spot_img

Darbhanga में लोगों को लग रहा भयानक डर! अब तक 13 लोगों को बना चुका है अपना शिकार, भाजपा नेता भी शामिल, लोगों ने कहा – ‘ पागल…जानिए

Darbhanga News: दरभंगा के बहेड़ी में पागल कुत्ते ने 13 से अधिक ग्रामीणों को काटा, पीड़ितों को पीएचसी से किया गया रेफर; अस्पताल में एंटी रेबीज सीरम के लिए भटक रहे गरीब मरीज.

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड में एक पागल कुत्ते के खौफ से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। रविवार शाम से सोमवार सुबह तक इस कुत्ते ने 13 से अधिक ग्रामीणों को अपना शिकार बनाया, जिससे कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बहेड़ी ले जाया गया, जहां उन्हें रेबीज का इंजेक्शन देकर दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

बहेड़ी के कई गांवों में फैला आतंक, भाजपा नेता भी हुए शिकार

जानकारी के अनुसार, पागल कुत्ते ने सबसे पहले रविवार शाम करीब छह बजे इनाई चौक पर भाजपा नेता राजीव कुशवाहा को काटा। इसके बाद कुत्ते ने अड़गा निवासी सरिता देवी, इनाई की शिवरेखा देवी, बोरवा निवासी भोला मंडल, इनाई के राजेंद्र राम, लालपुर के ललन मंडल और इनाई के सीताराम साह को भी घायल कर दिया। सोमवार सुबह को भी कुत्ते का आतंक जारी रहा, जिसमें ठाठोपुर निवासी मनोज कुमार, पवड़ा के लक्ष्मण मंडल, मंगली देवी, शिवकांत मंडल, संतोष मंडल और बेलही निवासी अमित कुमार भी घायल हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  'पुष्पा गिरोह' : दरभंगा में दबोचा गया देह व्यापार गिरोह का दूसरा बड़ा सरगना, मोबाइल में मिले लड़कियों के चौंकाने वाले सबूत!

डीएमसीएच में एंटी रेबीज सीरम की कमी, मरीजों को परेशानी

सभी घायलों को बहेड़ी पीएचसी में प्राथमिक उपचार मिला और उन्हें डीएमसीएच भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता राजीव कुशवाहा को डीएमसीएच में सरकारी स्तर पर दवा उपलब्ध हो गई, लेकिन अन्य 12 घायलों को एंटी रेबीज सीरम बाजार से खरीदना पड़ा। इससे गरीब मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि यह सीरम महंगा होता है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नौकरी की बंपर सौगात! 200 पदों पर सीधी भर्ती, कोई परीक्षा नहीं, सैलरी 22,000 तक

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने डीएमसीएच में पागल कुत्ते के काटने से प्रभावित मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में एंटी रेबीज सीरम उपलब्ध कराने का आग्रह किया है, ताकि किसी भी मरीज को इलाज के लिए भटकना न पड़े और जान का जोखिम न उठाना पड़े।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा फैज हत्याकांड : इंसाफ मंच ने मांगा इंसाफ, नौकरी, मुआवजा और कार्रवाई पर फूटा गुस्सा!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में फैज अहमद की नृशंस हत्या के बाद जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। इंसाफ मंच ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर 20 लाख मुआवजे और पुलिस की कार्यशैली प#DarbhangaCrime,#InsaafManch,#BiharPolice

ऐसी दीवानगी देखी है कहीं? : अखिलेश यादव के लिए खंभे पर चढ़े SP सांसद, फाड़कर फेंके विवादित पोस्टर

Anand Bhadauria: सीतापुर में अखिलेश यादव पर विवादित पोस्टर देख सपा सांसद आनंद भदौरिया भड़क गए। उन्होंने खुद खंभे पर चढ़कर बैनर फाड़े और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।#AnandBhadauria,#SitapurNews,#SamajwadiParty

जब बेटे का नाम आया लिस्ट में…: खुशी से छलक उठीं आंखें, दरभंगा के मृत्युंजय बने सप्लाई इंस्पेक्टर

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड के राढ़ी गांव के मृत्युंजय कुमार ने बीपीएससी परीक्षा पास कर सप्लाई इंस्पेक्टर का पद हासिल किया है। उन्हें 1310वां रैंक मिला है, जिससे इलाक#BiharNews,#DarbhangaNews,#BPSCResult

IPS काम्या मिश्रा ने क्यों छोड़ी नौकरी? ‘घास की अंगूठी’ से हुई थी शादी, अब पटना में करेंगी ये बड़ा काम!

Kamya Mishra: बिहार कैडर की पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ने की असली वजह पारिवारिक जिम्मेदारियों को बताया, साथ ही भ#KamyaMishra,#BiharPolice,#IPSOfficer