spot_img

बात कुछ भी करते सबको शिक्षा से जोड़ देते…नमन असरारूल

spot_img
- Advertisement -

अररिया, देशज टाइम्स संवाद।  रूरल डेवलपमेन्ट ट्रस्ट अररिया संग्राम के कार्यालय सभागार में किशनगंज के सांसद मौलाना असरारूल हक कासमी की याद में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा के संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संरक्षक मो. सादुल्लाह ने कहा किशनगंज के सांसद मौलाना असरारूल हक कासमी अपनी पूरी जीवन काल में कौमों मिल्लत के साथ-साथ देश के एकता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। मौलाना हमेशा शिक्षा के प्रति गंभीर थे। उनका मानना था कि अगर देश युवा पीढ़ी शिक्षित होगी तो देश खुद एक शक्तिशाली देश कहलाएगा। मौलाना एक बड़े धर्म गुरू के साथ-साथ सांसद थे। जब भी वह किसी जलसे या फिर कोई कार्यक्रम को संबोधित करते थे तो वह हर जगह शिक्षा पर जोर देते थे। श्री सादुल्लाह ने आगे कहा कि आज हिंदुस्तान से एक और गंगा-जमनी की बात करने वाले व्यक्ति हम लोगों को छोड़ कर चले गए, जिससे देश को काफी नुकसान हुआ,जिसे पूरा करने में कई अरसे लग जाऐंगे। मौलाना नौ वर्ष सांसद के रूप में अपना जीवन गुजारा। आज के इस हाईटेक जमाने में भी सादी पसंद के रूप में जाने जाते थे। इस समय देश का जो हाल है एैसे वक्त में मौलाना जैसे खादीम की जरूरत थी। शोक सभा में मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल रसीद, मो. वसीमूल हक,अनवारूल हक,अजय कुमार महतो, भाष्कर महतो, मो. फुरकान, मो. गुफरान,अब्दुल हमीद,मौलाना जहीरूद्दीन ने विचार व्यक्त किए।बात कुछ भी करते सबको शिक्षा से जोड़ देते…नमन असरारूल

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में पुलिस टीम पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां … मुठभेड़ ! जजुआर में हथियार के बल बाइक लूटकर फरार हुए अपराधी | पढ़िए...

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के बावजूद अपराधी एक बाइक लूटकर फरार हो गए।#BiharCrime,#MuzaffarpurNews,#PoliceEncounter

बिहार को मछली उत्पादन में नंबर-1 बनाएगा ये ‘विजन 2030’! CM Samrat का बड़ा ऐलान, 8 नई योजनाएं शुरू |5 जिलों में बनेंगे विशेष...

Bihar Fisheries Vision 2030: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को देश का अग्रणी मत्स्य पालन राज्य बनाने के लिए 'विजन 2030' के तहत 8 प्राथमिकता परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इससे 50,200 मीट्रि#BiharFisheries,#SamratChoudhary,#BiharEconomicGrowth

Darbhanga News: मुस्लिम +2 उच्च विद्यालय के रसायन -शिक्षक जुनैद खान की मौत, सेवानिवृत्ति से ठीक 20 दिन पहले हुआ हादसा, पिकअप वैन ने...

Kewati News: केवटी के मुस्लिम +2 उच्च विद्यालय के रसायन शास्त्र शिक्षक और पूर्व डीपीएस निदेशक जुनैद खान का सड़क हादसे के बाद निधन हो गया। वे 30 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाल#KewatiNews,#JunaidKhan,#BiharAccident

बिजली विभाग का बड़ा ऐलान! बिहार के लाखों घरों को मिलेगी मुफ्त बिजली| कहां पहुंचे ऊर्जा सचिव अजय यादव- क्या देखा – क्या कहा...

Bihar Electricity: बिहार के ऊर्जा सचिव श्री अजय यादव ने सारण जिले का दौरा कर बिजली व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन और#BiharElectricity,#PMSuryaGhar,#SaranNews