spot_img

Spirit Movie: विवेक ओबेरॉय का ‘स्पिरिट’ में खूंखार अंदाज, फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें!

spot_img
- Advertisement -

Spirit Movie: साल 2026-2027 सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी सुनहरे दौर से कम नहीं होने वाला है, जब एक से बढ़कर एक मेगाबजट फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी। इन्हीं बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर है ‘स्पिरिट’, जिसका नाम सुनते ही फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।

- Advertisement -

Spirit Movie: विवेक ओबेरॉय का ‘स्पिरिट’ में खूंखार अंदाज, फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें!

Spirit Movie: विवेक ओबेरॉय का धमाकेदार फर्स्ट लुक आउट

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस बहुचर्चित फिल्म से हाल ही में विवेक ओबेरॉय का दमदार फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। उनका यह फर्स्ट लुक इतना रहस्यमयी और हाई-वोल्टेज है कि हर कोई फिल्म को देखने के लिए और भी ज्यादा बेताब हो गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

विवेक ओबेरॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म में अपने किरदार का खुलासा करते हुए यह नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में वे नाइट सूट पहने बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका एक पैर सोफे पर टिका है और उसी पर हाथ टिकाकर वे पोज दे रहे हैं। दूसरे हाथ में तलवार थामे, मुंह में सिगार और आंखों पर काला चश्मा लगाए उनका लुक बेहद अलग और प्रभावशाली दिख रहा है।

- Advertisement -

पोस्टर में उनके ठीक आगे एक्ट्रेस ऐश्वर्या देसाई भी दिखाई दे रही हैं, जिससे साफ है कि उनका किरदार भी कहानी में काफी अहम होने वाला है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए विवेक ने एक बेहद दिलचस्प और रहस्यमयी लाइन लिखी है: ‘अंधेरे में छिपा एक रहस्य उन आंखों में बसा जो सबसे गहरे राज याद रखती हैं। 5 मार्च 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में।’ इस कैप्शन ने फिल्म को लेकर सस्पेंस को और बढ़ा दिया है, जिससे फैंस अब कहानी की परतें खोलने के लिए और ज्यादा उत्सुक हो गए हैं।

रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी फिल्म की कास्टिंग

आपको बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा की ये फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही खूब सुर्खियों बटोर चुकी है, और इसकी वजह रही है कास्टिंग से जुड़ा एक बड़ा विवाद। शुरुआत में, फिल्म में प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी को नहीं, बल्कि बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया गया था। हालांकि, बात आगे नहीं बढ़ पाई क्योंकि खबरों के मुताबिक, दीपिका ने 8 घंटे की शिफ्ट और फिल्म की फीस के अलावा प्रॉफिट शेयर की मांग रखी थी। इसी को लेकर डायरेक्टर और एक्ट्रेस के बीच मतभेद पैदा हो गए।

बताया जाता है कि इस मुद्दे को लेकर दोनों के बीच काफी तकरार हुई और यह मामला कई महीनों तक मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा। आखिरकार, दीपिका को इस प्रोजेक्ट से अलग होना पड़ा और उनकी जगह टैलेंटेड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया। अब प्रभास के साथ तृप्ति की जोड़ी बड़े पर्दे पर कमाल दिखाएगी और फिल्म 5 मार्च 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

फिल्म से जुड़ी खास बातें:

  • रिलीज डेट: 5 मार्च 2027
  • मुख्य कलाकार: प्रभास, विवेक ओबेरॉय, तृप्ति डिमरी, ऐश्वर्या देसाई
  • निर्देशक: संदीप रेड्डी वांगा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति लागू! VC लक्ष्मीनिवास पांडेय का कड़ा निर्देश, जानें छात्रों पर क्या होगा असर

Kameshwar Singh Darbhanga Sanskrit University: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने नए#BiharEducation,#DarbhangaNews,#NEP2020

पटना IGIMS में ‘1700 बेड’ का अस्पताल! स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने खुद संभाली कमान, अब मिलेगी बड़ी राहत

Bihar IGIMS: बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने शुक्रवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में चल रहे 1700 बेड के अस्पताल और अन्य विस्तार कार#BiharHealth,#IGIMSPatna,#HospitalProject

Araria Smuggling: नेपाल बॉर्डर पर SSB का छापा! 288 किलो चाइनीज सेब पकड़ा

Araria Smuggling: अररिया के जोगबनी में सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 288 किलोग्राम तस्करी का चाइनीज सेब जब्त किया है। यह सेब नेपाल से भारत लाया जा रहा था।#ArariaNews,#SSBACTION,#SmugglingBihar

Bihar Tax: बिहार के गांवों में भी अब देना होगा नया टैक्स! हर घर पर ₹1200 का पड़ेगा बोझ?

Bihar Tax: बिहार के गांवों में अब शहरी तर्ज पर टैक्स लगेगा! 16वें वित्त आयोग की सिफारिश पर हर घर से सालाना औसतन 1200 रुपये वसूले जाएंगे. पंचायती राज विभाग के प्रस्ताव को व#BiharTax,#GramPanchayat,#BiharNews