spot_img

Darbhanga, Madhubani और Samastipur — के सभी नगर निकायों को मिला बड़ा होमवर्क, 7 दिन में सर्वे, 10 जुलाई तक निदान

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा प्रमंडल के नगर विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा में आयुक्त ने सख्त निर्देश दिए हैं। जलजमाव, सफाई, पेयजल, नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट और हाउस टैक्स पर विशेष फोकस@दरभंगा,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

दरभंगा,देशज टाइम्स। प्रमंडलीय आयुक्त श्री कौशल किशोर की अध्यक्षता में दरभंगा प्रमंडल के तीनों जिलों — दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर — के सभी नगर निकायों की नगर विकास एवं आवास विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की गई

बैठक में निम्नलिखित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें  मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना, जलापूर्ति योजना, स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0, दीनदयाल उपाध्याय शहरी आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री शहरी पक्की नाली-गली योजना, स्ट्रीट/हाई मस्त लाइट योजना, सम्राट अशोक भवन निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), मुख्यमंत्री हर घर नल का जल निश्चय योजना, जल-जीवन-हरियाली, होल्डिंग टैक्स वसूली शामिल हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

7 दिनों में सर्वे (Action Points)

सभी नालों की सफाई और निर्माण कार्य 10 जुलाई से पहले पूर्ण करें। स्ट्रीट लाइट और हाई मस्त लाइट का 7 दिनों में सर्वे कर लगवाने का निर्देश। होल्डिंग टैक्स वसूली को प्राथमिकता दें। वेंडिंग जोन चिन्हित कर नियमित रूप से अपडेट करें। बिल्डिंग निर्माण का निरीक्षण करें — अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई करें। सम्राट अशोक भवन निर्माण की प्रगति सुनिश्चित करें (लागत ₹1.5 करोड़)। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लाभुकों को लाभ दें।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

जलजमाव और सफाई पर विशेष फोकस

आयुक्त ने सभी नगर आयुक्तों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बरसात के मौसम में किसी भी स्थान पर जलजमाव नहीं होना चाहिए।
साथ ही, शहरों की साफ-सफाई पर विशेष बल देते हुए कहा कि फीडबैक में गंदगी की शिकायतें सामने आई हैं, जिसे तत्काल दूर किया जाए।

“जल निकासी, पेयजल आपूर्ति और सड़क की स्थिति जनता की प्राथमिक अपेक्षाएं हैं, इनपर विशेष ध्यान दें।” — आयुक्त कौशल किशोर

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

आयुक्त ने चेतावनी दी कि जो अधिकारी तय कार्यों में लापरवाही बरतेंगे, उनके विरुद्ध वेतन रोकने सहित विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। 10 जुलाई को अगली समीक्षा बैठक में कार्य प्रगति की पुनः समीक्षा की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली भागने की फिराक में था भड़काऊ पोस्ट वाला, बक्सर स्टेशन पर दबोचा गया! |मुहर्रम से पहले सांप्रदायिक सौहार्द कायम

Nalanda Police: सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले माधव लाल कश्यप को बक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।#NalandaPolice,#BuxarNews,#CommunalHarmony

भागलपुर में गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत, बिहार ट्रॉली साउंड ने लगाया ठंडा पानी का शिविर

Bhagalpur News: भागलपुर में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच बिहार ट्रॉली साउंड संगठन ने पेयजल शिविर लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई। राहगीरों और श्रद्धालुओं को मिला ठंडा पानी, समाज में#BhagalpurNews,#BiharHeatwave,#CommunityService

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा फैसला! VC ने खुद दिया दो रिटायर कर्मियों को PPO, खुशी से झूमे कर्मचारी

Bihar Sanskrit University: दरभंगा के बिहार संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने दो सेवानिवृत्त कर्मियों को खुद PPO सौंपा, जिससे उन्हें पेंशन भुगतान की तत्काल राहत#BiharSanskritUniversity,#DarbhangaNews,#PPO

भागलपुर यूनिवर्सिटी के VC को ABVP ने दी चूड़ियां, कहा- ‘कुर्सी छोड़ दें!’

Bhagalpur University: भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को ABVP ने चूड़ियां भेंट कर अनोखा विरोध दर्ज कराया है। छात्रों ने प्रशासनिक निष्क्रियता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कुलपति स#BiharNews,#BhagalpurUniversity,#ABVPProtest