spot_img

सुनील अरोड़ा बने मुख्य चुनाव आयुक्त

spot_img
- Advertisement -

  सुनील अरोड़ा बने मुख्य चुनाव आयुक्त  सुनील अरोड़ा बने मुख्य चुनाव आयुक्त

- Advertisement -

अमर ठाकुर ,पोलिटिकल रिपोर्टर, देशज टाइम्स दिल्ली ब्यूरो। सुनील अरोड़ा बने मुख्य चुनाव आयुक्त। उन्होंने आज निर्वाचन आयोग के 23वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाल लिया है। अरोड़ा ने ओपी रावत की जगह ये पद ग्रहण किया है। सुचना व प्रसारण मंत्रालय, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय व वित्त मंत्रालयों में अपनी सेवा चुके सुनील अरोड़ा राजस्थान कैडर के 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्हीं की देखरेख में अगले वर्ष महा चुनावी संग्राम होना है। 2019 में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ जम्मू एवं कश्मीर, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। जिसकी पूरी जिम्मेदारी चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की होगी, बता दें कि अरोड़ा की नियुक्ति 31 अगस्त 2017 को हुई थी। सुनील अरोड़ा मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने वहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की है। अरोड़ा के पिता जालंधर में रेलवे में अकाउंट्स ऑफिसर थे। जबकि उनकी मां डीएवी कॉलेज होशियारपर में गर्ल्स सेक्शन की इंचार्ज थीं।

- Advertisement -

सुनील अरोड़ा बने मुख्य चुनाव आयुक्त

- Advertisement -

उनकी शुरुआती शिक्षा होशियारपुर के विद्या मंदिर स्कूल और दयानंद मॉडल स्कूल से हुई। डीएवी कॉलेज होशियापुर से बीए करने के बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में एमए किया। एमए करने के बाद वो यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी पढ़ाने लगे। पढ़ाई-लिखाई से विशेष लगाव की वजह से उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी और प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल होते रहे और 1980  में वो आईएएस बन गए। सुनील अरोड़ा के दो भाई हैं। उनके एक भाई संजीव अरोड़ा हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं तथा दूसरे भाई राजीव अरोड़ा आईएफएस अधिकारी हैं। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में से तीन में मतदान हो चुके हैं। सुनील अरोड़ा के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद अब दो राज्य राजस्थान और तेलंगाना में मतदान होने हैं जबकि परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।

सुनील अरोड़ा बने मुख्य चुनाव आयुक्त

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में ये क्या हुआ | पीड़िता से अश्लील बातें! नप गए अश्लीलता पर दारोगा जी |SSP कांतेश मिश्रा ने किया – सस्पेंड

Muzaffarpur Police: मुजफ्फरपुर में एक पीड़ित युवती को मानसिक रूप से परेशान करने और अश्लील बातें करने के आरोप में अहियापुर थाने के दारोगा ललन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी #MuzaffarpurPolice,#BiharCrime,#DarogaSuspended

स्कूल भवन में गड़बड़ी: पटना DEO पर सीधे कार्रवाई, वेतन से कटेगा 2 हजार का जुर्माना! अगली सुनवाई की तैयारी

Patna DEO: पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी पर लोक शिकायत निवारण प्राधिकार ने 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। स्कूल भवन निर्माण में कथित अनियमितता की रिपोर्ट न देने पर यह #PatnaNews,#BiharEducation,#DEOFine

बिहार की पिंक बस ड्राइवर बेटियों के साथ ये क्या हुआ…! ‘शरीर में जान नहीं है और चली है बस चलाने’ 4 महिलाओं ने...

Bihar Pink Bus: बिहार में महिला सशक्तिकरण की मुहिम को बड़ा झटका लगा है. पिंक बस चलाने के लिए प्रशिक्षित 4 महिला ड्राइवरों ने काम छोड़ दिया है. उन्हें 6 महीने तक बस चलाने नहीं द #BiharPinkBus,#WomenDrivers,#BiharTransport

Bihar Politics | JDU में ‘केकड़ा-बिच्छू’ बने मालिक! अनंत सिंह का भड़काऊ हमला, बोले- ‘औकात पता चल जाएगी’!

Anant Singh: जेडीयू से 6 साल के लिए निकाले गए बाहुबली नेता अनंत सिंह के तेवर कम नहीं हुए हैं. उन्होंने पार्टी को 'औकात' बताने की धमकी दी है, वहीं उनके आवास पर जश्न और आतिशबा #AnantSingh,#BiharPolitics,#JDU