spot_img

राजगढ़ में भयावह हादसा: निर्माणाधीन पुल पर बही कार, 11 लोग बहे, 7 शव मिले, 2 लोग अभी भी लापता!

Rajgarh Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार सुबह तेज बारिश के बीच एक ईको कार झिरी नाले के पानी के तेज बहाव में बह गई। कार में सवार 11 लोगों में से अब तक 7 लोगों के शव मिल चुके हैं, जबकि 2 लोग तैरकर बाहर निकले और 2 की तलाश जारी है।

spot_img
- Advertisement -

Rajgarh Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। सोमवार सुबह तेज बारिश के दौरान पड़ना बाइपास स्थित झिरी नाले के निर्माणाधीन पुल पर एक ईको कार पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार 11 लोगों में से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग अभी भी लापता हैं। बचाव दल ने अब तक 7 शव बरामद कर लिए हैं।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सारंगपुर थाना क्षेत्र में हुई। देवास जिले के सतवास क्षेत्र से कड़लावद जा रही ईको कार जब झिरी नाले के निर्माणाधीन पुल से गुजर रही थी, तभी पानी का बहाव इतना तेज था कि कार देखते ही देखते नाले में बह गई। कार सतवास के धांसड़ गांव निवासी मुकेश सिंह चौहान के नाम पंजीकृत है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार की सड़कों पर बड़ा ऐलान! 3200 करोड़ से अब उत्तर से झारखंड तक फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

एक ही गांव के 11 लोग थे सवार, 7 की मौत

हादसे के समय कार में एक ही गांव के कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें तीन पुरुष, चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल थे। इस भीषण राजगढ़ दुर्घटना के बाद मुकेश सिंह और हुकुम सिंह किसी तरह तैरकर नाले से बाहर निकलने में सफल रहे और अपनी जान बचाई। अन्य 9 लोग पानी के तेज बहाव में बह गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Train Accident दरभंगा में सुबह-सुबह खौफनाक हादसा! मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को ट्रेन ने कुचला, गुमती नंबर 21 बनी मौत का जाल

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम रोहित बम्होरे, एसडीओपी अरविंद सिंह और थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने बचाव अभियान का जायजा लिया। एसडीईआरएफ के बचाव दल ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। क्रेन की मदद से बही हुई कार को पानी से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें:  सड़क पर हादसों में नहीं जाएगी जान!जीवन रक्षक ट्रेनिंग से मजबूत हुई समस्तीपुर की स्वास्थ्य सेवा, ग्रामीण डॉक्टरों ने सीखे जख्मियों को जिंदगी देने की सीख!

निर्माणाधीन पुल बना मौत का कारण

रेस्क्यू अभियान के दौरान कुल सात शव बरामद किए गए, जिनमें तीन पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। बताया गया कि पड़ना के पास झिरी नाले पर करीब 30 फीट लंबा पुल निर्माणाधीन है। तेज बारिश के कारण पुल के ऊपर से पानी बह रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने बरामद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सारंगपुर भेज दिया है। एसडीईआरएफ की टीम शेष दो लापता लोगों की तलाश में लगातार जुटी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

यूजीसी-नेट आंसर-की का इंतजार खत्म! इस सप्ताह जारी होगी, जानें कैसे दर्ज करें आपत्ति -कब और कैसे देखें आंसर-की?

UGC NET Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस सप्ताह यूजीसी-नेट जून 2026 सहित सीएसआईआर-नेट और आईसीएआर की विभिन्न परीक्षाओं की प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगी।#UGCNET,#NTAExam,#AnswerKey

बिहार पंचायत चुनाव: मंत्री दीपक प्रकाश ने कर दिया साफ! क्या इस बार टल जाएंगे चुनाव, जानिए कब होगी वोटिंग?

Bihar Panchayat Election: बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन और आरक्षण का काम#BiharPanchayatElection,#DeepakPrakash,#BiharRuralDevelopment

Patna High Court हाई कोर्ट का कड़ा आदेश: अब पेंशन से कटेगा पैसा, पूर्व SI को देना होगा पत्नी-बेटियों का पूरा खर्च!

Patna High Court: पटना हाई कोर्ट ने एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर को बड़ा आदेश दिया है। अब उन्हें अपनी पेंशन से हर महीने 10,000 रुपये पत्नी को देने होंगे और तीन अविवाहित बेटियों क#PatnaHighCourt,#BiharNews,#FamilyLaw

बोल बम! बिहार के पहलेजा घाट पर हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, कांवरियों का उत्साह सातवें आसमान पर

Bihar Kanwariya: सावन की दूसरी सोमवारी पर सारण के पहलेजा घाट में कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई। लाखों शिवभक्तों ने गंगाजल लेकर बाबा गरीबनाथ धाम की 70 किमी की पैदल या#BiharKanwariya,#PahelijaGhat,#SawanSomwari