spot_img

दरभंगा में शराबबंदी का असर: मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस, घर से मिली लाखों की शराब, आरोपी फरार!

Bihar Liquor Ban: दरभंगा के जाले में पुलिस को देख एक युवक घर से भागा। तलाशी में 14 बोतल एसी व्हिस्की बरामद हुई। पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी के बीच अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। इसी कड़ी में जाले में डायल-112 की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मारपीट की सूचना पर मलिकपुर गांव पहुंची पुलिस ने एक घर से 10.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। हालांकि, पुलिस को देखते ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

यह घटना 17 सितंबर की है, जब डायल-112 टीम के पीटीसी 471 राकेश कुमार गश्ती पर थे। उन्हें दोपहर करीब 2:15 बजे कदम चौक पर सरकारी टैब के माध्यम से सूचना मिली कि मलिकपुर में जितेंद्र कुमार सहनी के घर पर मारपीट हो रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए टीम तुरंत कार्रवाई के लिए मलिकपुर रवाना हुई। रास्ते में महाल चौकीदार उत्तर पासवान को भी दल में शामिल किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Clash: दरभंगा में इंजीनियरिंग छात्रों का खूनी खेल! चाय की दुकान पर भिड़े दो गुट, 6 जख्मी |जानिए

पुलिस टीम दोपहर लगभग 2:30 बजे जितेंद्र के घर के पास पहुंची। पुलिस वाहन देखते ही एक युवक घर से तेजी से भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन घनी आबादी वाले क्षेत्र का फायदा उठाकर वह फरार होने में सफल रहा। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ के बाद फरार युवक की पहचान मलिकपुर निवासी विश्वनाथ सहनी के 20 वर्षीय बेटे जितेंद्र कुमार सहनी के रूप में हुई।

स्वतंत्र गवाह बनने के लिए ग्रामीणों से आग्रह किया गया, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस दल में शामिल सुशील कुमार व पूनम कुमारी को गवाह बनाकर घर की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान पीले रंग के प्लास्टिक बोरे से एसी व्हिस्की ब्रांड की 750 एमएल वाली 14 बोतल बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा 10.500 लीटर बतायी गयी है। बोतलों पर ‘For Sale in U.T. Chandigarh Only’ अंकित था।

- Advertisement -

पुलिस ने दोपहर 2:50 बजे शराब की जब्ती सूची तैयार कर बरामद शराब जब्त कर ली। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो और फोटोग्राफी भी कराई गई। डायल-112 टीम के पीटीसी राकेश कुमार ने थानाध्यक्ष को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में फरार जितेंद्र कुमार सहनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में घर बनाना हुआ आसान! अब सरकार देगी 90 दिन की मजदूरी, ऐसे उठाएं लाभ | जानिए -मंत्री श्रवण कुमार की ‘...

Bihar Housing Scheme: बिहार के ग्रामीण इलाकों में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत घर बनाने वाले लाभार्थियों को अब 90 दिनों की मजदूरी मिलेगी। यह राशि 'वीबी-जी राम जी योजना' के #BiharHousingScheme,#RuralDevelopmentBihar,#AwasYojana

दरभंगा के टेकटार तालाब में औंधी पड़ी थी स्कॉर्पियो, पुलिस ने तलाशी ली तो निकली 313.5 लीटर विदेशी शराब

Bihar Liquor Seizure: बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तालाब में पलटी एक स्कॉर्पियो से 313.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. एएसआई की सतर्कता से यह मामला सामने आ #BiharLiquorBan,#KamtaulNews,#LiquorSeizure

Darbhanga Road Accident बेनीपुर में सड़क हादसे का खौफनाक मंजर! कोर्ट मुंशी की हालत बेहद नाजुक, DMCH में जिंदगी की जंग

Benipur Road Accident: बेनीपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में व्यवहार न्यायालय के मुंशी भुलोक नाथ झा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद DMCH रेफर किया गया है, जहां उनक #BenipurNews,#RoadSafety,#DMCH

Darbhanga Crime स्कूल से सरकारी टैबलेट गायब! दरभंगा के जाले में शिक्षा विभाग को लगा बड़ा झटका

Jale tablet theft: बिहार के जाले स्थित कछुआ पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मिश्र टोल से शिक्षा विभाग का एक सरकारी टैबलेट चोरी हो गया है। हेडमास्टर ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आ #JaleNews,#BiharEducation,#TabletTheft