
देश के बुलियन बाजार में आज सोने की चमक फीकी पड़ी है। मंगलवार, 9 दिसंबर को पीली धातु की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों के मन में उत्सुकता बढ़ गई है। क्या यह गिरावट खरीदने का नया मौका है या सिर्फ एक अस्थायी झटका? आइए जानते हैं आज सोने का ताजा हाल और आपके शहर में क्या हैं इसके भाव।
एमसीएक्स पर सोने की चाल
घरेलू फ्यूचर मार्केट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। 5 फरवरी, 2026 को समाप्त होने वाले गोल्ड फ्यूचर वायदा ने मंगलवार को 1,30,045 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर कारोबार की शुरुआत की। पिछले कारोबारी दिन यह 1,29,605 रुपए पर बंद हुआ था।
सुबह 10:45 बजे तक, एमसीएक्स पर फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला सोना 1,29,962 रुपए पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 360 रुपए की गिरावट दर्शाता है। हालांकि, शुरुआती कारोबार में इसने 1,30,158 रुपए का उच्च स्तर भी छुआ था।
आपके शहर में आज सोने का दाम (प्रति 10 ग्राम)
सोने की कीमतों में राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट के बीच, विभिन्न शहरों में इसके खुदरा भाव में भी अंतर देखा गया है। यहां प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं:
- दिल्ली में सोने के दाम
- 24 कैरेट – 1,30,240 रुपए
- 22 कैरेट – 1,19,400 रुपए
- 18 कैरेट – 97,720 रुपए
- मुंबई में सोने के दाम
- 24 कैरेट – 1,30,910 रुपए
- 22 कैरेट – 1,19,250 रुपए
- 18 कैरेट – 97,570 रुपए
- चेन्नई में सोने के दाम
- 24 कैरेट – 1,30,910 रुपए
- 22 कैरेट – 1,20,000 रुपए
- 18 कैरेट – 1,00,000 रुपए
- कोलकाता में सोने के दाम
- 24 कैरेट – 1,30,090 रुपए
- 22 कैरेट – 1,19,250 रुपए
- 18 कैरेट – 97,570 रुपए
- अहमदाबाद में सोने के दाम
- 24 कैरेट – 1,30,140 रुपए
- 22 कैरेट – 1,19,300 रुपए
- 18 कैरेट – 97,620 रुपए
- लखनऊ में सोने के दाम
- 24 कैरेट – 1,30,240 रुपए
- 22 कैरेट – 1,19,400 रुपए
- 18 कैरेट – 97,720 रुपए
- पटना में सोने के दाम
- 24 कैरेट – 1,30,140 रुपए
- 22 कैरेट – 1,19,300 रुपए
- 18 कैरेट – 97,620 रुपए
- हैदराबाद में सोने के दाम
- 24 कैरेट – 1,30,090 रुपए
- 22 कैरेट – 1,19,250 रुपए
- 18 कैरेट – 97,570 रुपए
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव आता रहता है। इसकी कीमत सिर्फ घरेलू मांग से ही नहीं, बल्कि वैश्विक घटनाओं से भी प्रभावित होती है। दुनिया में होने वाली बड़ी घटनाएं, भू-राजनीतिक तनाव जैसे युद्ध की स्थितियां, रुपये और डॉलर की विनिमय दर में बदलाव, और सरकार द्वारा लिए गए टैक्स से जुड़े फैसले भी इसकी कीमत पर सीधा असर डालते हैं।
सुरक्षित निवेश और सांस्कृतिक महत्व
बाजार विशेषज्ञों और निवेशकों का मानना है कि सोना हमेशा से ही एक सुरक्षित निवेश विकल्प रहा है। इसे बाजार की अस्थिरता और जोखिमों से बचाने वाला एक बहुमूल्य धातु माना जाता है। भारतीय संस्कृति और परंपरा में भी सोने का एक विशेष स्थान है। यह सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि शुभ अवसरों और विवाह जैसे समारोहों पर खरीदारी का एक अभिन्न अंग है, जो इसकी मांग को हमेशा बनाए रखता है।





