spot_img

Bihar Politics पटना में बड़ा एक्शन- Tej Pratap Yadav गिरफ्तार! सेंट्रल मॉल से पकड़े गए तेजप्रताप| पुलिस पर हमले-दंगा भड़काने के संगीन FIR

Tej Pratap Yadav: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पटना पुलिस ने दंगा फैलाने और पुलिस पर हमले के आरोप में हिरासत में लिया है। गांधी मैदान में हुई हिंसा के बाद 209 लोगों पर कार्रवाई हुई है।

spot_img
- Advertisement -

Tej Pratap Yadav: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री पटना पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। तेजप्रताप यादव को शहर में दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गांधी मैदान इलाके में हुई हिंसा और पुलिस पर हमले के बाद पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में गांधी मैदान थाने में केस दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

पुलिस ने इस घटना के संबंध में तेजप्रताप यादव के अलावा 208 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गांधी मैदान और कोतवाली थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस के अनुसार, इन सभी आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

पुलिस पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप

गांधी मैदान थाने में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस पर हमला, पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और थानाध्यक्ष को घायल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस के बयान पर तेजप्रताप यादव के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी प्राथमिकी गांधी मैदान थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा के बयान पर दर्ज हुई है। पुलिस का दावा है कि हंगामे के दौरान थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा के पैर में चोट लगी थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में कोहराम! सुरहाचट्टी-हथौड़ी मुख्य पथ पर बहन के घर से लौट रहे दो चचेरे भाइयों को वाहन ने रौंदा, ऑन द स्पॉट दो की मौत, एक जख्मी

सेंट्रल मॉल से पकड़े गए तेजप्रताप, एसएसपी ने की पुष्टि

गांधी मैदान इलाके में हंगामा, पथराव और पुलिस वाहन को पलटने की घटना के बाद तेजप्रताप यादव को पहले हिरासत में लिया गया था। हालांकि, कुछ देर बाद ही वे थाने से निकल गए थे। इसके बाद पटना पुलिस ने उनकी सघन खोजबीन शुरू की। पुलिस ने उन्हें फ्रेजर रोड स्थित सेंट्रल मॉल से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने उन्हें एक गुप्त जगह पर रखा है।

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया, ‘तेजप्रताप यादव को दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।’ उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में कुल 209 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सभी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इस गिरफ्तारी से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठा रहा है। आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी के सुरक्षित हाथों में Darbhanga | उपद्रव को रोकना जिन्हें आता है| पढ़िए – 3 दिनों के...

Bihar Police: दरभंगा में हिंसा मामले में नामजद डिप्टी मेयर नाजिया हसन नगर निगम की बैठक में पहुंचीं, लेकिन पुलिस की दबिश से पहले ही निकल गईं। एसएसपी ने साफ कहा है कि एफआईआर मे#BiharPolice,#DarbhangaNews,#NaziaHasan

Bihar Sub Registrar Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 15 जिलों के सब रजिस्ट्रार बदले, जानिए आपकी पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Sub Registrar Transfer: बिहार में बड़े पैमाने पर सब रजिस्ट्रार के तबादले किए गए हैं। कुल 15 जिलों में नए अधिकारियों की पोस्टिंग हुई है, जो जून से लंबित थी। जानें कौन कहां गया।#BiharNews,#SubRegistrarTransfer,#PatnaUpdate

बिहार बंद में बवाल: 423 छात्र गिरफ्तार, सीवान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, जानें क्या हुआ? |मुजफ्फरपुर और औरंगाबाद में बहाल हुई...

Bihar Band: नीट पेपर लीक के विरोध में शनिवार को हुए बिहार बंद के दौरान राज्य में हिंसा हुई. पुलिस ने 423 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. सीवान में 24 घंटे के लिए इंटरने#BiharBand,#NEETPaperLeak,#SiwanNews

Bihar Politics बिहार में अब ‘कॉकराच’ आंदोलन! तेजप्रताप यादव ने CJP मुखिया अभिजीत दीपके को क्यों बुलाया पटना? | पढ़िए – तेजप्रताप ने क्या...

Bihar Politics: NEET पेपर लीक आंदोलन की सफलता से उत्साहित तेजप्रताप यादव ने CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को बिहार बुलाया है। सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बड़े जनांदोलन की तैयारी है।#BiharPolitics,#TejpratapYadav,#SamratChoudhary