spot_img

Darbhanga Airport पर पैकेट में गांजा, खुल गया Bihar का बड़ा ड्रग्स नेटवर्क! लाखों कैश, शराब के साथ 5 गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Airport: कहते हैं कि कानून के हाथ लंबे होते हैं, लेकिन दरभंगा में तो एक छोटी सी पुड़िया ने ही नशा तस्करों के पूरे कुनबे को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। एयरपोर्ट पर हुई एक मामूली सी बरामदगी ने पुलिस को एक ऐसे गिरोह तक पहुंचा दिया, जिसके तार दरभंगा से लेकर समस्तीपुर तक फैले हुए थे।

- Advertisement -

Darbhanga Airport पर पैकेट में गांजा, खुल गया बिहार का बड़ा ड्रग्स नेटवर्क! लाखों कैश, शराब के साथ 5 गिरफ्तार

Darbhanga Airport पर ऐसे खुला तस्करी का राज

मामले का खुलासा तब हुआ जब 13 मार्च को दरभंगा एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारी यात्री सामान की नियमित स्कैनिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक यात्री के बैग में कुछ संदिग्ध पदार्थ होने का अंदेशा हुआ। सूचना तुरंत सदर थाना को दी गई, जिसके बाद सहायक पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में बलहा गांव निवासी मोहन कुमार यादव के पास से करीब 470 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे बड़ी चालाकी से छुपाया गया था। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। आरोपी के पास से एक मोबाइल, तीन बैंक पासबुक और दो नोटबुक भी मिले।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

पुलिस की सख्त पूछताछ के आगे मोहन ज्यादा देर टिक नहीं सका और उसने सच उगल दिया। उसने बताया कि यह गांजा उसने बिरौल थाना क्षेत्र के रामनरेश यादव से 7000 रुपये में खरीदा था, जिसमें से 3000 रुपये का भुगतान पेटीएम के जरिए ऑनलाइन किया गया था। यह सुराग मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत हरकत में आ गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

एक गिरफ्तारी से समस्तीपुर तक हिली जमीन

मोहन से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बिरौल थाना के सहयोग से बलहा गांव में छापेमारी कर रामनरेश यादव को भी दबोच लिया। रामनरेश ने पूछताछ में इस नशा तस्करी के नेटवर्क के और गहरे राज खोले। उसने बताया कि वह यह माल समस्तीपुर जिले के लगमा गांव निवासी प्रीतम कुमार सिंह से खरीदता था। इसके बाद दरभंगा पुलिस ने समस्तीपुर के सिंघिया थाने से संपर्क साधा और एक संयुक्त टीम बनाकर लगमा गांव में छापेमारी की। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। प्रीतम कुमार सिंह के घर की तलाशी लेने पर पुलिस की आंखें फटी रह गईं। वहां से 2.940 किलोग्राम गांजा, 1 लाख रुपये नकद और 39 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। प्रीतम की निशानदेही पर पुलिस ने उसी गांव के रविंद्र कुमार सिंह और राजू कुमार सिंह के घरों पर भी दबिश दी। वहां से 1.890 किलोग्राम गांजा और 10,53,750 रुपये की भारी नकदी बरामद की गई। पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई में कुल 11.53 लाख रुपये नकद, भारी मात्रा में गांजा और शराब जब्त की है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/। समस्तीपुर में पकड़े गए आरोपियों और बरामद सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिंघिया थाना को सौंप दिया गया है, जहां प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली भागने की फिराक में था भड़काऊ पोस्ट वाला, बक्सर स्टेशन पर दबोचा गया! |मुहर्रम से पहले सांप्रदायिक सौहार्द कायम

Nalanda Police: सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले माधव लाल कश्यप को बक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।#NalandaPolice,#BuxarNews,#CommunalHarmony

भागलपुर में गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत, बिहार ट्रॉली साउंड ने लगाया ठंडा पानी का शिविर

Bhagalpur News: भागलपुर में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच बिहार ट्रॉली साउंड संगठन ने पेयजल शिविर लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई। राहगीरों और श्रद्धालुओं को मिला ठंडा पानी, समाज में#BhagalpurNews,#BiharHeatwave,#CommunityService

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा फैसला! VC ने खुद दिया दो रिटायर कर्मियों को PPO, खुशी से झूमे कर्मचारी

Bihar Sanskrit University: दरभंगा के बिहार संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने दो सेवानिवृत्त कर्मियों को खुद PPO सौंपा, जिससे उन्हें पेंशन भुगतान की तत्काल राहत#BiharSanskritUniversity,#DarbhangaNews,#PPO

भागलपुर यूनिवर्सिटी के VC को ABVP ने दी चूड़ियां, कहा- ‘कुर्सी छोड़ दें!’

Bhagalpur University: भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को ABVP ने चूड़ियां भेंट कर अनोखा विरोध दर्ज कराया है। छात्रों ने प्रशासनिक निष्क्रियता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कुलपति स#BiharNews,#BhagalpurUniversity,#ABVPProtest