Solar Eclipse 2026: साल 2026 का दूसरा और आखिरी Solar Eclipse 2026 (सूर्य ग्रहण) 12 अगस्त को लगने वाला है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसे खगोल वैज्ञानिक 21वीं सदी का सबसे अनोखा सूर्य ग्रहण बता रहे हैं। हालांकि, भारत में यह अद्भुत खगोलीय घटना दिखाई नहीं देगी, लेकिन दुनिया के कई हिस्सों में इसका दीदार हो सकेगा।
नासा (NASA) के अनुसार, इस पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य के सामने आ जाएगा और उसकी रोशनी को ढक देगा। यह नजारा कुछ क्षेत्रों में बिल्कुल अंधेरा कर देगा, जो इसे एक दुर्लभ और रोमांचक खगोलीय घटना बनाता है।
कहां-कहां दिखेगा 2026 का अनोखा सूर्य ग्रहण?
यह अनोखा पूर्ण सूर्य ग्रहण कई देशों से होकर गुजरेगा। इसके मुख्य मार्ग में ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी रूस, अटलांटिक महासागर, स्पेन और पुर्तगाल का एक छोटा हिस्सा शामिल है। इन जगहों पर लोग चंद्रमा को सूर्य को पूरी तरह ढकते हुए देख पाएंगे।
इसके अलावा, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के कई हिस्सों में इसे आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में देखा जा सकेगा। इन क्षेत्रों में सूर्य का कुछ हिस्सा ही ढका हुआ नजर आएगा।
क्यों खास है यह पूर्ण सूर्य ग्रहण?
12 अगस्त 2026 को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण अपनी पूर्णता और व्यापक दृश्यता के कारण खास माना जा रहा है। जहां पूर्ण सूर्य ग्रहण का मार्ग बेहद स्पष्ट होगा, वहीं आंशिक ग्रहण के रूप में इसे एक बड़े भूभाग में देखा जा सकेगा। यह खगोलीय घटना विज्ञान प्रेमियों और आम लोगों के लिए समान रूप से उत्सुकता का विषय है।
भले ही भारतीय दर्शक इस शानदार खगोलीय घटना को सीधे नहीं देख पाएंगे, लेकिन 12 अगस्त 2026 का यह पूर्ण सूर्य ग्रहण 21वीं सदी की एक महत्वपूर्ण और यादगार खगोलीय घटना साबित होगा, जिसका असर दुनिया के एक बड़े हिस्से पर पड़ेगा।







