spot_img

डॉ. रहमतुल्लाह ने कहा, लीजिए शपथ ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिससे कॉलेज पर आंच आए

spot_img
- Advertisement -

डॉ. रहमतुल्लाह ने कहा, लीजिए शपथ ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिससे कॉलेज पर आंच आए चंदन पांडेय, छात्र संघ चुनाव डेस्क देशज टाइम्स ब्यूरो। मिल्लत कॉलेज निर्विरोध छात्र संघ चुनाव का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को शानदार रहा। छात्र संघ चुनाव संपन्न होने के साथ यहां जीत का जश्न आम हो चुका था। कारण, मिल्लत महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव दो साल से निर्विरोध हो रहा है। इसको लेकर बुधवार को सभी चुने गए छात्र नेता को छात्र कार्यालय में कॉलेज  के प्रधानाचार्य डॉ. मो. रहमतुल्लाह ने मुबारकबाद के बीच फूलों से उनका स्वागत किया गया। मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे। मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. रहमतुल्ला ने सभी नवनिर्वाचित नौ सदस्यों को शपथ पत्र से शपथ दिलाते हुए कहा कि ईश्वर की शपथ लेता हूं कि सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञान करता हूं कि विश्वविद्यालय व महाविद्यालय की ओर से निर्धारित अनुशासन के प्रति निर्वाचित छात्र संघ के सदस्य के रूप में सच्ची श्रद्धा पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ महाविद्यालय परिवार के साथ वफादारी निभाऊंगा। ऐसा कोई काम नहीं करूंगा जिससे महाविद्यालय परिवार की प्रतिष्ठा पर आंच आए। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से संबंधित जो भी समस्या है मेरी संज्ञान में आएंगी या लाया जाएगा हम बिना किसी पक्षपात के भय मुक्त होकर पूरी ईमानदारी से निदान करने का प्रयास करूंगा। प्रधानाचार्य डॉ. रहमतुल्लाह ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को सर्टिफिकेट दिया। उन्हें यह नसीहत भी दी कि अनुशासन में रहकर छात्र-छात्राएं व कार्यालय के कर्मी शिक्षक-शिक्षक कर्मचारी के साथ अच्छा बर्ताव रखकर अपने दायित्व को पूरा करें। निर्वाचन पदाधिकारी अल्ताफ उल हक ने सभी छात्र नेताओं का मुंह मीठा कराया। वहीं, कॉलेज कर्मियों के बीच भी मिठाईयां बांटी गई। मौके पर मुस्तफा कमाल अंसारी, डॉ. रिजवाउल्लाह, डॉ. अटौर रहमान ने छात्रों को बधाई दी।डॉ. रहमतुल्लाह ने कहा, लीजिए शपथ ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिससे कॉलेज पर आंच आए

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Police News दरभंगा में पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर! आपके थाने में कौन बना नया SHO?

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने तीन महत्वपूर्ण पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। राहुल कुमार बड़गाँव के नए थानाध्यक्ष बने हैं, जबकि बलवंत कुमार हायाघाट थाना की कमान संभालेंगे#DarbhangaNews,#BiharPolice,#PoliceTransfer

NEET पर अमित शाह का विपक्ष को सीधा चैलेंज: ‘मैं संसद में ही हूं, चर्चा से आप भाग रहे’

NEET Controversy: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NEET विवाद पर संसद में विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से संसद में हैं और सरकार चर्चा के ल#AmitShah,#NEETControversy,#ParliamentSession

बिहार पुलिस पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र का तीखा हमला: ‘डायल 112 गश्ती नहीं, मटरगश्ती कर रही!’

Bihar Crime News: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार में अपराध और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा। उन्होंने डायल 112 पर 'मटरगश्ती' का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कार#BiharNews,#BhaiVirendra,#BiharPolice

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का 17 अगस्त से नया नियम! अब घर बैठे मिलेगी आपकी डिजिटल डीड| जानें कैसे – रजिस्ट्री की प्रक्रिया में...

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन रजिस्ट्री का झंझट अब खत्म होने वाला है! 17 अगस्त तक सभी 141 कार्यालयों में पेपरलेस निबंधन लागू होगा। 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर बैठे ही#BiharLandRegistry,#PaperlessRegistry,#BiharNews