spot_img

अगले साल तक चमकने लगेगा दरभंगा इंजीनियिरिंग

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रशासनिक भवन, वर्ग कक्ष व शिक्षकों के लिए बनाए जाने वाले आवास को समय सीमा मैं पूरा कराएं। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय के निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल व निर्माण करा रही एजेंसी को उक्त निर्देश दिए । उन्होंने कार्यपालक अभियंता से कहा कि वे नियमित रुप से निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते रहें। पूरे मानक व गुणवत्ता के अनुरूप इस कार्य को पूरा कराएं। कार्यपालक अभियंता ने बताया गया कि दिसंबर 2019 तक सभी भवनों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण किए जा रहे भवनों में प्रशासनिक भवन, स्टाफ क्वार्टर, वर्ग कक्ष लेबोरेटरी ,शिक्षकों के क्वार्टर व आधारभूत सुविधाएं सम्मिलित है। पुराने भवनों के रिपेयर व पेंटिंग से संबंधित कार्य को भी पूरा कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल व अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य को दिया गया। अगले साल तक चमकने लगेगा दरभंगा इंजीनियिरिंग

- Advertisement -

सीओ सदर को निर्देश दिया गया कि वह अभियंत्रण महाविद्यालय के सभी जमीनों का नजरी नक्शा व जमीन से संबंधित सभी तरह के कागजात व विवरण तैयार कर जिला को उपलब्ध कराएं। अंचल अधिकारी व थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि अभियंत्रण महाविद्यालय के जमीन पर नजर रखें व  न्यायालय के आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन कराएं। एसडीओ व एसडीपीओ को इसका नियमित रूप से अनुश्रवण करते रहने को कहा गया। इस अवसर पर अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य, एसडीओ राकेश गुप्ता , डीसीएलआर पुष्पेश कुमार,कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल अंचल अधिकारी दरभंगा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में ये क्या हो रहा … शर्म? स्कूल परिसर बना 1 महीने से तालाब, 700 बच्चे – पढ़िए पानी में – पड़ रहे...

Darbhanga Waterlogging: दरभंगा के मध्य मकतब रजखा विद्यालय में एक महीने से जलजमाव है, जिससे 700 बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य खतरे में है। अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद समस्या जस की तस #DarbhangaNews,#BiharEducation,#ChhathPujaSafety

Bhagalpur Education Scam 98 लाख का घोटाला! भागलपुर के शिक्षा विभाग में हड़कंप, अब ऐसे रुकेगा शिक्षकों का फर्जी वेतन! |निगरानी की FIR –...

Bihar Education Scam: भागलपुर में 98 लाख रुपये के फर्जी शिक्षक वेतन भुगतान घोटाले से हड़कंप है। निगरानी विभाग ने जांच शुरू कर दी है, वहीं शिक्षा विभाग अब सभी शिक्षकों का डिजिटल मास्ट #BhagalpurScam,#BiharEducation,#DigitalMasterData

राघोपुर में 13 बच्चों की मौत| मातम के बीच बवाल: बच्चों के दशकर्म में लाठी-डंडे चले, JDU नेता का सिर फटा! | प्रशांत किशोर...

Bihar Raghopur: वैशाली के राघोपुर में 13 बच्चों की मौत के बाद दशकर्म कार्यक्रम में हिंसक झड़प हो गई. जदयू प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हुए. तनाव के बाद प्रशांत किशोर #BiharRaghopur,#JDULeaderInjured,#TejashwiYadav

PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान: बिहार में सियासी बवाल, BJP-JDU-HAM ने किया तीखा पलटवार!

Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर बिहार में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। भाजपा, जदयू और हम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए माफी #BiharPolitics,#MallikarjunKharge,#PMModi