spot_img

दरभंगा में NEET छात्रों का प्रदर्शन हिंसक! पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज, पुलिस – पत्रकार समेत कई घायल, 5 गिरफ्तार|देखें Live Photo

Darbhanga Protest: दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में दरभंगा में गुस्साए छात्रों ने पुलिस और आम लोगों पर जमकर पथराव किया। इस हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी और पत्रकार भी घायल हुए, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और 5 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Protest: नीट परीक्षा में कथित प्रश्नपत्र लीक और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में दरभंगा में एक शांतिपूर्ण छात्र प्रदर्शन अचानक हिंसक हो उठा। प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस और आम लोगों पर जमकर पथराव किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी और स्थानीय नागरिक घायल हो गए। शांति पूर्ण प्रदर्शन होने के बावजूद अनुमान लगाया जा रहा है, बाहरी तत्व भीड़ में घुसकर उपद्रव फैलाया है।

- Advertisement -

दरभंगा में NEET छात्रों का प्रदर्शन हिंसक! पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज, पुलिस - पत्रकार समेत कई घायल, 5 गिरफ्तार|देखें Live Photo

- Advertisement -

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य उपद्रवियों की तलाश में छापेमारी जारी है।अब तक 30 से 35 लोगों को हिरासत में लिया गया है जिसे लहेरियासराय थाना पर रखा जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा झटका: हत्या और नाबालिग के अपहरण के दोषियों को नहीं मिली जमानत, जेल में ही रहेंगे!

दरभंगा में NEET छात्रों का प्रदर्शन हिंसक! पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज, पुलिस - पत्रकार समेत कई घायल, 5 गिरफ्तार|देखें Live Photo

यह घटना उस समय हुई जब समाहरणालय गेट के पास शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के बाद छात्र वापस लौट रहे थे। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक पर पहुंचते ही कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस बल को देखते ही रोड़ेबाजी शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

दरभंगा में NEET छात्रों का प्रदर्शन हिंसक! पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज, पुलिस - पत्रकार समेत कई घायल, 5 गिरफ्तार|देखें Live Photo

दरभंगा में उग्र प्रदर्शन के बाद हाई अलर्ट पर प्रशासन

हिंसक झड़प की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, जिलाधिकारी कौशल कुमार, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी, सदर एसडीओ कुमार गौरव, सदर एसडीपीओ राजीव कुमार और लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित दंगा नियंत्रण बल व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों की मौजूदगी में हालात को काबू करने के प्रयास तेज किए गए।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया, “फिलहाल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और आयोजकों पर कार्रवाई की जाएगी। जो भी लोग रोड़ेबाजी सहित घटनाओं में शामिल होंगे, उन सभी पर कठोर कार्रवाई होगी। सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। किसी भी हाल में किसी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो।”

लोहिया चौक बना रणक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

प्रदर्शनकारियों के उग्र होने और पथराव के बाद पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। देखते ही देखते लोहिया चौक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। यह अफरा-तफरी बाकरगंज होते हुए दारू भट्टी चौक तक फैल गई। मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी ने खुद मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने- बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने तो उन्हें खदेड़ना पड़ा। इस दौरान कई पत्रकार भी घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga खुशखबरी! बेनीपुर में 190 परिवारों को मिलेगी घर बनाने के लिए जमीन, सरकार का बड़ा फैसला!

दरभंगा में NEET छात्रों का प्रदर्शन हिंसक! पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज, पुलिस - पत्रकार समेत कई घायल, 5 गिरफ्तार|देखें Live Photo

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार की सुबह ही लहेरियासराय पुलिस लाइन में डीआईजी ने दंगा नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया था, और कुछ ही घंटों बाद उन्हें वास्तविक स्थिति का सामना करना पड़ा। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रदर्शन के आयोजक भीड़ को नियंत्रित रखने में सफल नहीं रहे, ऐसे आयोजकों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति शांत और नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga NEET प्रोटेस्ट में बड़ा एक्शन: दरभंगा की डिप्टी मेयर नाजिया हसन समेत 54 नामजद, 500 FIR, 33 लोग अरेस्ट! 91 लोगों की तस्वीरें अब तक जारी

दरभंगा में NEET छात्रों का प्रदर्शन हिंसक! पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज, पुलिस - पत्रकार समेत कई घायल, 5 गिरफ्तार|देखें Live Photo

दरभंगा में NEET छात्रों का प्रदर्शन हिंसक! पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज, पुलिस - पत्रकार समेत कई घायल, 5 गिरफ्तार|देखें Live Photo

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर का ये बंगला बना नशेड़ियों का अड्डा, अध्यक्ष विपिन मंडल ने पुलिस को घेरा, कहा- SSP को लिखेंगे पत्र!

Bhagalpur News: भागलपुर जिला परिषद का डाक बंगला अब नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। अध्यक्ष विपिन मंडल ने पुलिस पर inaction का आरोप लगाते हुए SSP से कार्रवाई की मांग की है।#BhagalpurNews,#BiharPolice,#ZilaParishad

Jehanabad DM आवास पर पथराव के बाद IG विकास वैभव का सख्त एक्शन: ‘उपद्रवियों की अब खैर नहीं!’

Jehanabad News: जहानाबाद में पेपर लीक प्रदर्शन के दौरान DM आवास पर हुए पथराव और तोड़फोड़ की घटना की जांच के लिए मगध प्रक्षेत्र के IG विकास वैभव पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों संग#JehanabadNews,#BiharPolice,#PaperLeakProtest

बड़ी खबर: बिहार को मिलेगी अपनी IPL टीम! गांवों से ढूंढकर तैयार किए जाएंगे चैंपियन खिलाड़ी

Bihar IPL: बिहार सरकार ने 2027 तक अपनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम बनाने का लक्ष्य रखा है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि सितंबर के बाद गांवों से खेल प्रतिभाओ#BiharIPL,#SamratChaudhary,#BiharSports

दरभंगा कोर्ट का बड़ा झटका: हत्या और नाबालिग के अपहरण के दोषियों को नहीं मिली जमानत, जेल में ही रहेंगे!

Darbhanga Court: दरभंगा कोर्ट ने हत्या, नाबालिग लड़की के अपहरण और देह व्यापार से जुड़े गंभीर मामलों में आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अब इन सभी को पटना हाईकोर्ट का#DarbhangaNews,#BiharCrime,#BailRejected