spot_img

दरभंगा में बाढ़: स्कूल खुले पर बच्चों का भविष्य डूबा, घटती उपस्थिति, अधूरा पाठ्यक्रम, नाविक ₹50 रुपये वसूल रहे, शिक्षा ठप| पढ़िए – शिक्षक और ‘कार्रवाई होगी’ !

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में बाढ़ के कारण बच्चों की शिक्षा बुरी तरह प्रभावित है। स्कूल जाने के लिए नाविक 50 रुपये वसूल रहे हैं, जिससे छात्रों की उपस्थिति घट रही और अभिभावक सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में बाढ़ की भयावह स्थिति ने बच्चों के भविष्य को गहरे संकट में डाल दिया है। यहां स्कूल तो खुले हैं, लेकिन जलभराव और अनियमित नाव परिचालन के चलते छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पटरी से उतर गई है। नाविकों की मनमानी और अवैध वसूली के कारण हजारों बच्चे प्रतिदिन स्कूल जाने से वंचित रह रहे हैं।

- Advertisement -

सरकारी नावों पर भी 50 रुपये की अवैध वसूली, शिक्षक भी परेशान

बाढ़ प्रभावित इटहर, चौकिया, लक्ष्मीनिया, बल्थरबा, पोखर, गोबराही, तिलकेश्वर, उजुआ, सिमरटोका, झाझा, गाइजोडी और सुघराईन जैसे कई गांवों के विद्यार्थियों के लिए नाव ही एकमात्र सहारा है। लेकिन, नाविकों की लापरवाही और अवैध वसूली ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्कर्मीत मध्य विद्यालय बर्निया के शिक्षक घनश्याम ठाकुर और पप्पू ठाकुर बताते हैं कि अंचल प्रशासन सरकारी नावों की बात तो करता है, लेकिन नाविक हर यात्री से नदी पार कराने के लिए 50 रुपये वसूलते हैं। गोबराही के अशोक यादव ने भी इस बात की पुष्टि की।

शिक्षक घनश्याम ठाकुर और पप्पू ठाकुर ने बताया, ‘आज बुधवार को भी एक तरफ से 50 रुपये देने पड़े, तब जाकर नाविक नाव से नदी पार उतारा।’ नाविक नीरज कुमार का कहना है, ‘रुपया दीजिए तो नाव पर आइए। हमलोग कोई अन्य काम से नहीं जाते।’

- Advertisement -

शिक्षकों ने यह भी बताया कि उन्हें घंटों नाविकों का इंतजार करना पड़ता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई में बाधा आती है। सीओ साहब को स्थानीय स्तर पर इसकी सूचना दी गई है, लेकिन उनकी ‘कार्रवाई होगी’ की बात सिर्फ आश्वासन बनकर रह गई है। किसी भी नाव पर सरकारी झंडा या बोर्ड नहीं लगा है, जिसका फायदा नाविक उठा रहे हैं और बाढ़ पीड़ित अपनी मजबूरी झेल रहे हैं।दरभंगा में बाढ़: स्कूल खुले पर बच्चों का भविष्य डूबा, घटती उपस्थिति, अधूरा पाठ्यक्रम, नाविक ₹50 रुपये वसूल रहे, शिक्षा ठप| पढ़िए - शिक्षक और 'कार्रवाई होगी' !

- Advertisement -
16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

घटती उपस्थिति और अधूरा पाठ्यक्रम, अभिभावकों की चिंता बढ़ी

अवैध वसूली और अनियमित नाव सेवा का सीधा असर विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति पर दिख रहा है। कई कक्षाओं में आधे से भी कम छात्र पहुंच रहे हैं। शिक्षक भी समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे पहली और दूसरी अवधि की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में पाठ्यक्रम पूरा करना शिक्षकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।अभिभावकों की सुरक्षा चिंता भी चरम पर है। उनका कहना है कि तेज बहाव और क्षमता से अधिक यात्रियों से भरी नावों में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा है। इसी डर से कई परिवारों ने बच्चों को फिलहाल घर पर ही रोक रखा है। वे सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था होने के बाद ही बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की बात कहते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga BSNL कर्मचारियों-पेंशनरों का फूटा गुस्सा! वेतन-पेंशन के लिए सड़क पर उतरे, प्रदर्शन- नारेबाजी| 7 अगस्त को संसद मार्च

एसडीओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन

ग्रामीणों और शिक्षकों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनकी मांग है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए विद्यालय समय के अनुरूप विशेष नाव सेवा शुरू की जाए। साथ ही, जरूरत पड़ने पर अस्थायी शिक्षण केंद्र, अतिरिक्त कक्षाएं या ऑनलाइन एवं सामुदायिक शिक्षण जैसी वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।इस गंभीर मामले पर एसडीओ शशांक राज ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि सरकारी नावों के संचालन से जुड़ी शिकायतों की जांच कराई जाएगी। एसडीओ ने यह भी आश्वासन दिया कि नावों पर सूचना बोर्ड लगाने, समय निर्धारित करने और किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध वसूली पाए जाने पर संबंधित नाविक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बाढ़ के दौरान शिक्षा सबसे अधिक प्रभावित होती है। यदि समय रहते स्थायी और प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई, तो इसका असर केवल इस शैक्षणिक सत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बच्चों के भविष्य पर भी पड़ेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मधुबनी में बड़ा खुलासा! 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो दबोचे, कैसे हुआ ये सब? | पढ़िए – पहला तस्कर- फिर दूसरे तक...

Bihar Drug Trafficking: बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग छापेमारी में कुल 260 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई और दो शातिर तस्करों को#BiharDrugTrafficking,#MadhubaniCrime,#NDPSAct

Bihar Fake Drugs नकली दवा माफिया पर बिहार का वार! दुनिया की बड़ी कंपनी GSK ने किया सलाम | पढ़िए – बजा दुनिया में...

Bihar Fake Drugs: बिहार में नकली दवाओं के खिलाफ चलाए गए सख्त अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (जीएसके) ने राज्य औषधि नियंत्रण विभाग को सम्मानित क#BiharNews,#FakeDrugs,#GSKBihar

दरभंगा में बवाल, पुलिस महकमा ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें ! मांगा आम लोगों से सहयोग, कहा – इन्हें पहचानिए – बताइए –...

Darbhanga Police: दरभंगा में 23 जुलाई 2026 को लहेरियासराय के लोहिया चौक पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल, आमजन और मीडियाकर्मियों पर जानलेवा हमला हुआ। दरभंगा पुलिस ने अब उपद्रवियों क#DarbhangaPolice,#BiharCrime,#LohiyaChowk

भागलपुर के मरीजों के लिए खुशखबरी! अब जिला अस्पतालों में मिलेंगी ICU और वेंटिलेटर की सुविधा

Bihar Health Facilities: भागलपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा विस्तार हुआ है। अब जिले के अस्पतालों में ICU, वेंटिलेटर और डायलिसिस जैसी गंभीर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों#BiharHealth,#BhagalpurNews,#SamratChoudhary