Bihar JDU: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के चिकित्सा प्रकोष्ठ ने अपने संगठन को जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। बिहार जदयू के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एलबी सिंह ने हाल ही में 43 जिलाध्यक्षों/नगर अध्यक्षों के साथ प्रदेश पदाधिकारियों की एक विस्तृत सूची जारी की है। इस नई टीम में कुल 120 से अधिक पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जिसमें 24 प्रदेश उपाध्यक्ष, 41 प्रदेश महासचिव, एक मुख्यालय महासचिव और 54 प्रदेश सचिव शामिल हैं। इन नियुक्तियों के माध्यम से संगठन की विभिन्न इकाइयों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं, जिससे पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
जिला स्तर पर नए अध्यक्षों को मिली कमान
जारी सूची के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों और नगर संगठनों के लिए कई नए अध्यक्षों की घोषणा की गई है। गोपालगंज में हंस कुमार, सीवान में हरदेश्वर सिंह, सारण में डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह, वैशाली में इंद्रजीत कुमार राय, मुजफ्फरपुर में डॉ. प्रवीण चंद्रा और पूर्वी चंपारण में डॉ. श्रीकांत कुमार को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- पश्चिमी चंपारण: डॉ. नासीर अली
- बगहा: रंजीत चौधरी
- पटना महानगर: डॉ. रवि प्रकाश
- पटना ग्रामीण: शैलेंद्र कुमार सिंह
- सीतामढ़ी: डॉ. नरेंद्र शाही
- शिवहर: डॉ. रामाशंकर राय
- दरभंगा: डॉ. रूही यास्मीन
- समस्तीपुर: कृष्ण कुमार
- सुपौल: मो. सज्जाद आलम
- अररिया: डॉ. ऋषभ राज
- मधेपुरा: डॉ. हिमांशु कुमार
- सहरसा: प्रो. डॉ. मनोज राणा
- पूर्णिया: राजेंद्र रजक
- कटिहार: डॉ. माधव मुरारी सिंह
- कटिहार नगर: अभिषेक मिश्रा
- खगड़िया: धीरेंद्र कुमार
- बेगूसराय: डॉ. सुधीर पासवान
- भागलपुर: डॉ. अजय कुमार सिंह
- नवगछिया: कौशल किशोर
- बांका: नागेश्वर प्रसाद
- जमुई: दयानंद यादव उर्फ दरोगी
- लखीसराय: नरेश मंडल
- शेखपुरा: अवधेश कुमार
- नवादा: कौशल किशोर
- नालंदा: विपिन कुमार
- जहानाबाद: अजय कुमार
- गया: बलराम चौधरी
- औरंगाबाद: डॉ. प्रकाश वर्मा
- रोहतास: मो. ताजमुल अंसारी
- कैमूर: लक्ष्मण सिंह
- बक्सर: सचिन दुबे
- भोजपुर: विजय कुमार सिंह
- बाढ़: मंकेश्वर प्रसाद महतो
- मधुबनी: रामदहिन ठाकुर
- किशनगंज: नवीन कुमार मल्लाह
- अरवल: विद्यानंद सिंह
- मुंगेर: एम. एकबाल
इस बीच, एक बैठक के दौरान पटना स्नातक चुनाव को लेकर नीरज कुमार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की और शिकायतें दर्ज कराईं।
प्रदेश टीम में 24 उपाध्यक्षों की नियुक्ति
जिला संगठन के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर भी बड़े पैमाने पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कुल 24 लोगों को जिम्मेदारी मिली है, जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
- डॉ. एसएन सिन्हा
- श्रीनिवास सिंह
- डॉ. मधुरेंदु पांडेय
- डॉ. उमेश कुमार
- डॉ. प्रणव कुमार
- डॉ. सरोज कुमारी सिन्हा
- डॉ. यूपी गुप्ता
- डॉ. विकास कुमार
- डॉ. अमरनाथ झा
- मो. मुस्तफा कमाल पासा
- डॉ. सीबी मिश्रा
- डॉ. अमित कुमार
- डॉ. आलोक कुमार
- डॉ. कर्नल शंभू शर्मा
- रवींद्र कुमार शर्मा
- डॉ. रमन कुमार झा
- डॉ. हरिशंकर चौधरी
- डॉ. महेश कुमार
- विनोद कुमार जया
- डॉ. रोहित कुमार सिंह
- डॉ. साजिद मुश्ताक
- अवधेश कुमार
- डॉ. प्रदीप कुमार
- अशोक कुमार सिंह
41 महासचिव और 54 प्रदेश सचिव भी मनोनीत
चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन में 41 महासचिवों की नियुक्ति की गई है। इस सूची में बिहार के कई जिलों से जुड़े पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है, जिनमें पटना, नालंदा, सीवान, सारण, वैशाली, गया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा और पूर्वी चंपारण समेत विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, श्री शैलेंद्र कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव मुख्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई प्रदेश टीम में 54 प्रदेश सचिवों को भी शामिल किया गया है, जिनमें उमेश कुमार सिंह, अभिनंदन यादव, स्वामी विक्रामा दिव्य जी, प्रितेश कुमार, डॉ. आशीष रंजन सिंह, रंजीत राय, शशिकांत पंडित, सोएब आलम, श्याम कुमार पोद्दार, बासुकी प्रसाद और डॉ. नवीन कुमार झा जैसे कई नाम प्रमुख हैं। सीवान से डॉ. अमित कुमार कुशवाहा और डॉ. राजीव कुमार मिश्रा को प्रदेश सचिव बनाया गया है, जबकि गोपालगंज से विनोद कुमार को यह जिम्मेदारी मिली है। सारण से शशिकांत पंडित, डॉ. चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, दीपक राय, अशोक कुमार, कमलेश कुमार, रामाधार सिंह, कमलेश पांडेय और सुजीत कुमार समेत कई पदाधिकारियों को प्रदेश टीम में शामिल किया गया है।
जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ की यह नई और विस्तारित टीम आगामी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएगी, जिससे पार्टी की पहुंच और प्रभाव में वृद्धि होने की संभावना है। यह कदम संगठन को और अधिक गतिशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।






