back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 7, 2026
spot_img

तीन प्रदेश, जीत का जश्न : कांग्रेसियों की मनीं दीपावली, खेली होली

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

तीन प्रदेश, जीत का जश्न : कांग्रेसियों की मनीं दीपावली, खेली होली

- Advertisement -

चंदन पांडेय दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा जिला कांग्रेस सेवादल ने दरभंगा टावर पर तीन राज्यों में कांग्रेस की शानदार जीत का जश्न मनाया। मंगलवार को दरभंगा जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते कार्यकर्ता जमकर होली खेली। दीपावली भी मनाई गई जब जमकर आतिशबाजी हुई। यानी रंग-अबीर के साथ कार्यकर्ताओं ने एक साथ होली व दीपावली मना ली। आखिर यह कांग्रेस की शानदार जीत है। वहीं, जुलूस के बाद मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने कहा कि आज की राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश की जीत ने बता दिया कि जनता अब झांसे में आने वाली नहीं।

- Advertisement -

तीन प्रदेश, जीत का जश्न : कांग्रेसियों की मनीं दीपावली, खेली होली

- Advertisement -

2019 में देश की जनता कांग्रेस की सरकार बनाएगी। राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होंगे। कल तक कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले खुद अपने मजबूत राज्य से मुक्त हो रहे हैं। आज सत्य व विनम्रता की जीत हुई। झूठ व अहंकार की हार हुई। देश की जनता ने मंदिर, मस्जिद, हिंदू-मुसलमान करने वालों को यह जवाब दिया है कि देश की जनता सिर्फ कांग्रेस के साथ है। जुलूस में शामिल होने वालों में महिला जिला अध्यक्ष अर्चना देवी,अल्पसंख्यक विभाग के नगर अध्यक्ष खुशरुल हसन, जाले सेवादल प्रखंड अध्यक्ष इम्बेसात, सिंहवाड़ा सेवा दल प्रखंड अध्यक्ष दिलशाद अहमद, मो.नूर,अंकित सिंहा, मो. एजाज, मो. शाकिब, ज़ीशान हसन, तबस्सुम परवीन, संजीदा खातून, लाली ,शाहिना, फिरोजा खातून,रुह अफजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर, विजय कुमार, आईटी सेल के अध्यक्ष पिंकू गिरी, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार पांडेय, विजय झा ने भी अपनी बात रखी।

तीन प्रदेश, जीत का जश्न : कांग्रेसियों की मनीं दीपावली, खेली होलीतीन प्रदेश, जीत का जश्न : कांग्रेसियों की मनीं दीपावली, खेली होली

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमिताभ बच्चन का अयोध्या में 35 करोड़ का नया दांव: रियल एस्टेट में जबरदस्त छलांग!

Amitabh Bachchan News: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने करोड़ों के...

जियो के नए Jio Prepaid Plans: अब डेटा के झंझट से मुक्ति, पाएं लंबी वैलिडिटी और असीमित कॉलिंग!

Jio Prepaid Plans: टेलीकॉम बाजार में डेटा की जंग के बीच, रिलायंस जियो ने...

Shahid Kapoor: ‘धुरंधर 2’ के साथ होगा शाहिद कपूर की इस बड़ी फिल्म का धमाकेदार टीजर प्रीमियर, फैंस हुए एक्साइटेड!

Shahid Kapoor News: बॉलीवुड में इन दिनों एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्मों का...

Janhvi Kapoor News: जान्हवी कपूर ने 29वें जन्मदिन पर बिखेरा जलवा, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल!

Janhvi Kapoor News: बॉलीवुड की चुलबुली हसीना जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें