spot_img

6:58 बजे सायरन बजा – खतरे का संकेत! 7 बजे कटी बिजली – इलाका अंधेरे में…और क्यों डरी पुलिस?

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-DeshajTimes – जानिए बिहार की हर बड़ी खबर, सबसे तेज़!

spot_img
- Advertisement -

6:58 बजे बजा सायरन। 10 मिनट का ब्लैकआउट।ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत पूरी तरह अलर्ट पर – बिहार के 6 जिलों में रात का अंधेरा छाया गया। 6:58 बजे सायरन बजा – खतरे का संकेत। 7 बजे बिजली कटी – पूरा इलाका अंधेरे में डूबा। कटिहार, पूर्णिया, पटना, अररिया, किशनगंज, बेगूसराय में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल। बचाव टीम, फायर ब्रिगेड, अस्पताल पूरी तैयारी में रहे। महावीर मंदिर में सुरक्षा के चलते एंट्री बंद।

- Advertisement -

लेकिन डरने लगी पुलिस…वजह समस्तीपुर 

लेकिन डरने लगी बिहार पुलिस। खासकर इन छह जिलों की पुलिस। वजह थी बड़ी लूट, डकैती की आशंका। बिहार पुलिस को शक और डर था कि कहीं अपराधी इस दौरान बड़े प्रतिष्ठान को अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम ना दे दे। वजह यह, आज ही सुबह करीब ग्यारह बजे समस्तीपुर में करोड़ों की लूट को अपराध्शियों ने महाराष्ट्र बैंक में अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  हैदराबाद में गूंज रहा जय मिथिला! 15 फीट ऊंची शिव रूपी गणेश प्रतिमा ने खींचा सबका ध्यान | 30 साल पुरानी विरासत - नंदी की पीठ पर शिव का वेश

भारत-पाक तनाव के बीच बिहार के 6 जिलों में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में अलर्ट

पटना, 30 अप्रैल 2025भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच देशभर में हवाई हमले की आशंका को देखते हुए मॉक ड्रिल (Mock Drill) का आयोजन किया गया। बिहार के 6 प्रमुख जिलों – पटना, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और बेगूसराय में ब्लैकआउट और सुरक्षा रिहर्सल सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती: सड़क पर दौड़ते ही पैर टूटा, 333 युवा चयनित, सेना ने दी बड़ी चेतावनी!

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अलर्ट पर भारत

  • भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई। इस कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के 9 ठिकाने तबाह किए गए। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद की गई है।

6:58 बजे बजा सायरन, 10 मिनट का ब्लैकआउट

  • शाम 6:58 बजे सभी छह जिलों में सायरन बजा। 7:00 बजे से 7:10 बजे तक बिजली पूरी तरह काट दी गई। यह ब्लैकआउट अभ्यास का हिस्सा था। लोगों से इन्वर्टर और वाहन की लाइट भी बंद रखने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police दरभंगा में SSP जगुनाथ रेड्डी की बड़ी सख्ती! बिना हथियार ड्यूटी पर मिलीं महिला सिपाही - निलंबित

पटना में महावीर मंदिर बंद, बढ़ाई गई सुरक्षा

  • महावीर मंदिर की लाइटें पहले ही बंद कर दी गई थीं7:30 बजे तक श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक लगाई गई। परिसर में विशेष सुरक्षा उपाय किए गए।

कटिहार और बेगूसराय में विशेष आपदा अभ्यास

  • कटिहार में पुलिस वाहन सड़कों पर घूमकर ब्लैकआउट की घोषणा कर रहे थे।बेगूसराय में सदर अस्पताल और इंजीनियरिंग कॉलेज में नागरिकों को युद्ध के समय आपात बचाव प्रशिक्षण दिया गया।

बेगूसराय रहा 10 मिनट तक अंधेरे में

  • औद्योगिक शहर बेगूसराय में सायरन बजते ही शहर की बिजली काट दी गईलोगों ने स्वेच्छा से इन्वर्टर की लाइट बंद की और वाहनों को रोककर हेडलाइट बंद करवाई गई

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मंत्री श्रेयसी सिंह के ‘मोरल पुलिसिंग’ बयान ने बिहार में मचाया हड़कंप, जानिए क्यों हो रहा विरोध

Jamui News: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के मामले में मंत्री श्रेयसी सिंह के 'मोरल पुलिसिंग' वाले बयान पर विवाद बढ़ गया है। कॉकरोच जनता पार्टी और RJD ने उनक #JamuiNews,#ShreyasiSingh,#BiharPolitics

बिहार में ‘रात 12 बजे सुरक्षा’ पर प्रशांत किशोर का मैथिली ठाकुर को सीधा जवाब: ‘आप MLA हैं, इसलिए…’!

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने जमुई में छात्रा से बदसलूकी के बाद बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विधा #PrashantKishor,#BiharCrime,#MaithiliThakur

पटना में पुलिसकर्मी का शव मिलने से हड़कंप: क्या साजिश का शिकार हुए जमादार?

Patna Crime News: पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस जमादार बच्चा कुमार राव का शव नाले से मिला। पत्नी ने हत्या की साजिश की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी। #PatnaCrimeNews,#BiharPolice,#SubInspectorDeath

Bhagalpur News विक्रमशिला सेतु 3 महीने बंद: 1 अक्टूबर से ठप होगी आवाजाही, क्या होगा आपका नया रास्ता?

Bhagalpur News: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु 1 अक्टूबर 2026 से तीन महीने के लिए बंद रहेगा। 99 करोड़ की लागत से स्थायी मरम्मत कार्य होगा, जिससे लाखों यात्रियों को वैकल्पिक जलमार् #BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharRoads