spot_img

#BegusaraiLoveAffair-प्रेमिका के परिजनों ने फोन कर बुलवाया, बेगूसराय में 2 युवकों की हत्या

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय,देशज न्यूज। बेगूसराय में प्रेम प्रसंग में दो युवकों को मौत के घाट उतार दिया गया है। 25 अगस्त से ही गायब दोनों युवक की लाश रविवार की रात बखरी थाना क्षेत्र के सिसौनी-कर्णपुर गांव के मध्य स्थित चन्द्रभागा नदी से मिलने के बाद सनसनी मच गई है। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है।

युवकों की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के कामेचक के चंद्रशेखर सदा के 18 वर्षीय पुत्र राजीव सदा व एतवारी सदा के 14 वर्षीय पुत्र भगवान सदा रूप में की गई है। राजीव के पिता ने बताया, राजीव पड़ोस के चचेरा भाई भगवान सदा के साथ बीते 25 अगस्त को घर से बखरी के बागवन गांव में रहने वाले रिश्तेदार के यहां जाने की बात कह कर चला था। लेकिन पांच दिन बाद भी नहीं पहुंचने पर परिजन उसे खोजते हुए बखरी पहुंचे और उसकी तलाश की जा रही थी।love affair killed two young men
इसी दौरान रविवार की रात बहियार की ओर गए लोगों ने तेज दुर्गंध आने पर इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दिया, जिसके बाद पुलिस ने लाश बरामद किया है। लाश मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।#BegusaraiLoveAffair-प्रेमिका के परिजनों ने फोन कर बुलवाया, बेगूसराय में 2 युवकों की हत्या
बताया जा रहा है कि राजीव का बागबान में एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उक्त लड़की की शादी होने वाली थी, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी। इसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़की से प्रेमी को फोन करवाया कि यहां आ जाओ तो शादी हो जाएगी, वरना कहीं और जगह मेरी शादी कर देंगे।love affair killed two young men
इसके बाद लड़का घर अपने चचेरे भाई के साथ चला, लेकिन लड़की के पास तक नहीं पहुंचा। रास्ते में ही लड़की के परिजनों ने दोनों को मार कर फेंक दिया। परिवार में हो रही हलचल से लड़की को जब शक हुआ तो उसने अपने प्रेमी के रिश्तेदार से घटना की आशंका जताते हुए सूचना दी। जिसके बाद खोजबीन के दौरान रविवार की रात दोनों युवक की लाश बरामद किया गया। love affair killed two young men

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

समस्तीपुर में बारिश बनी मौत: आकाश से नाचीं करंट, दो की जिंदा जलकर मौत

Samastipur Lightning: समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय रंजीत कुमार और 40 वर्षीय कारी देवी की मौत हो गई। प्रशासन ने खराब मौसम में सतर्क रहने की अप#BiharNews,#Samastipur,#LightningStrike

Samastipur Crime समस्तीपुर के बंद हॉस्टल में मिली सड़ी-गली लाश, केमिकल से जलाने की कोशिश! आख़िर -बंद हॉस्टल में कैसे पहुंचा शव?

Bihar Samastipur Crime: समस्तीपुर में एक बंद पड़े हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिला है। पुलिस को केमिकल मिलने से हत्या और शव को नष्ट करने के प्रयास की आशंका है।#BiharCrime,#SamastipurNews,#MurderMystery

Bihar Disaster Management आपदाओं में नहीं जाएगी एक भी जान! बिहार के राज्यपाल ने दिया ‘जीरो कैजुअल्टी’ का मंत्र

Bihar Disaster Management: पटना में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बिहार के राज्यपाल ने 'जीरो कैजुअल्टी' के लक्ष्य पर जोर देते हुए आपदा प्रबंधन के लिए मजबूत तैयारी, समय पर चेतावनी और सक्र#BiharDisasterManagement,#ZeroCasualty,#BiharNews

दरभंगा में बारिश का कहर! खेतों में भरा पानी, किसानों के लाखों की धान की फसल बर्बाद होने का खतरा

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड में लगातार बारिश से रतनपुर के किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में जलभराव से धान की रोपाई रुक गई है और बिचड़े सड़ने का खतरा मंडरा रहा है।#DarbhangaNews,#BiharRain,#FarmersConcern