपी ने यह सख्त कदम उठाया।

- Advertisement -

फेकला थानाध्यक्ष मोती कुमार निलंबित,तीन दिन पहले संभाला था थाने का कार्यभार

मोती कुमार ने महज तीन दिन पूर्व ही फेकला थाने के थानाध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। लेकिन कार्यभार संभालने के कुछ ही दिनों बाद उनके खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायतें सामने आ गईं।

- Advertisement -

मुख्य बिंदु (Highlights):

  • जातिसूचक गाली और मारपीट का आरोप।

    - Advertisement -
  • एसएसपी के आदेश पर तत्काल निलंबन

  • पुलिस लाइन में योगदान का आदेश।

  • फेकला थाना में पिछले एक साल में तीसरी निलंबन कार्रवाई

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में सनसनीखेज मामला: छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास में 2 गिरफ्तार, पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

ड्राइवर के साथ अभद्रता का आरोप

  • मोती कुमार पर पुलिस ड्राइवर देव कुमार को जाति सूचक शब्द बोलने और चांटा मारने का आरोप है।

  • घटना एक ट्रक दुर्घटना के बाद की है, जब थानाध्यक्ष ने ड्राइवर को बार-बार घटनास्थल पर बुलाया था

  • ड्राइवर के देर से पहुंचने पर थानाध्यक्ष और ड्राइवर के बीच बहस हुई, जिसके बाद यह घटना हुई।

तीन दिन पहले ही संभाला था कार्यभार

  • मोती कुमार ने तीन दिन पूर्व ही फेकला थाना का कार्यभार संभाला था।

  • लेकिन कार्यशैली को लेकर शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया।

  • फेकला थाना में एक साल में तीसरे थानाध्यक्ष का निलंबन

  • पिछले एक वर्ष में फेकला थाना के तीन थानाध्यक्ष निलंबित हो चुके हैं।

  • इससे थाने की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

  • स्थानीय लोगों के बीच भी पुलिस प्रशासन को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

    • फेकला थाना फिर विवादों में

      गौरतलब है कि बीते एक वर्ष में फेकला थाना के तीन थानाध्यक्षों को निलंबित किया जा चुका है। लगातार हो रही अनुशासनहीनता की घटनाओं से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और स्थानीय जनता में भी असंतोष बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga बेनीपुर में बड़ा बवाल हो गया! नल-जल पाइप तोड़ने वाले ने बताई चौंकाने वाली वजह, गांव वालों ने किया सड़क जाम!

पुलिस मुख्यालय से भी इस मामले पर रिपोर्ट मांगी गई है। अब देखना है कि फेकला थाना की व्यवस्था में कब तक स्थिरता आ पाती है।

ड्राइवर ने एसएसपी और पुलिस मेंस एसोसिएशन को दी थी शिकायत

  • फेकला थाना के ड्राइवर देव कुमार ने लिखित आवेदन देकर थानाध्यक्ष मोती कुमार पर जाति सूचक गाली देने और अपमानित करने का आरोप लगाया था।

  • शिकायत के बाद एसएसपी ने सर्कल इंस्पेक्टर को जांच का आदेश दिया।

  • सर्कल इंस्पेक्टर ने फेकला थाना पहुंचकर मामले की जांच की।

पढ़िए क्या था मामला: हरपट्टी गांव में हुई थी ट्रक दुर्घटना

  • 1 अप्रैल 2025 को फेकला थाना क्षेत्र के हरपट्टी गांव में एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में टकरा गया था।

  • ट्रक का ड्राइवर वाहन में फंसा रहा और स्थानीय लोगों ने लगातार पुलिस को सूचना दी।

  • काफी देर से पुलिस के पहुंचने पर जेसीबी मशीन मंगाई गई, लेकिन तब तक ड्राइवर की मौत हो चुकी थी।

  • ड्राइवर को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga -जाले में अब हर कोने से अपराधी होंगे कैद! सुरक्षा के लिए मुख्य मार्गों पर लगे CCTV कैमरे

थानाध्यक्ष ने दी अपनी सफाई

  • थानाध्यक्ष मोती कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही दलबल के साथ तैयार थे, लेकिन
    ड्राइवर देव कुमार के देर से पहुंचने के कारण घटनास्थल पहुंचने में देरी हुई।

  • मोती कुमार ने यह भी कहा कि उन्होंने ड्राइवर को किसी तरह की जाति सूचक गाली नहीं दी,
    और उन्हें देव कुमार की जाति के बारे में भी जानकारी नहीं थी।

  • थानाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने ड्यूटी के दौरान गाड़ी की चाबी जमीन पर फेंक दी थी, जो कि
    पुलिस अनुशासन के खिलाफ है।

जांच रिपोर्ट में क्या आया सामने?

  • सर्कल इंस्पेक्टर की जांच रिपोर्ट में थानाध्यक्ष द्वारा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग सामने नहीं आया है।

  • हालांकि, रिपोर्ट में ड्राइवर को चांटा मारने की पुष्टि हुई है।

  • एसएसपी ने रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद थानाध्यक्ष मोती कुमार को निलंबित करने का निर्णय लिया।

फेकला थाना में बार-बार हो रही कार्रवाई

  • पिछले एक वर्ष में फेकला थाना के तीन थानाध्यक्ष निलंबित हो चुके हैं।

  • इस स्थिति ने थाना की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पेपर लीक पर बवाल: मगर जब संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान… लगे ‘जिंदाबाद’ के नारे… मैथिल पाग पहनाकर भव्य स्वागत| ‘त्याग’ |आईना दिखाने और चिढ़ाने

Bihar Paper Leak: पेपर लीक मामले पर संसद में जोरदार हंगामा हुआ। बिहार में पुलिस ने छात्र आंदोलनकारियों पर शिकंजा कस दिया है, जहां 250 से ज्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार हुए हैं। लाल#BiharPaperLeak,#StudentProtest,#ParliamentSession

बिहार में बिजली चोरी पर बड़ी खबर: अब ‘गाज’ गिरेगी अधिकारियों पर भी, जानिए क्यों?

Bihar Electricity: बिहार में बिजली चोरी और उपकरणों को नुकसान पहुंचाने की बढ़ती घटनाओं पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। ऊर्जा विभाग ने सभी अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और लापरवाही प#BiharElectricity,#PowerTheft,#EnergyDepartment

Delhi Police Investigation जंतर-मंतर पर हुआ था भयानक प्रदर्शन! अब दिल्ली पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा! 989 लोग निकले खूंखार अपराधी

Delhi Police Investigation: दिल्ली पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल 2,873 लोगों में से 989 के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और डकैती जैसे संगीन आपराधिक माम#DelhiPolice,#JantarMantarProtest,#CriminalRecords

समस्तीपुर में गोलियां बरसाईं! 50 हजार के लिए घोड़ा कारोबारी पर सनसनीखेज फायरिंग |बरामद खोखे खोलेंगे राज!

Bihar Crime News: समस्तीपुर में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। घोड़ा कारोबारी अमरनाथ राय से 50 हजार रुपये मांगने और विरोध करने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पुलिस न#BiharCrimeNews,#SamastipurNews,#FiringIncident