spot_img

जनकपुर विवाह महोत्सव में अयोध्या से हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ लाखों बारात लेकर पहुंचेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

spot_img
- Advertisement -

जनकपुर विवाह महोत्सव में अयोध्या से हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ लाखों बारात लेकर पहुंचेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जनकपुर विवाह महोत्सव में अयोध्या से हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ लाखों बारात लेकर पहुंचेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। भारत-नेपाल के बीच सदियों से चली आ रही विवाह महोत्सव की परंपरा बहुत खास है। बारह दिसंबर को नेपाल के जनकपुर शहर में भव्य विवाह महोत्सव का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। इसे विवाह पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। पूरे एक सप्ताह जश्न का माहौल रहता है। लाखों की संख्या में भारत-नेपाल से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। इस अवसर पर जनकपुर में बारह दिसंबर को ही भारत के अयोध्या से यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन की संभावना भी है। नेपाल के पत्रकार रवि शर्मा ने देशज टाइम्स को जानकारी देते बताया कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ बारात के साथ अयोध्या से आएंगे।

- Advertisement -

जनकपुर विवाह महोत्सव में अयोध्या से हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ लाखों बारात लेकर पहुंचेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

- Advertisement -

इसको लेकर जनकपुर में तैयारी की धूम मची हुई है। शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। कार्यक्रम का पहला दिन नगर दर्शन व दूसरा दिन फुलबारी लीला सम्पन्न होने के बाद तीसरे दिन धनुषयज्ञ की तैयारी चल रही है। जानकी मंदिर के महंत रामरोशन दास ने बताया कि धनुष यज्ञ बारह बीघा मैदान में होगा। चौथे दिन तिलकोत्सव, पांचवें दिन मटकोर व छठे दिन राम सीता स्वयंवर व विवाह कार्यक्रम होगा।

जनकपुर विवाह महोत्सव में अयोध्या से हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ लाखों बारात लेकर पहुंचेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

विवाह कार्यक्रम के दिन हर वर्ष अयोध्या से हाथी, घोड़ा, ऊंट लेकर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ बारात जनकपुर आती है। त्रेतायुग में मिथिला के राजा जनक के युग से ही यह प्रथा चली आ रही है। भगवान श्री राम व राजा जनक की पुत्री सीता के विवाह की संपूर्ण झलक व झांकियां प्रतीकात्मक होकर भी अदभुत नज़ारा बन जाता है। कार्यक्रम के आयोजन में नगर प्रमुख लाल किशोर साह, उपमेयर रीता झा, नेपाली कांग्रेस नेता राम सरोज यादव, समाजसेवी जीवनाथ चौधरी, मोहन कुमार साह, महावीर युवा कमिटी के प्रमुख रोशन सेखर जायसवाल, राम युवा कमेटी के प्रमुख उपेंद्र ठाकुर समेत नेपाल सरकार के मंत्री व प्रशासन शामिल हैं।

जनकपुर विवाह महोत्सव में अयोध्या से हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ लाखों बारात लेकर पहुंचेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis