spot_img

Darbhanga Road Accident दरभंगा में मौत का खौफनाक मंजर: बाइक ने ली 22 साल के आसिफ की जान, दीवार गिरी और सब खत्म!कदम चौक-कछुआ मार्ग पर ‘ अज्ञात ‘

Darbhanga Road Accident: जाले के कदम चौक-कछुआ मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में मलिकपुर के 22 वर्षीय आसिफ ने मौके पर ही दम तोड़ा, गांव में पसरा मातम.

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Road Accident: बिहार के दरभंगा जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने 22 वर्षीय युवक की जान ले ली। जाले प्रखंड अंतर्गत कदम चौक-कछुआ मार्ग पर हुए इस भीषण हादसे में मलिकपुर गांव निवासी आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है और हर कोई स्तब्ध है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मलिकपुर गांव के वार्ड चार निवासी इजहार के बेटे आसिफ (22 वर्ष) मंगलवार की शाम करीब सात बजे अपनी बाइक से ब्रह्मपुर कदम चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कदम चौक-कछुआ मार्ग पर एक अज्ञात बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना में डेंगू का भयावह विस्फोट! अगस्त में चार गुना बढ़े मरीज, जानें क्यों बढ़ रहा खतरा?

अज्ञात बाइक की टक्कर से बिगड़ा संतुलन

अज्ञात बाइक की ठोकर इतनी तेज थी कि आसिफ अपनी बाइक का संतुलन खो बैठे। वह सड़क किनारे बनी एक दीवार से जा टकराए। टक्कर से दीवार भरभराकर आसिफ के ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ये Protest अलग है|पटना में 6 साल का बच्चा आदित्य... क्या धरने का होगा असर - जिद- 'मोदी जी आएंगे तभी उठूंगा!'

डीएमसीएच ले जाने के दौरान तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े। उन्होंने गंभीर रूप से घायल आसिफ को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (डीएमसीएच) ले जाने की कोशिश की। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में आसिफ ने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना से परिजनों और पड़ोसियों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि अज्ञात बाइक चालक का पता लगाया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Madhubani मधुबनी में फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय से लूट, पुलिस ने सिर्फ 2 घंटे में दबोचा!घेराबंदी कर पकड़े नाबालिग, हथियार- सामान बरामद

Madhubani Police: मधुबनी पुलिस ने फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय से हुई लूट की घटना का महज दो घंटे में खुलासा कर दिया है। रुद्रपुर और फुलपरास पुलिस ने मिलकर दो नाबालिगों को पकड़ा है, उनक#MadhubaniPolice,#BiharCrime,#FlipkartLoot

कैमूर में बाढ़ का खतरा! दुर्गावती जलाशय से छोड़ा गया 20 हज़ार क्यूसेक पानी, क्या आप सुरक्षित हैं?

Kaimur Flood Alert: कैमूर जिला प्रशासन ने दुर्गावती जलाशय से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सल#KaimurFlood,#BiharNews,#DurgavatiDam

समस्तीपुर मंडल के 21 स्टेशनों पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को मंजूरी! | देखें मधुबनी समेत पूरी लिस्ट जहां 233 करोड़ से होगा काम, क्या...

Bihar Railway: भारतीय रेलवे ने बिहार के समस्तीपुर मंडल में 21 स्टेशनों पर 233 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम को मंजूरी दी है। इससे रेलवे सुरक्षा और परिच#BiharRailway,#SamastipurNews,#IndianRailways

ईस्ट सेंट्रल रेलवे में बड़ा बदलाव: दिग्गज अधिकारी डिम्पी गर्ग ने संभाला GM का पदभार, जानें क्या होंगी प्राथमिकताएं?

East Central Railway: वरिष्ठ अधिकारी डिम्पी गर्ग ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) के नए महाप्रबंधक का पदभार संभाला है। उनके पास 32 वर्षों से अधिक का अनुभव है और उन्हें परिचालन दक्षता, संर#EastCentralRailway,#DimpyGarg,#IndianRailways