spot_img

रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग की धमकी: अमेरिकी नंबर से आया था फिरौती का वॉयस नोट, क्राइम ब्रांच जुटी जांच में

spot_img
- Advertisement -

Ranveer Singh News: बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह इन दिनों एक बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। उन्हें बिश्नोई गैंग से 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली थी, जिसके बाद अब इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

- Advertisement -

रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग की धमकी: अमेरिकी नंबर से आया था फिरौती का वॉयस नोट, क्राइम ब्रांच जुटी जांच में

बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh को कुछ समय पहले बिश्नोई गैंग से 10 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला था। अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में एक बड़ा मोड़ आया है। सूत्रों के मुताबिक, जिस नंबर से यह धमकी भरा मैसेज आया था, वह एक अमेरिकी नंबर था। क्राइम ब्रांच इस नंबर की जानकारी के लिए प्रोटोकॉल के माध्यम से अमेरिका की संबंधित एजेंसी से संपर्क साध रही है।

- Advertisement -

रणवीर सिंह को मिली धमकी, कौन है हैरी बॉक्सर?

जांच में सामने आया है कि बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने ही यह वॉइस नोट भेजकर रणवीर सिंह को धमकी दी थी और 10 करोड़ रुपये की वसूली की मांग की थी। क्राइम ब्रांच की प्राथमिक जांच में रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप पर आए इस वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि हुई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। हालांकि, इससे जुड़े अन्य सबूतों को इकट्ठा करने में क्राइम ब्रांच तेजी से जुटी हुई है।

- Advertisement -

क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, हैरी बॉक्सर ने यह वॉइस नोट रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना के ठीक बाद भेजा था। रणवीर सिंह के मैनेजर के मोबाइल नंबर पर यह धमकी मिलने के बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्राइम ब्रांच ने रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान भी दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

वीपीएन नेटवर्क और इंटरपोल की मदद

इससे पहले यह भी खुलासा हुआ था कि रणवीर सिंह को धमकी भेजने में वीपीएन नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया था, जिसकी वजह से शुरुआत में इसकी लोकेशन विदेश की मिली थी। इस जटिल मामले को सुलझाने और उस नंबर को ट्रेस करने में इंटरपोल की भी मदद ली जा रही है। यह पूरा मामला मनोरंजन जगत में हड़कंप मचा रहा है और सभी की निगाहें क्राइम ब्रांच की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur में Darbhanga के BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत!

Bihar BDO Wife Death: मुजफ्फरपुर में दरभंगा के जाले बीडीओ की पत्नी की संदिग्ध मौत हो गई है। मायके वालों ने पति मनोज कुमार पर जहर देकर हत्या और अवैध संबंध का आरोप लगाया है। पुलिस ने ज#BiharCrime,#MuzaffarpurNews,#BDOwifeDeath

दरभंगा में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! एक साथ इतने वारंटी पकड़े गए, नाबालिग भी मिली

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने जिलेभर में चलाए अभियान में कई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सिंहवाड़ा थाना ने नाबालिग अपहृता को बरामद कर आरोपी को भी दबोचा।#DarbhangaNews,#BiharPolice,#CrimeBihar

बड़ा फैसला: 23 खूंखार आतंकी घोषित, Terrorist List पाकिस्तान में बैठे भारत के दुश्मनों पर चला UAPA का डंडा!

UAPA Terrorist List: केंद्र सरकार ने UAPA कानून के तहत 23 दहशतगर्दों को आतंकवादी घोषित किया है। इनमें 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक शामिल हैं, जो जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और#UAPAAct,#TerroristList,#ModiGovtAction

पटना में अब नहीं रहेगा अंधेरा! 82,000 स्ट्रीट लाइटों पर बड़ा फैसला, जानें कब से होगा बदलाव

Patna Street Lights: पटना नगर निगम शहर की 82,000 स्ट्रीट लाइटों को IoT तकनीक से स्मार्ट बनाएगा। इससे ऊर्जा बचेगी, निगरानी आसान होगी और सार्वजनिक सुरक्षा में सुधार होगा।#PatnaStreetLights,#BiharNews,#SmartCityPatna