spot_img

PM मोदी का ‘मन की बात’ में बड़ा ऐलान: नौसेना से नालंदा तक, जानें आपके लिए क्या है खास!

spot_img
- Advertisement -

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि जून का महीना भारत के लिए अनेक उपलब्धियों और प्रेरणादायक पहलों का साक्षी रहा है। उन्होंने स्वदेशी रक्षा क्षमता, विमानन क्षेत्र की प्रगति, योग की वैश्विक लोकप्रियता, असम में हरगिला संरक्षण अभियान, नागालैंड में खेलों को बढ़ावा देने वाली पहल और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलाव आत्मनिर्भर भारत की दिशा में नई ऊर्जा दे रहे हैं।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड को रविवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर बिहार भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज और देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस बार के संबोधन में प्रधानमंत्री ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला, जिनका सीधा संबंध आम जनजीवन और राष्ट्रीय प्रगति से है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि हाल ही में भारतीय नौसेना के बेड़े में तीन नए युद्धपोत शामिल किए गए हैं। इन युद्धपोतों का डिजाइन, निर्माण और तकनीकी विकास भारत में ही हुआ है, जो आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि देश अब रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और स्वदेशी तकनीक पर आधारित प्रणालियां राष्ट्रीय सुरक्षा को और अधिक मजबूत बना रही हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार पुलिस एग्जाम, दरभंगा-मधुबनी समेत इन जिलों के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें लिस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसी महीने भारत में निर्मित सी-295 सैन्य परिवहन विमान ने अपनी पहली सफल उड़ान भरी है। यह केवल एक विमान की उड़ान नहीं, बल्कि भारत के विमानन और रक्षा विनिर्माण क्षेत्र की नई उड़ान है। देश में ऐसे 40 विमानों का निर्माण किया जाना है, जिससे एयरोस्पेस क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर पैदा होंगे। इससे बड़ी संख्या में एमएसएमई इकाइयों और भारतीय उद्योगों को भी लाभ होगा। प्रधानमंत्री ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हाल ही में स्वदेशी लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है। यह उपलब्धि भारत की रक्षा क्षमता को और अधिक सशक्त बनाती है तथा यह दर्शाती है कि देश अत्याधुनिक सैन्य तकनीकों के विकास में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में भारतीय नौसेना के बेड़े में तीन नए युद्धपोत शामिल किए गए हैं। इन युद्धपोतों का डिजाइन, निर्माण और तकनीकी विकास भारत में ही हुआ है, जो आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि देश अब रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और स्वदेशी तकनीक पर आधारित प्रणालियां राष्ट्रीय सुरक्षा को और अधिक मजबूत बना रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसी महीने भारत में निर्मित सी-295 सैन्य परिवहन विमान ने अपनी पहली सफल उड़ान भरी है। यह केवल एक विमान की उड़ान नहीं, बल्कि भारत के विमानन और रक्षा विनिर्माण क्षेत्र की नई उड़ान है। देश में ऐसे 40 विमानों का निर्माण किया जाना है, जिससे एयरोस्पेस क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर पैदा होंगे। इससे बड़ी संख्या में एमएसएमई इकाइयों और भारतीय उद्योगों को भी लाभ होगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए - धर्म स्वास्थ और सख्ती

पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय कारीगरों पर विशेष जोर

पटना अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शाहनवाज हुसैन ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में उन व्यक्तियों का उल्लेख किया जो पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाज को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से समय-समय पर की गई अपीलों का व्यापक असर पूरे देश में देखा गया है, जिससे लोग पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति अधिक जागरूक हुए हैं।

शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के सकारात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय मंच देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। हर महीने देश के लोग इस कार्यक्रम का इंतजार करते हैं, क्योंकि इसमें आम नागरिकों के प्रेरक कार्यों को पहचान मिलती है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने आगामी गणेश उत्सव के दौरान देश की मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं के उपयोग का आग्रह किया है। इस पहल से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कारीगरों की आजीविका को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का जिक्र करते हुए नागरिकों से सतर्क और सजग रहने की अपील भी दोहराई।

बीमा सुरक्षा का महत्व और नौसेना की नई ताकत

पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने प्रधानमंत्री के संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की सांस्कृतिक विरासत और संस्कृत भाषा की वैश्विक स्वीकार्यता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दुनिया के कई देशों में भारतीय परंपरा, योग और संस्कृत के प्रति लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है, जो भारत की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने वाला एक शुभ संकेत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 135वें एपिसोड में महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के पेठकर परिवार का भी उल्लेख किया, जिसने विवाह समारोह में शामिल होने वाले लगभग 3500 लोगों के लिए दुर्घटना बीमा की व्यवस्था की। प्रधानमंत्री ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी का एक प्रेरक उदाहरण बताया।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि बीमा योजनाएं केवल आर्थिक सुरक्षा प्रदान नहीं करतीं, बल्कि संकट की स्थिति में परिवारों के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच भी साबित होती हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक बीमा योजनाओं से जुड़ने और उनकी जानकारी दूसरों तक पहुंचाने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने हाल के वैश्विक हालात के बीच ऊर्जा बचत और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग की अपील के प्रभाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों ने पेट्रोल-डीजल की बचत, कार पूलिंग और आवश्यकतानुसार संसाधनों के उपयोग जैसे संदेशों को गंभीरता से अपनाया है, जिसे उन्होंने जनभागीदारी का एक सकारात्मक उदाहरण बताया।

यह भी पढ़ें:  पटना जंक्शन पर यात्रियों को लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश! दिल्ली का मास्टरमाइंड दबोचा गया

कार्यक्रम में भारतीय नौसेना की नई उपलब्धियों पर भी बात हुई। प्रधानमंत्री ने बताया कि जून महीने में देश ने रक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने हाल ही में कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया है। ये उपलब्धियां आत्मनिर्भर भारत और समुद्री सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान करती हैं।

नालंदा विश्वविद्यालय का पुनरुत्थान और शास्त्रार्थ की परंपरा

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश का यह प्राचीन शिक्षा केंद्र अब नए स्वरूप में ज्ञान और संवाद की परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने अपने दीक्षांत समारोह में ‘शास्त्रार्थ’ की प्राचीन परंपरा को पुनः स्थान दिया है। प्रधानमंत्री के अनुसार, शास्त्रार्थ केवल अपनी बात रखने का माध्यम नहीं, बल्कि तर्क, संवाद, विचार-विमर्श और तथ्यों के आधार पर सीखने की एक अनुशासित प्रक्रिया है। इससे नई पीढ़ी में विचारों के आदान-प्रदान और स्वस्थ बहस की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री के इन संदेशों को बिहार भाजपा के नेताओं ने राष्ट्रीय विकास और सामाजिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण बताया। आगामी दिनों में इन विषयों पर जन जागरूकता अभियान चलाने और प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की योजना है, ताकि उनके मार्गदर्शन में देश और समाज आगे बढ़ सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में शराबबंदी को बड़ी कामयाबी! SHO संदीप पाल की टीम ने दबोचा 1800 लीटर से ज्यादा शराब का फरार तस्कर

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब क#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#BrajeshRaiArrest

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident