spot_img

दरभंगा में खूनी संघर्ष: गली में बाइक लगाने पर बबंडर, महिला के सिर पर रॉड से वार, 4 घायल!

Darbhanga Crime News: जाले के बघौल गांव में मामूली विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, पति-पत्नी और बेटे-बहू को बेरहमी से पीटा गया, DMCH रेफर।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime News: बिहार के दरभंगा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ गली में बाइक लगाने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जाले थाना क्षेत्र के देवरा-बंधौली पंचायत के बघौल गांव में हुई इस घटना में एक महिला समेत चार लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल सभी पीड़ितों को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा के डीएमसीएच रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

- Advertisement -

बाइक विवाद में महिला समेत चार पर जानलेवा हमला

मिली जानकारी के अनुसार, बघौल गांव निवासी ब्रह्मदेव चौपाल के बेटे देवनारायण चौपाल और आरोपित प्रवेश चौपाल के बीच गली में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने और पंचायत के लिए एक स्थान पर जाने का प्रयास किया, लेकिन बात बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के ऐतिहासिक राष्ट्रीय विद्यालय होगा राज्य संरक्षित स्मारक घोषित! जल्द स्थल निरीक्षण को आएगी पुरातत्व विभाग की टीम

पीड़िता लालो देवी ने डीएमसीएच में बेता ओपी पुलिस के समक्ष दिए अपने फर्द बयान में बताया, ‘मो. जब्बार के दरवाजे के पास आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, रॉड और धारदार हथियार से हम पर हमला कर दिया।’

- Advertisement -

इस हमले में 55 वर्षीय लालो देवी के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके बेटे देवनारायण चौपाल के बाएं पैर पर धारदार हथियार से वार किया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे लालो देवी के पति ब्रह्मदेव चौपाल और उनकी पुत्रवधू के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

- Advertisement -
16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डीएमसीएच रेफर

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें:  दर्दनाक! दरभंगा में खेलने गए छात्र को निगल गई बागमती, दूसरे दिन मिला शव

जाले के थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लालो देवी के डीएमसीएच में दिए गए फर्द बयान के आधार पर जाले थाना में सात नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की बात कही है। इस घटना ने एक बार फिर गांव में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Rural Roads बिहार की सड़कों पर बड़ा फैसला! 50 करोड़ से ज़्यादा के टेंडर अब बंद, जानिए क्या होगा असर?

Bihar Rural Roads: बिहार में अब 50 करोड़ रुपये से अधिक के ग्रामीण सड़क टेंडर जारी नहीं होंगे। मुख्यमंत्री के इस फैसले से स्थानीय ठेकेदारों को मिलेगा काम और वर्षों से अधूरी पड़ी सड#BiharRuralRoads,#BiharCabinetDecision,#SunilKumar

मुंगेर में गंडक ने छीना हजारों का ‘सहारा’! 200 मीटर पुल डूबा, हाहाकार! खगड़िया-मानसी से कटा संपर्क, नाव बनी मजबूरी, कब बनेगा...

Munger News: मुंगेर में बूढ़ी गंडक के बढ़े जलस्तर ने टीकारामपुर दियारा के हजारों ग्रामीणों का एकमात्र सहारा छीन लिया है। 200 मीटर लंबा चचरी पुल डूबने से सड़क संपर्क टूट गया।#MungerNews,#BiharFlood,#TikrampurDiara

Bihar Land Registration: 12 शहरों में रजिस्ट्री पर रोक का झंझट खत्म! 1 महीने में अपनी जमीन बेच सकेंगे आप | पढ़िए – MLC...

Bihar land registration: बिहार के 12 शहरों में टाउनशिप के लिए जमीन की रजिस्ट्री पर लगी रोक से परेशान जमीन मालिकों को बड़ी राहत मिली है। सरकार अब 1 महीने में भुगतान सुनिश्चित करेगी।#BiharNews,#LandRegistry,#NitishMishra

Bihar Assembly Live झटका! बिहार में अपनी ही सरकार के मंत्री को विधायकों ने दी खुली चुनौती, अंधेरे में डूबे गांव| पढ़िए – क्यों...

Bihar Solar Light: बिहार विधानसभा में सत्ताधारी दल के विधायकों ने अपनी ही सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को चुनौती दे दी। खराब सोलर लाइटों के मुद्दे पर विधायकों ने मंत्री#BiharNews,#SolarLightScam,#BiharAssembly