spot_img

Bihar Politics का बदला इंफ्रास्ट्रक्चर – PK की धमाकेदार एंट्री से थर्राया 9 महीनें का बिहार! तेजस्वी-BJP के लिए क्यों बनी खतरे की घंटी?

Prashant Kishor Bihar: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत ने बिहार की राजनीतिक बिसात बदल दी है। उनकी रणनीति और अगले कदम से आरजेडी-बीजेपी दोनों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है।

spot_img
- Advertisement -

Prashant Kishor Bihar: हालिया बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने शानदार जीत दर्ज कर बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। इस जीत ने न केवल बीजेपी के गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में सेंध लगाई है, बल्कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और तेजस्वी यादव के लिए भी आने वाले दिनों में बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विकास के मुद्दों पर लड़कर मिली यह सफलता कई सवाल खड़े करती है कि आखिर नौ महीनों में ऐसा क्या बदल गया कि जनता ने प्रशांत किशोर को चुना, जबकि 2025 के विधानसभा चुनावों में जन सुराज को एक भी सीट नहीं मिली थी?

- Advertisement -

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 11 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे। इसके बाद औपचारिक रूप से वह विधायक के तौर पर काम करना शुरू कर देंगे। उन्होंने 11 अगस्त से ही बांकीपुर विधानसभा के कई वार्डों में घूमने की योजना बनाई है, जहां वे लोगों से सीधे संवाद करेंगे, उनकी परेशानियों को समझेंगे और उसी के आधार पर विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करेंगे।

- Advertisement -

पीके की आगे की रणनीति क्या होगी?

बांकीपुर में जीत के बाद प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि अगले तीन महीने में इस विधानसभा क्षेत्र में बदलाव दिखने लगेगा। अब वे इस दावे को पूरा करने पर काम कर सकते हैं। इतना ही नहीं, प्रशांत किशोर ने बिहार में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर भी अपनी रणनीति तैयार कर ली है।

प्रशांत किशोर ने कहा है कि जन सुराज आगे आने वाले चुनावों पर भी अब फोकस करेगी और इसके लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। जन सुराज सभी जिला परिषदों और वार्डों में अपने कैंडिडेट उतारेगी।

- Advertisement -

इस तरह प्रशांत किशोर ने पंचायत चुनाव में उतरने का पूरा मन बना लिया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बांकीपुर उपचुनाव की तरह ही वे आगामी चुनावों में जातिगत मॉडल के बजाय विकास के मॉडल पर काम करेंगे। जन सुराज अपने संगठन को मजबूत करने और बिहार की आगामी राजनीति में खुद को एक व्यापक विकल्प के रूप में स्थापित करने की कोशिश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बड़ा ऐलान! अब मंत्री-अफसरों के बच्चे भी जाएंगे सरकारी स्कूल, CM Samrat ने बताया - कब से होगा प्रभावी| साथ में NEET और JEE की तैयारी भी!

बांकीपुर में PK की जीत के पीछे की वजहें

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बांकीपुर में प्रशांत किशोर को मिली जीत के पीछे कई अहम मुद्दे रहे। 2025 के विधानसभा चुनाव में जन सुराज जिन मुद्दों के साथ उतरी थी, उन्हीं मुद्दों के साथ वह बांकीपुर उपचुनाव में भी मैदान में थी, लेकिन दोनों चुनावों के परिणामों में बड़ा अंतर दिखा। नौ महीने के भीतर कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जिन्होंने चुनावी समीकरण बदल दिए।

भोजपुर में भरत तिवारी का एनकाउंटर, UGC बिल पर आक्रोश, छात्र आंदोलन, Gen-Z का बीजेपी के प्रति गुस्सा, जातिगत राजनीति छोड़कर विकास का मॉडल अपनाने की बात और NEET पेपर लीक जैसे युवाओं से जुड़े मुद्दों ने प्रशांत किशोर को जीत दिलाई। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र को बीजेपी का गढ़ माना जाता था, लेकिन इन्हीं मुद्दों के कारण वोटरों ने इस बार प्रशांत किशोर को समर्थन दिया।

बीजेपी और आरजेडी के वोटर्स जन सुराज की ओर क्यों मुड़े?

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, कई कारणों से बीजेपी और आरजेडी के पारंपरिक वोटर जन सुराज की ओर आकर्षित हुए। बांकीपुर विधानसभा में सवर्ण वोटरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस चुनाव में सवर्ण वोटर बीजेपी से नाराज दिखे, जिसका फायदा जन सुराज को मिला। बीजेपी ने हार की समीक्षा के बाद सभी 38 जिलों में सवर्ण समाज से जुड़े मामलों की निगरानी और समाधान के लिए विशेष नोडल अधिकारियों की तैनाती का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Rojgar Mela मधुबनी के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 10 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, तुरंत पाएं नौकरी

सवर्ण समाज की नाराजगी की मुख्य वजह भोजपुर में भरत तिवारी का एनकाउंटर और UGC बिल जैसे मुद्दे माने जा रहे हैं। खासकर भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद सवर्णों में सरकार के खिलाफ नाराजगी साफ दिखी। बीजेपी ने पहले अभिषेक कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन नामांकन के अगले ही दिन उनका नाम वापस ले लिया गया और नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा गया। इस फैसले से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई। साथ ही, सीट से कई वरिष्ठ नेता दावेदारी कर रहे थे, लेकिन नए चेहरे को टिकट मिलने से असंतोष बढ़ा।

बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा अपने चुनाव प्रचार से ज्यादा मीडिया में दिए गए बयानों को लेकर चर्चा में रहे। कई बार वे शब्दों पर अटकते नजर आए, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। विपक्ष ने इन क्लिप्स को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पार्टी ने अपेक्षाकृत कम राजनीतिक अनुभव वाले चेहरे पर दांव लगाया। नीरज सिन्हा मंडल अध्यक्ष और बूथ स्तर पर सक्रिय रहे हैं, लेकिन विधायक स्तर की राजनीति का उन्हें अनुभव नहीं था, जिससे जनता ने जन सुराज को समर्थन दिया।

वहीं, आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता भी सियासत में कोई बड़ा चेहरा नहीं थीं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चुनाव के दौरान विदेश में रहे और अंत में सिर्फ दो दिन रोड शो किया। इस बीच प्रशांत किशोर लगातार लोगों के बीच बने रहे और उनके मुद्दों को उठाते रहे। ऐसे में बांकीपुर की जनता को एक बेहतरीन तीसरा विकल्प मिला।

इस चुनाव परिणाम से बीजेपी को भी सबक मिला है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पांच बार यहां से विधायक रहे हैं, और उनसे पहले उनके पिता नवीन किशोर सिंह विधायक थे। बांकीपुर को बीजेपी का गढ़ माना जाता रहा है, इसलिए पार्टी को उम्मीद थी कि वह आसानी से चुनाव जीत जाएगी। पीके की जीत ने उन्हें यह सबक दिया कि संगठन को और मजबूत करने, स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप अभियान चलाने की जरूरत है। हाल ही में हुई बीजेपी की बैठक में भी इस पर चर्चा की गई थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga जाले में खौफनाक वारदात: चूहा मारने वाली दवा खाने से युवक की मौत

इस चुनाव परिणाम को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को लेकर भी चर्चा हो रही है। इस चर्चा को सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने भी हवा दी।

मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा, ‘अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते तो बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम कुछ और ही होता।’

इस बयान से कहीं न कहीं एनडीए में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

तेजस्वी यादव और आरजेडी के लिए प्रशांत किशोर कैसे खतरा?

बिहार की सियासत में अब तक आरजेडी को मुख्य विपक्ष का चेहरा माना जाता था, लेकिन बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत के बाद तेजस्वी यादव और आरजेडी के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रशांत किशोर एक मजबूत विपक्ष के चेहरे के तौर पर उभर सकते हैं। इस चुनाव में प्रशांत किशोर ने आरजेडी के ‘एमवाई समीकरण’ में भी सेंध लगाई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर विपक्षी मतदाताओं को एक नया नेतृत्व चाहिए, तो प्रशांत किशोर उस भूमिका में उभर सकते हैं। प्रशांत किशोर लगातार सक्रिय राजनीति करते हैं, जबकि तेजस्वी यादव की राजनीतिक सक्रियता पर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान तेजस्वी यादव गायब रहे थे। चुनाव के दौरान भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही, जहां उन्होंने आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता के लिए सिर्फ दो दिन प्रचार किया। प्रशांत किशोर की जीत के बाद तेजस्वी यादव को खुद को मजबूत विपक्ष के चेहरे के तौर पर साबित करने के लिए और अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

प्रशांत किशोर का बांकीपुर वार्ड दौरा कार्यक्रम (11-19 अगस्त)

तारीखवार्ड नंबर
11 अगस्त15, 18, 40
12 अगस्त19, 22, 23, 26
13 अगस्त29, 16, 39
14 अगस्त17, 38, 25
16 अगस्त30, 24, 27
17 अगस्त28, 31, 35, 21
18 अगस्त37, 42, 36
19 अगस्त41

यह वार्ड दौरा प्रशांत किशोर की जनता से सीधे जुड़ने और जमीनी स्तर पर काम करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो भविष्य में उनकी राजनीतिक दिशा तय करेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

उत्कृष्ट फाइटर बनीं Darbhanga की बेटी ….. भारतीय वायुसेना को मिली पहली ‘टॉप गन’ महिला पायलट, दरभंगा की बेटी भावना कंठ संभालेगी हवाई युद्ध...

Bhawana Kanth: मिथिलांचल की बेटी स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने इतिहास रच दिया है। वह भारतीय वायुसेना की पहली महिला 'टॉप गन' बन गई हैं, जो अब हवाई युद्ध में रणनीतिक नेतृत्व करें#BhawanaKanth,#IndianAirForce,#BiharPride

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति की तैयारी: नड्डा ने निशांत कुमार को दिया बड़ा टास्क, बदलेगी गांव देहात की हेल्थ तस्वीर! | पढ़िए –...

Bihar Health: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस बैठक में बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने#BiharHealth,#JPNadda,#NishantKumar

मुजफ्फरपुर में खाकी पर भारी पड़े बदमाश! महिला सिपाही को पिस्तौल दिखाकर लूटी चेन| कनपटी पर पिस्तौल रखकर दी धमकी -पीछा करने पर फायरिंग

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने ड्यूटी से लौट रही एक महिला सिपाही को पिस्तौल दिखाकर सोने की चेन लूट ली। पीछा करने पर बदमाशों ने हवा#MuzaffarpurCrime,#BiharPolice,#LawAndOrder

भागलपुर को मिला 4600 करोड़ का ‘रेल गिफ्ट’! बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, करोड़ों लोगों को सीधा फायदा

Bihar Rail Project: बिहार के भागलपुर जिले को 4600 करोड़ रुपये के रेल प्रोजेक्ट की सौगात मिली है। इसमें तीन बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं, जिनसे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लाखों ल#BiharRailProject,#BhagalpurNews,#RailDevelopment