spot_img

भागलपुर में नशे का आतंक: विरोध पर फोड़ा सिर, पुलिस पर भड़के लोग, क्या एक्शन होगा?

Bhagalpur Drug Trade: भागलपुर के नाथनगर में ड्रग्स का कारोबार बेखौफ चल रहा है। विरोध करने पर बलदेव मंडल का सिर फोड़ दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई की बजाय पुलिस पर नशे के कारोबारी को बचाने का आरोप लगा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है।

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur Drug Trade: बिहार के भागलपुर जिले में नशे का कारोबार अब जानलेवा होता जा रहा है। नाथनगर थानाक्षेत्र के महाशयड्योढ़ी इलाके में ड्रग्स की बिक्री और सेवन चरम पर है, जिसके खिलाफ आवाज उठाने पर एक व्यक्ति का सिर फोड़ दिया गया। इस गंभीर घटना के बाद भी स्थानीय पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में भारी आक्रोश है।

- Advertisement -

लालुचक निवासी बलदेव मंडल ने जब इलाके में चल रहे सूखे नशे के कारोबार का विरोध किया, तो नशेड़ियों ने उन पर जानलेवा हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। यह घटना 29 जून की रात की है। घायल बलदेव मंडल उसी रात नाथनगर थाने में शिकायत दर्ज कराने गए थे, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी।

- Advertisement -

नशे के कारोबारी को बचाने का आरोप, पुलिस पर भड़के लोग

नशे के कारोबारियों ने बलदेव मंडल और अन्य लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दे दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि अगले ही दिन पुलिस बलदेव मंडल की शिकायत पर नहीं, बल्कि नशे के कारोबारी के आवेदन पर कार्रवाई करने लालुचक पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने जब पुलिस को नशे के कारोबार की पूरी सच्चाई बताई, तब जाकर पुलिस को वापस लौटना पड़ा। इस घटना ने भागलपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया, ‘पुलिस नशे के कारोबारियों के आवेदन पर कार्रवाई करने हमारे घर आ गई, जबकि पीड़ित बलदेव मंडल को न्याय नहीं मिल रहा है। यह खुलेआम नशे के कारोबारियों को संरक्षण देने जैसा है।’

- Advertisement -

बलदेव मंडल का इलाज इस समय मायागंज अस्पताल में चल रहा है। महाशयड्योढ़ी और लालुचक के निवासी अब नशे के कारोबारियों और पुलिस की कथित मिलीभगत के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। उन्होंने इलाके में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में भीषण सड़क हादसा: NH-31 पर अनियंत्रित ट्रक दो घरों में घुसा, 12 घायल, बच्चे फंसे!

ड्रग्स के कारण बढ़ रही चोरी और दहशत

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रमोद मंडल नाम का व्यक्ति इलाके में सूखे नशे का बड़ा कारोबारी है। नशे के इस धंधे के कारण असामाजिक तत्वों की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। दूर-दराज से नशा खरीदने वाले लोग अक्सर इलाके में आते रहते हैं, जिससे चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में बिल्डर के ऑफिस में खूनी खेल, प्रेमिका ने ही गला रेतकर की हत्या, 12 घंटे में खुला राज

ग्रामीणों ने बताया कि नशेड़ी कभी गाय चोरी कर रहे हैं तो कभी घरों में सेंध लगा रहे हैं। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। महिलाओं ने शिकायत की कि कई बार नशेड़ियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया, लेकिन पुलिस ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर: पत्नी से मामूली नोंक-झोंक ने ली टोटो चालक की जान, 4 बच्चे हुए अनाथ, पुलिस भी 2 घंटे लेट!

वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे वरीय अधिकारियों से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। उनकी मांग है कि नशे के कारोबार पर तुरंत रोक लगाई जाए और बलदेव मंडल को न्याय मिले, साथ ही इलाके में सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यह घटना भागलपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति और पुलिस की जवाबदेही पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति लागू! VC लक्ष्मीनिवास पांडेय का कड़ा निर्देश, जानें छात्रों पर क्या होगा असर

Kameshwar Singh Darbhanga Sanskrit University: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने नए#BiharEducation,#DarbhangaNews,#NEP2020

पटना IGIMS में ‘1700 बेड’ का अस्पताल! स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने खुद संभाली कमान, अब मिलेगी बड़ी राहत

Bihar IGIMS: बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने शुक्रवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में चल रहे 1700 बेड के अस्पताल और अन्य विस्तार कार#BiharHealth,#IGIMSPatna,#HospitalProject

Araria Smuggling: नेपाल बॉर्डर पर SSB का छापा! 288 किलो चाइनीज सेब पकड़ा

Araria Smuggling: अररिया के जोगबनी में सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 288 किलोग्राम तस्करी का चाइनीज सेब जब्त किया है। यह सेब नेपाल से भारत लाया जा रहा था।#ArariaNews,#SSBACTION,#SmugglingBihar

Bihar Tax: बिहार के गांवों में भी अब देना होगा नया टैक्स! हर घर पर ₹1200 का पड़ेगा बोझ?

Bihar Tax: बिहार के गांवों में अब शहरी तर्ज पर टैक्स लगेगा! 16वें वित्त आयोग की सिफारिश पर हर घर से सालाना औसतन 1200 रुपये वसूले जाएंगे. पंचायती राज विभाग के प्रस्ताव को व#BiharTax,#GramPanchayat,#BiharNews