spot_img

Darbhanga -Jale Accident जोगियारा-कमतौल सड़क पर मौत आकर बौखलाया ! सब्जी लदी पिकअप ने कुचला, दो की हालत नाजुक, DMCH में भर्ती

Jale Accident: दरभंगा के जाले में जोगियारा-कमतौल मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया।

spot_img
- Advertisement -

Jale Accident: दरभंगा जिले के जाले में एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। बुधवार को जोगियारा-कमतौल मार्ग पर ढ़ढ़िया मोड़ के पास तेज रफ्तार सब्जी लदे पिकअप ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

हादसे के बाद दोनों घायलों को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जाले ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident दरभंगा के बिरौल-शिवनगर घाट SH-56 पर बस ने दो युवकों को कुचला! एक की मौत! भारी बवाल| तोड़फोड़ -सड़क जाम

सड़क पर गिरे, हालत चिंताजनक

पीड़ितों की पहचान मुरैठा पंचायत के छोटी महुली कचहरी टोला निवासी 35 वर्षीया अजीमा खातून, जो नूर आलम की पत्नी हैं, और 22 वर्षीय मो. नाजिस, जो मो. जावेद के पुत्र हैं, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अजीमा खातून और मो. नाजिस बाइक से मुरैठा से कमतौल बाजार की ओर जा रहे थे। ढ़ढ़िया मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Cricket | 15 साल के लड़के ने रच दिया इतिहास! बिहार की सीनियर टीम का बना कप्तान, कोच भी हैरान

स्थानीय लोगों ने की मदद

टक्कर के बाद मौके पर तुरंत लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को सीएचसी जाले पहुंचाया। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दरभंगा के डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

India Vs New Zealand | वेलिंग्टन में बारिश बनी टीम इंडिया की ‘संकटमोचक’, न्यूजीलैंड को रोमांचक मैच में 4 रन से धोया

India Vs New Zealand: वेलिंग्टन में खेले गए रोमांचक वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को DLS मेथड से 4 रन से हरा दिया। बारिश ने टीम इंडिया को हार से बचाया, जिससे सीरीज में 2-0 की ब#IndiaVsNewZealand,#CricketNews,#TeamIndia

Darbhanga – Jale Health News | रतनपुर वालों की हुई बल्ले-बल्ले! अब सोमवार-गुरुवार डॉक्टर देखेंगे मरीज, जाले में शुरू हुई बड़ी सुविधा

Jale Health News: जाले के रतनपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती कर दी गई है। अब सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को ओपीडी सहित सभी स्वास्थ्य#JaleHealth,#RatanpurNews,#BiharHealth

Bhagalpur News| 20 साल की उम्र में पायलट बनी बिहार की बेटी! दिल्ली में मिली चुनौती, फिर भी नहीं हारी हिम्मत

Bihar Cadet Pilot: भागलपुर की 20 वर्षीय वंशिका विराज ने इंडिगो में कैडेट पायलट बनकर बिहार का नाम रोशन किया है। पांच राउंड की कड़ी चयन प्रक्रिया और दिल्ली में मिली चुनौतियों के बाव#BiharNews,#VanshikaViraj,#IndigoPilot

Darbhanga Crime दरभंगा में खौफनाक वारदात! घर में घुसे दबंग, बेटी से छीना मंगलसूत्र, पिता-पुत्र को पीटकर लूटा

Bihar Crime News: कमतौल के अहियारी गांव में घर में घुसकर दबंगों ने परिवार पर हमला किया। बेटी से मंगलसूत्र छीना, पिता-पुत्र से 15 हजार रुपये और सोने की हनुमानी लूटी। पुलिस ने मामल#BiharCrime,#KamtaulNews,#LootCase