spot_img

Darbhanga Robbery: दरभंगा प्रेम ज्वेलर्स से करोड़ों की लूट, प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने पुलिस को क्या बताया… कैसे कोने में बैठाया, ताला जड़ा और फरार होने की पूरी वारदात! पढ़िए

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Robbery: दरभंगा के भीड़भाड़ वाले बड़ा बाजार में दिनदहाड़े प्रेम ज्वैलर्स से करोड़ों की लूटपाट ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। इस दुस्साहसिक वारदात में लुटेरों ने 2 करोड़ से ज्यादा के आभूषण और नकदी उड़ाए थे। अब इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कुछ लुटेरों को धर दबोचा है, जबकि एक मुठभेड़ में घायल भी हुआ है।

- Advertisement -

Darbhanga Robbery: दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वैलर्स की दुकान में हुई करोड़ों की लूट के मामले में प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने एफआईआर दर्ज करा दी है। शिकायत में बताया गया है कि शुक्रवार दोपहर 5 से 6 हथियारबंद अपराधी दुकान में घुसे और 700 ग्राम सोने के आभूषण, 20-25 किलो चांदी के आभूषण, 10 लाख नकद, ग्राहकों के 8 लाख नकद और 8 मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध करने पर लुटेरों ने दुकानदार मनोज ठाकुर, उनके पुत्र प्रेम कुमार, स्टाफ और दो ग्राहकों को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, मारपीट की और गालियां भी दीं। उन्हें कोने में बैठाकर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। जाते समय लुटेरों ने धमकी दी कि अगर किसी को सूचना दी तो पूरे परिवार को जान से हाथ धोना पड़ेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

घटना का पूरा ब्यौरा

इस Darbhanga Robbery की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस, सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। सिटी एसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मुठभेड़

पुलिस ने अनुमान लगाया कि सभी आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से सिमरी थाना क्षेत्र एनएच 27 होते हुए फरार हो रहे थे। रास्ते में उन्होंने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश नंबर वाली दो बाइक सड़क किनारे छोड़कर आगे बढ़ गए। एसटीएफ की टीम समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों में लुटेरों का पीछा कर रही थी। इसी दौरान लुटेरों से मुठभेड़ हुई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगने की खबर है। पुलिस ने 4-6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस इस आभूषण लूट के संबंध में कोई भी विस्तृत जानकारी देने से परहेज कर रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस आभूषण लूट मामले में पुलिस की जांच जारी है और जल्द ही अन्य लुटेरों के पकड़े जाने की उम्मीद है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली भागने की फिराक में था भड़काऊ पोस्ट वाला, बक्सर स्टेशन पर दबोचा गया! |मुहर्रम से पहले सांप्रदायिक सौहार्द कायम

Nalanda Police: सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले माधव लाल कश्यप को बक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।#NalandaPolice,#BuxarNews,#CommunalHarmony

भागलपुर में गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत, बिहार ट्रॉली साउंड ने लगाया ठंडा पानी का शिविर

Bhagalpur News: भागलपुर में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच बिहार ट्रॉली साउंड संगठन ने पेयजल शिविर लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई। राहगीरों और श्रद्धालुओं को मिला ठंडा पानी, समाज में#BhagalpurNews,#BiharHeatwave,#CommunityService

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा फैसला! VC ने खुद दिया दो रिटायर कर्मियों को PPO, खुशी से झूमे कर्मचारी

Bihar Sanskrit University: दरभंगा के बिहार संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने दो सेवानिवृत्त कर्मियों को खुद PPO सौंपा, जिससे उन्हें पेंशन भुगतान की तत्काल राहत#BiharSanskritUniversity,#DarbhangaNews,#PPO

भागलपुर यूनिवर्सिटी के VC को ABVP ने दी चूड़ियां, कहा- ‘कुर्सी छोड़ दें!’

Bhagalpur University: भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को ABVP ने चूड़ियां भेंट कर अनोखा विरोध दर्ज कराया है। छात्रों ने प्रशासनिक निष्क्रियता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कुलपति स#BiharNews,#BhagalpurUniversity,#ABVPProtest