spot_img

Bihar Vidhan Parishad में आपत्तिजनक शब्द! सदन में डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव का फूटा गुस्सा, RJD MLC सुनील सिंह को कहा ‘फटीचर’!

Bihar Vidhan Parishad: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के अंतिम दिन विधान परिषद में उस वक्त बवाल मच गया, जब उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह को 'फटीचर' कह दिया. आंखों की रोशनी पर टिप्पणी से भड़के मंत्री ने राजद को भ्रष्टाचार की उपज बताया.

spot_img
- Advertisement -

Bihar Vidhan Parishad: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का अंतिम दिन जबरदस्त राजनीतिक तल्खी और हंगामे के नाम रहा. विधान परिषद में उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बीच तीखी बहस ने सदन का माहौल गरमा दिया. यह विवाद उस वक्त गहराया जब मंत्री बिजेंद्र यादव ने सुनील सिंह को ‘फटीचर’ जैसे आपत्तिजनक शब्द से संबोधित किया. इसके अलावे भी कई ऐसे शब्द उन्होंने कहा जो लिखा नहीं जा सकता

- Advertisement -

आंखों पर टिप्पणी से भड़के डिप्टी सीएम, राजद पर भी साधा निशाना

दरअसल, विधान परिषद में बिजेंद्र प्रसाद यादव किसी मुद्दे पर सरकार का पक्ष रख रहे थे. इसी दौरान राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने उनकी आंखों की रोशनी पर टिप्पणी कर दी. इस व्यक्तिगत टिप्पणी से उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव आक्रोशित हो गए. उन्होंने तत्काल पलटवार करते हुए कहा,

‘आप जैसे फटीचर को मैं कुछ नहीं बोल सकता।’

- Advertisement -

इसके बाद उन्होंने राजद पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि,

16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

‘भ्रष्टाचार से ही राजद पैदा हुआ है।’

- Advertisement -

बिजेंद्र यादव ने बहस के दौरान सुनील सिंह के लिए एक और आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया, जिससे सदन में तनाव और बढ़ गया. उपमुख्यमंत्री की इस प्रतिक्रिया के बाद राजद सदस्यों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया.

यह भी पढ़ें:  बांकीपुर उपचुनाव: '10 घर' फार्मूला लेकर BJP ने PK को घेरा, क्या बदलेगा चुनावी समीकरण?

विधानसभा में भी गूंजा जहानाबाद फायरिंग का मुद्दा

विधान परिषद में यह हंगामा शांत भी नहीं हुआ था कि जदयू एमएलसी संजय सिंह और राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बीच भी तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. सदन में कुछ देर तक दोनों पक्षों के सदस्य एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे. हालांकि बाद में विधान परिषद की कार्यवाही को आगे बढ़ाया गया, लेकिन इस घटना ने सत्र के अंतिम दिन को पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग दिया.

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics राजद को लगा तगड़ा झटका! 20 साल बाद छोड़ा 'लालटेन', तेजस्वी की गैरहाजिरी में BJP में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी

इसी बीच, विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राजद विधायक आलोक मेहता ने जहानाबाद में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई कथित फायरिंग का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर गोली चलाई गई थी, जिस पर भाजपा विधायकों ने कड़ा विरोध जताया. सत्ता पक्ष के नेताओं ने कहा कि पुलिस और जनप्रतिनिधियों पर हमला करने वाले लोगों को छात्र नहीं कहा जा सकता. उन्होंने प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए सदन में निंदा प्रस्ताव लाने की मांग की. इसके बाद विधानसभा में भी हंगामा बढ़ गया और कई विधायक वेल तक पहुंच गए.

यह भी पढ़ें:  बिहार विधानसभा में 'फायरिंग' पर भड़की आग! सदन 12 बजे तक ठप, तेजस्वी पर भी तंज

राजनीतिक तल्खी के साथ समाप्त हुआ मानसून सत्र

मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा और विधान परिषद, दोनों सदनों में तीखी राजनीतिक बयानबाजी और हंगामे का माहौल रहा. छात्र प्रदर्शन से लेकर नेताओं के बीच व्यक्तिगत टिप्पणियों तक, कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए. ऐसे में सत्र का आखिरी दिन राजनीतिक तल्खी और हंगामेदार माहौल के साथ समाप्त हुआ.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा कोर्ट का बड़ा झटका: हत्या और नाबालिग के अपहरण के दोषियों को नहीं मिली जमानत, जेल में ही रहेंगे!

Darbhanga Court: दरभंगा कोर्ट ने हत्या, नाबालिग लड़की के अपहरण और देह व्यापार से जुड़े गंभीर मामलों में आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अब इन सभी को पटना हाईकोर्ट का#DarbhangaNews,#BiharCrime,#BailRejected

Darbhanga Murder Case प्रेम प्रसंग में आंख में कील ठोंककर सिमरी मुर्गी फॉर्म पर हुई हत्या में कोर्ट का बड़ा फैसला! प्रेमी बजरंगी...

Darbhanga Murder Case: दरभंगा में एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड में न्याय का पहला चरण पूरा हो गया है। दरभंगा सिविल कोर्ट ने प्रेम प्रसंग में पति राम कुमार साह की निर्मम हत्या के आरो#DarbhangaNews,#BiharCrime,#MurderCase

राशन कार्ड नहीं है? या बंद हो गया? बिहार सरकार ने दिया सरकारी राशन पाने का आखिरी मौका!

Bihar Ration Card: बिहार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने उन सभी पात्र परिवारों के लिए राशन कार्ड बनवाने और बंद कार्ड को फिर से चालू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनका#BiharRationCard,#RationCardBihar,#FoodSecurityBihar

Darbhanga NEET प्रोटेस्ट में बड़ा एक्शन: दरभंगा की डिप्टी मेयर नाजिया हसन समेत 54 नामजद, 500 FIR, 33 लोग अरेस्ट! 91 लोगों की तस्वीरें...

Darbhanga Pattharbaazi: NEET पेपर लीक मामले पर दरभंगा में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डिप्टी मेयर नाजिया हसन सहित 54 नामजद, 33 गिरफ्तार।#DarbhangaNews,#NEETProtest,#NaziaHassan