spot_img

Darbhanga बेनीपुर गैस सिलेंडर के नियम में बड़ा बदलाव! अब 45 की जगह 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर | विधानसभा में MLA Vinay की जोरदार वकालत

Bihar Gas Supply: दो दशक से ग्रामीण माने जा रहे बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र को अब शहरी सुविधा मिलेगी। विधायक विनय चौधरी ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, मंत्री ने कार्रवाई का दिया आश्वासन, 25 दिन में होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Gas Supply: बिहार के बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र के हजारों गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। अब उन्हें गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए 45 दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी की विधानसभा में जोरदार पैरवी के बाद, सरकार ने इस भेदभावपूर्ण नीति को बदलने की दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया है। इससे दशकों से ग्रामीण क्षेत्र की तरह देखे जा रहे बेनीपुर के उपभोक्ताओं को शहरी क्षेत्र के समान 25 दिनों में गैस आपूर्ति की सुविधा मिल सकेगी।

- Advertisement -

बेनीपुर को क्यों मिल रही थी ग्रामीण सुविधा?

प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से सरकार का ध्यान खींचा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह सही नहीं है कि गैस एजेंसियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को 45 दिनों में और शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को 25 दिनों के बाद ही गैस बुकिंग का प्रावधान है? विधायक चौधरी ने बताया कि बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र का गठन दो दशक पहले हो चुका है, इसके बावजूद यहां के उपभोक्ताओं को अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों की तरह 45 दिन का ही इंतजार करना पड़ता है। इस वजह से आम उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, जो सरकार और गैस आपूर्ति कंपनी का भेदभावपूर्ण रवैया दर्शाता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में चमत्कार! दृष्टिहीन पिता-दिव्यांग बेटे को मिला आलीशान 'सुदामा का महल', खुशियों का ठिकाना नहीं

मंत्री ने स्वीकारी गलती, कार्रवाई का दिया आश्वासन

विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी के प्रश्न पर खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी स्वीकारोक्ति दी। उन्होंने सदन में कहा कि:

16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

‘यह बात सही है। लेकिन पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के 1999-2000 के मैप प्लान के मुताबिक अभी बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र ही दर्शा रही है जिसके कारण नगर परिषद क्षेत्र को भी ग्रामीण क्षेत्रों में माना जा रहा है सरकार इसके लिए समुचित कार्रवाई करेगी।’

- Advertisement -

मंत्री के इस बयान से स्पष्ट हो गया है कि तकनीकी खामी के कारण बेनीपुर को अब तक ग्रामीण क्षेत्र माना जा रहा था। सरकार ने इस गलती को सुधारने और समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Breaking News दरभंगा में भड़का बवाल: छात्रों ने पुलिस पर बरसाए पत्थर, लोहिया चौक बना रणक्षेत्र, DM-SSP मौके पर | देखें PHOTO LIVE

उपभोक्ताओं में खुशी की लहर

प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी की इस पहल के बाद, बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी अब शहरी क्षेत्र की तर्ज पर 25 दिनों पर ही गैस बुकिंग एवं आपूर्ति की सुविधा जल्द मिलने की संभावना बढ़ गई है। विधायक के इस प्रयास से नगर परिषद क्षेत्र के उपभोक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा नेता पिंटू झा, संतोष कुमार झा, जितेंद्र कुमार झा और जद यू के सोमेंद्र झा, अरुण ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विधायक श्री चौधरी के इस कदम के लिए आभार प्रकट किया है। इस बदलाव से निश्चित रूप से हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना -लखीसराय STF की कॉम्बो में हथियार तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा: हथियार- नकदी का जखीरा, क्या-क्या हुआ बरामद? | पढ़िए – सप्लाई...

Bihar Arms Smuggling: लखीसराय में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कवैया थाना पुलिस और पटना एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक बड़े ऑपरेशन में पिता-पुत्र#BiharArmsSmuggling,#LakhisaraiCrime,#PatnaSTF

दरभंगा सिविल कोर्ट में मातम: ड्यूटी पर गए न्यायालय कर्मी विनय कुमार की ट्रेन से गिरकर मौत, जज ने उठाया बड़ा कदम

Darbhanga Civil Court: दरभंगा सिविल कोर्ट के एक व्यवहार कुशल न्यायालयकर्मी विनय कुमार की हाजीपुर रेलवे जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ते समय हुए हादसे में दुखद मौत हो गई। प्रधान जिला एवं सत्र#DarbhangaNews,#BiharTragedy,#CivilCourt

Bihar NEET Protest पटना हंगामे, तोड़फोड़ और मारपीट में प्रदर्शनकारी गिरफ्तार: छात्र नेता शांतनु शेखर समेत 45 पर लगा उपद्रव का आरोप, जानिए क्या...

Bihar NEET Protest: नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के विरोध में पटना में हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छात्र नेता शांतनु शेखर समेत 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।#BiharNEETProtest,#PatnaPoliceAction,#ShantanuShekhar

लाखों शिवभक्तों के लिए बड़ी खबर! दांडी बिलारी, एयरपोर्ट, किशनगढ़, तिलकपुर, महाराजा पंडाल, नमामि गंगे घाट में श्रावणी मेला की तैयारी तेज, Bhagalpur DM...

Bihar Shravani Mela: भागलपुर के जिलाधिकारी ने आगामी श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों का व्यापक निरीक्षण किया। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए सख्त निर्देश#BiharShravaniMela,#BhagalpurNews,#ShravaniMela2026